Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये है कि इन दोनों के दिल में एक ही चिप धड़कती है – MediaTek Dimensity 8500, जिसे Redmi “Ultra” और Motorola “Extreme” नाम से अपने इन फोनों में दे रहे हैं।

जब इंजन एक जैसा हो और कीमत भी लगभग बराबर (Redmi ₹37,999 से, Motorola ₹39,999 से) तो ज़ाहिर है कि फोन खरीदने से पहले ग्राहक दोनों के बीच तुलना तो करेंगे ही। इन दोनों में चिपसेट एक होने के बाद भी बाकी चीज़ों में फर्क आता है, जैसे बैटरी, डिस्प्ले, कैमरा और सॉफ्टवेयर। Redmi का पूरा ज़ोर जहां बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग पर है, वहीँ Motorola अपनी ब्राइट डिस्प्ले और कैमरे के दम पर बाज़ी मारना चाहता है। अगर आपका बजट भी यही है, और इन दोनों में कौन सा खरीदें ये सोच रहे हैं, तो हम यहाँ इनकी हर पहलू पर तुलना कर रहे हैं, जिससे बाद शायद आपकी ये मुश्किल आसान हो सके।

ये पढ़ें: Redmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRedmi Turbo 5Motorola Edge 70 Pro
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz, 3500 निट्स6.8-इंच 1.5K Extreme AMOLED, 144Hz, 5200 निट्स
प्रोसेसरDimensity 8500-Ultra (4nm)Dimensity 8500 Extreme (4nm)
रैम / स्टोरेज8–12GB / 256GB (LPDDR5X, UFS 4.1)8–12GB / 256GB (LPDDR5X, UFS 4.1)
रियर कैमरा50MP OIS + 8MP अल्ट्रावाइड50MP OIS + 50MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा20MP50MP (ऑटोफोकस)
बैटरी / चार्जिंग7540mAh, 100W + 27W रिवर्स6500mAh, 90W
सॉफ्टवेयरHyperOS 3 (Android 16)Hello UI (Android 16)
बिल्ड204g, IP66/68/69/69K190g, IP68/IP69, MIL-STD-810H
कीमत₹37,999 से₹39,999 से

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन को लेकर दोनों की सोच अलग है। Redmi Turbo 5 थोड़ा भारी है, करीब 204 ग्राम लेकिन इसके साथ मेटल फ्रेम, ग्लास बैक पैनल और IP66 से IP69K सर्टिफिकेशन, यानि पानी और धूल से बचाव जैसी चीज़ें भी हैं, जिनके साथ ये बेहद मज़बूत है। Motorola Edge 70 Pro इसके मुकाबले हल्का (190 ग्राम) है, इसमें फैब्रिक-फिनिश बैक और MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो इसे हाथ में ज़्यादा प्रीमियम और हैंडी बनाते हैं।

डिस्प्ले के मामले में साफ तौर पर Motorola बेहतर है। इसमें 6.8-इंच की बड़ी Extreme AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है और ये Pantone वैलिडेटेड भी है, यानि रंग ज़्यादा सटीक दिखते हैं।

वहीँ Redmi Turbo 5 की 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी अच्छी है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिसके साथ आप इसे तेज़ धूप में देख सकते हैं और टेक्स्ट पढ़ सकते हैं, लेकिन फिर भी हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के मामले में Motorola एक कदम आगे रहता है।

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: परफॉर्मेंस

मैं ये कहूँगी कि ये सेक्शन थोड़ा दिलचस्प है, क्योंकि दोनों फोन Dimensity 8500 (4nm) के ही अलग अलग वेरिएंट पर चलते हैं। Redmi में “8500 Ultra” और Motorola में “8500 Extreme” हैं । इसका मतलब है कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल, ऐप स्विचिंग और गेमिंग में दोनों की परफॉरमेंस लगभग बराबर ही रहती है। दोनों में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के विकल्प भी मौजूद है।

लेकिन थर्मल मैनेजमेंट और ट्यूनिंग में फ़र्क पड़ सकता है। Redmi Turbo 5 को कंपनी ने गेमिंग को ध्यान में रखकर बनाया है और इसमें बड़ा 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया है, ताकि लंबी गेमिंग सेशन में परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहे। इसलिए अगर आप घंटों गेम खेलने वाले यूज़र हैं, तो सस्टेन्ड परफॉर्मेंस के लिहाज़ से Redmi शायद थोड़ा बेहतर परफॉर्म करे। हालांकि इसकी पुष्टि पूरी तरह से रिव्यू के बाद ही हो सकती है। बाकी आम इस्तेमाल में दोनों कांटे की टक्कर पर हैं।

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा

कैमरे में भी Motorola आगे निकल जाता है। इसमें 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, यानि वाइड शॉट्स में भी अच्छी डिटेल पकड़ में आती है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो और ग्रुप सेल्फी के शौकीनों के लिए बड़ा प्लस है।

