iQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और AI फीचर्स से लैस OriginOS 6 मिलने की सम्भावना है।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

iQOO Z11 Lite स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार, iQOO Z11 Lite भारत में जुलाई के मध्य में दस्तक दे सकता है। बात करें फीचरों की तो, इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। याद दिला दें, इसका पुराना मॉडल iQOO Z10 Lite सिर्फ़ 6000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग के साथ आया था, यानि चार्जिंग स्पीड में यहाँ बड़ी छलांग देखने को मिलेगी।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मौजूद होने की खबर है, जो 8GB रैम के साथ रोज़मर्रा के काम संभालेगा। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक फोन Android 16 पर चलेगा, और इसके ऊपर कंपनी का नया OriginOS 6 इंटरफ़ेस होगा। इसी के साथ आपको कई AI टूल भी मिलेंगे, जिनमें कंटेंट बनाने और फोटो के लिए कैप्शन तैयार करने जैसे फीचर शामिल बताए जा रहे हैं।

डिस्प्ले को लेकर Google Play Console लिस्टिंग में HD+ रिज़ॉल्यूशन की जानकारी सामने आई है। फोन का मॉडल नंबर I2510 है, और यह Geekbench व Play Console के अलावा BIS तथा Bluetooth SIG जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नज़र आ चुका है, जिससे भारत में इसकी लॉन्चिंग जल्दी और लगभग पक्की मानी जा रही है।

ये पढ़ें: Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

कीमत और लॉन्च

कीमत की बात करें तो, iQOO Z11 Lite को बजट सेगमेंट में, संभवतः ₹20,000 से कम में उतारा जा सकता है। यह iQOO Z11x और स्टैंडर्ड iQOO Z11 से नीचे का सेगमेंट है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट या कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जुलाई आते-आते ये सभी जानकारी भी सामने आ जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.