एक नज़र में :
- Motorola Edge 70 Neo launch date 24 नवंबर है, और ये फोन Flipkart पर बिकेगा।
- इसमें OIS वाला 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा।
- इसकी 1.5K AMOLED स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट पर चलेगी।
Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्च डेट (Motorola Edge 70 Neo launch date) पक्की हो गई है, और ये 24 नवंबर को दस्तक देगा। कई दिनों से 26 नवंबर की तारीख की चर्चा थी, लेकिन आज कंपनी ने खुद X पर ये तारीख बताई।
वहीँ दो दिन पहले Xiaomi ने Redmi Note 17 5G का दाम ₹3,000 बढ़ाकर ₹30,999 कर दिया है। यानी Redmi लेने से पहले अब आपके सामने 6 दिन रुकने का सवाल है। हालांकि Neo वाला कैमरा सेंसर Edge 70 Fusion में पहले से है। आइए जानते हैं कि भारत में Neo कितने का आ सकता है और क्या आपको इस फोन के लिए रुकना चाहिए।
ये पढ़ें: Redmi Price Hike: बजट फोन ₹3,000 तक महंगे, पर Amazon पर एक मॉडल अब भी पुराने दाम से सस्ता
Motorola Edge 70 Neo Launch Date और स्पेसिफिकेशन
| स्पेसिफिकेशन | Edge 70 Neo | Edge 70 Fusion |
|---|---|---|
| प्रोसेसर | Snapdragon 7s Gen 3 | Snapdragon 7s Gen 4 |
| कैमरा | 50MP Sony LYTIA 710, OIS | 50MP Sony LYTIA 710, OIS |
| बैटरी | 7,000mAh, 45W (रिपोर्ट्स) | 7,000mAh, 68W |
Redmi लें या 24 नवंबर तक रुकें?

- Redmi Note 17 5G: ₹30,999 वाले इस फोन में Snapdragon 4 Gen 4 और बिना OIS वाला कैमरा मिलता है।
- Edge 70 Fusion: Amazon पर ये ₹28,949 में मिल रहा है।
- Edge 70 Neo: रिपोर्ट्स में इसकी कीमत ₹30,000 से ऊपर बताई जा रही है।
हमारी सलाह है कि अगर कैमरा आपकी पहली ज़रूरत है, तो Redmi की जगह 24 नवंबर तक रुकिए। हाँ अगर Neo ₹28,949 से महंगा आया, तो यही कैमरा Fusion में सस्ता मिलेगा।

ये पढ़ें: Motorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































