Tecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno Phantom V Fold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को Tecno Phantom V Fold के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, हालांकि लॉन्च से पहले ही एक टिपस्टर द्वारा इस फ़ोन की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक कर दी गयी हैं। आगे Tecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Vivo T3 Pro 5G Snapdragon 7 Gen 3 के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Phantom V Fold 2 5G की भारत में कीमत

इसकी जानकारी भारतीय टिपस्टर Paras Guglani (@passionategeekz) द्वारा अपने एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। साझा की गयी पोस्ट के अनुसार इस फ़ोन को Karst Green और Ripling Blue इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है, और फ़ोन की कीमत लगभग 75,000 रूपए से लेकर 80,000 रूपए तक हो सकती है। बात करें इसके पिछले वर्जन की, तो उसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट को 88,888 रूपए की कीमत पर पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Tecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में 7.85 इंच इंच का 3D LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त एक 6.42 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलने वाला है। फ़ोन में MediaTek Dimensity 9000+ SoC मिलने की उम्मीद है, और Android 14 पर रन हो सकता है। इसमें कंपनी 12GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन पेश कर सकती है।

फ़ोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फ़ोन 4,860mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़े: OnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स लीक हुए; जल्द होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageiPhone SE 4 की कीमत हुई लीक; फीचर में किये जा सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone SE 4 अगले साल लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर कई खबरें इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। खबरों के अनुसार इस फ़ोन में नया डिज़ाइन, फेस आईडी और OLED पैनल मिल सकता है, इसके अतिरिक्त एक टिपस्टर द्वारा इसकी कीमत की जानकारी भी लीक की गयी हैं। जानते हैं iPhone SE 4 कीमत …

ImageOnePlus launch event से पहले OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत लीक हुई

कल 16 जुलाई को को OnePlus अपना OnePlus launch event 2024 मिलान, इटली में आयोजित करने जा रहा है। इधर कंपनी लॉन्च इवेंट की तैयारी में लगी है, और लॉन्च से पहले OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत लीक हो गयी है। इसकी जानकारी एक भारतीय टिपस्टर द्वारा साझा की गयी है। कीमत के साथ टिपस्टर …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.