वहीँ Redmi Turbo 5 में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (f/1.5 बड़ा अपर्चर, OIS) मिलता है, जो कम रोशनी में अच्छी लाइट कैप्चर करता है। इसकी परफॉरमेंस हम अन्य कई फोनों में देख चुके हैं। लेकिन इसका सेकेंडरी कैमरा सिर्फ़ 8MP का अल्ट्रावाइड है, और फ्रंट कैमरा भी 20MP का है। यानी प्राइमरी कैमरे की लड़ाई भले ही कुछ हद तक बराबरी की हो सकती है, पर अल्ट्रावाइड और सेल्फी के मामले में Motorola का सेटअप ज़्यादा भरोसेमंद और फ्लेक्सिबल नज़र आता है।

ये पढ़ें: एक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: बैटरी और चार्जिंग

अब बात करते हैं बैटरी की, जहां Redmi अपना दबदबा बना लेता है। Turbo 5 में 7540mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इतना ही नहीं, ये बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, और ये भी इस बजट में एक काफी अच्छा फीचर है। साथ ही कंपनी आपको ये 100W का चार्जर भी बॉक्स में ही दे रही है। हैवी यूज़र्स के लिए ये बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन दिनभर की चिंता काफ़ी हद तक खत्म कर देता है।

दूसरी तरफ, Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बैटरी और 90W TurboPower चार्जिंग दी गई है। ये भी बड़ी बैटरी है और 90W फास्ट चारगीन भी कम नहीं है, लेकिन तुलना में थोड़ी ही सही Redmi की बैटरी भी बड़ी है और 100W चार्जिंग स्पीड भी ज़्यादा है।

हालांकि वायरलेस चार्जिंग दोनों में से किसी में नहीं मिलती।

सॉफ्टवेयर और अपडेट

दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं, पर इंटरफ़ेस का मिज़ाज अलग है। Motorola का Hello UI लगभग स्टॉक Android जैसा साफ़-सुथरा और हल्का अनुभव देता है, जो ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर पसंद करने वालों को भाता है। Redmi का HyperOS 3 इसके मुकाबले ज़्यादा फीचर्स और कस्टमाइज़ेशन ऑफर करता है।

लंबे सपोर्ट के मामले में Redmi आगे है। इसे 4 साल के बड़े OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा मिला है, जबकि Motorola Edge 70 Pro को 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। यानी अगर आप फोन को कई साल तक चलाने की सोच रहे हैं, तो Redmi का सपोर्ट ज़्यादा लंबा है।

कीमत

Redmi Turbo 5

  • 8GB + 256GB – ₹37,999 (₹2,000 बैंक ऑफर के बाद ₹35,999)
  • 12GB + 256GB – ₹40,999 (ऑफर के बाद ₹38,999)

Motorola Edge 70 Pro

  • 8GB + 256GB – ₹39,999
  • 12GB + 256GB – करीब ₹42,000

कीमत में दोनों बेहद करीब हैं। Redmi Turbo 5 बैंक ऑफर के बाद थोड़ा सस्ता पड़ता है, पर ये अंतर इतना बड़ा नहीं कि अकेले इसी आधार पर फैसला लिया जाए।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आपकी प्राथमिकता है दमदार बैटरी बैकअप, सबसे तेज़ चार्जिंग, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और लंबी गेमिंग में स्थिर परफॉर्मेंस, तो Redmi Turbo 5 आपके लिए ज़्यादा उचित विकल्प है। ये उन यूज़र्स के लिए है जो परफॉर्मेंस और बैटरी, दोनों में से किसी से समझौता नहीं करना चाहते।

दूसरी तरफ, अगर आपको चाहिए बड़ी और बेहद ब्राइट 144Hz डिस्प्ले, बेहतर कैमरा सिस्टम (खासकर अल्ट्रावाइड और सेल्फी), थोड़ा अलग फैब्रिक वाला फील और हल्का फोन, स्टॉक एंड्रॉइड जैसा सॉफ्टवेयर अनुभव तो Motorola Edge 70 Pro आपकी पसंद बन सकता है।

कुल मिलाकर, दोनों फोन एक ही चिप और लगभग एक कीमत के बावजूद दो अलग शख़्सियतें हैं। तो अब आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर आप निर्णय ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageOnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: ₹50,000 से ₹60,000 का सेगमेंट थोड़ा अजीब है। यहां फोनों की भीड़ तो नहीं मिलती, लेकिन जो फोन हैं, उनमें दम भी ख़ूब है। इसी बजट में आज हम दो फोनों की बात करेंगे, जिनमें से एक पिछले साल का फ्लैगशिप किलर है और दूसरा हाल ही में लॉन्च हुआ …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageRedmi का पहला Turbo फोन भारत आ रहा है, गेमिंग और बड़ी बैटरी पर रहेगा बड़ा फोकस

Redmi ने भारतीय बाज़ार के लिए Redmi Turbo 5 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की परफॉर्मेंस पर ज़ोर देने वाली Turbo सीरीज़ अब भारत आ रही है। खास बात यह है कि यह भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला पहला Turbo-ब्रांडेड …

Discuss

Be the first to leave a comment.