Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का X200T जनवरी से बाज़ार में है, और ट्रिपल 50MP ZEISS कैमरा सिस्टम, 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के दम पर इस नए फोन को सीधी टक्कर देता है।

दोनों फोन 12GB + 256GB वेरिएंट में ₹59,999 की कीमत पर उपलब्ध हैं। अगर आपका बजट भी यही है और आप इन दोनों में से कोई एक लेने का मन बना रहे हैं, तो यहाँ हम इनके हर पहलू की तुलना कर रहे हैं, ताकि आपका फैसला थोड़ा आसान हो सके।

ये पढ़ें: Galaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनMotorola Edge 70 MaxVivo X200T
डिस्प्ले6.8″ QHD+ LTPO AMOLED, 144Hz, 7,000 nits6.67″ 1.5K LTPS AMOLED, 120Hz, 5,000 nits
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (3nm)MediaTek Dimensity 9400+ (3nm)
रैम/स्टोरेज8GB/12GB LPDDR5X, 256GB UFS 4.112GB LPDDR5X, 256GB/512GB UFS 4.1
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड50MP प्राइमरी (OIS) + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो (ZEISS)
बैटरी/चार्जिंग7,100mAh, 90W वायर्ड, 25W Qi2.2 मैगनेट वायरलेस6,200mAh, 90W वायर्ड, 40W वायरलेस
सॉफ्टवेयरAndroid 16 (Hello UI), 3 OS + 5 साल सिक्योरिटीAndroid 16 (OriginOS 6), 5 OS + 7 साल सिक्योरिटी
कीमत₹54,999 से शुरू₹59,999 से शुरू

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन के मामले में दोनों काफी अलग दिखते हैं। Edge 70 Max के बैक पैनल पर ऊपर बाईं ओर चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जबकि X200T में बीच में बड़ा गोल कैमरा आइलैंड है, जो फ्लैगशिप X200 सीरीज़ जैसा लुक देता है। दोनों में फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम और आगे-पीछे ग्लास मिलता है। इनमें X200T पतला और हल्का (203 ग्राम बनाम 221 ग्राम) है, तो इसे पकड़ना और जेब में रखना थोड़ा आसान लगता है। वहीं Edge 70 Max बैक पर Corning Gorilla Glass 7i और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मज़बूती में आगे है। दोनों ही IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसके साथ आपको पानी और धूल से सुरक्षा लगभग दोनों में बराबर मिलेगी।

डिस्प्ले में साफ तौर पर Motorola आगे है। Edge 70 Max में 6.8-इंच का QHD+ LTPO AMOLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जाता है। X200T का 6.67-इंच 1.5K LTPS AMOLED इसके मुकाबले 120Hz और 5,000 निट्स तक सीमित है। इसका मतलब ये नहीं कि X200T की स्क्रीन खराब है, कॉम्पैक्ट साइज़ में ये काफी शार्प और ब्राइट है, लेकिन दोनों को साथ रखने पर बड़ी, ज़्यादा शार्प और तेज़ रिफ्रेश वाली स्क्रीन का फर्क आपको साफ दिखेगा।

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T

परफॉर्मेंस में भी पीक पावर के दम पर Edge 70 Max को बढ़त मिलती है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) है, जिसे हम iQOO 15R और OnePlus 15R में देख चुके हैं, जहाँ AnTuTu स्कोर करीब 2.9 मिलियन तक पहुँचा और BGMI 120fps पर बिना किसी परेशानी के चला। X200T का MediaTek Dimensity 9400+ हमारे रिव्यू में करीब 2.8 मिलियन पर रहा, यानी थोड़ा पीछे, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग के लिए ये भी पूरी तरह सक्षम है। एक दिलचस्प बात, लंबे गेमिंग सेशन में Dimensity 9400+ अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, तो घंटों की गेमिंग में X200T ज़्यादा आरामदायक साबित हो सकता है। दोनों में UFS 4.1 स्टोरेज है, हालाँकि 512GB का विकल्प सिर्फ X200T में मिलता है, Edge 70 Max 256GB तक ही सीमित है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ Vs Xiaomi 17T: एक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: कैमरा

कैमरा के मामले में इन दोनों में काफी बड़ा अंतर है। और यहां Vivo X200T बड़े अंतर से आगे निकल जाता है। X200T में तीन 50MP कैमरे हैं, एक Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर (f/1.6, OIS), एक 50MP का ऑटोफोकस अल्ट्रावाइड, और सबसे अहम, एक 50MP का 3x ऑप्टिकल पेरिस्कोप टेलीफोटो (70mm), जिसके साथ ZEISS ऑप्टिक्स और T* कोटिंग मिलती है।

दूसरी तरफ Edge 70 Max का 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर तो अच्छा है, लेकिन इसके बगल में सिर्फ 8MP का छोटा अल्ट्रावाइड सेंसर है, और टेलीफोटो लेंस इसमें नहीं है।

इसका सीधा असर ज़ूम और वर्सटैलिटी पर पड़ता है। Edge 70 Max का ज़ूम सिर्फ डिजिटल क्रॉप (30x तक) पर टिका है, जबकि X200T असली ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 100x तक डिजिटल ज़ूम देता है। 50MP प्राइमरी के बगल में 8MP का अल्ट्रावाइड एक साफ समझौता है, जिसका फर्क अल्ट्रावाइड पर स्विच करते ही रेज़ॉल्यूशन में दिखने लगता है। हमारे रिव्यू में X200T के पोर्ट्रेट इस बजट में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक रहे। तो अगर फोटोग्राफी आपकी प्राथमिकता है, तो X200T ज़्यादा वर्सटाइल और भरोसेमंद विकल्प है।

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी में Edge 70 Max वापसी करता है। इसमें 7,100mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो X200T की 6,200mAh बैटरी से बड़ी है। साथ ही ये सेगमेंट का पहला मेनस्ट्रीम Android फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग है, इससे पहले ये सुविधा सिर्फ HMD Skyline और Pixel 10 में देखने को मिली थी। इसका फायदा ये है कि आप बिना केबल के, मैगनेट से चिपकने वाले पतले पावरबैंक और डेस्क चार्जर इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालाँकि अगर वायरलेस चार्जिंग की स्पीड आपके लिए ज़्यादा मायने रखती है, तो X200T की 40W वायरलेस चार्जिंग, Motorola की 25W से तेज़ है। दोनों में 90W वायर्ड चार्जिंग है, और X200T बायपास चार्जिंग भी देता है, जो लंबी गेमिंग के दौरान काम आती है। हमारे रिव्यू में X200T ने आराम से 6 से 8 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम दिया, यानी बैटरी लाइफ यहाँ भी अच्छी है, बस कैपेसिटी में Edge 70 Max आगे है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट

सॉफ्टवेयर और लंबे सपोर्ट के मामले में X200T आगे निकल जाता है। Edge 70 Max पर Motorola का हल्का, स्टॉक Android जैसा Hello UI मिलता है, जो साफ-सुथरा और तेज़ है, लेकिन कंपनी इसके साथ सिर्फ 3 OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रही है, जो इस प्राइस सेगमेंट के लगभग हर प्रतिद्वंद्वी से कम है। एक और बात जो खटकती है, Motorola अपने फ्लैगशिप AI फीचर्स और Qira असिस्टेंट सिर्फ 12GB वेरिएंट तक सीमित रखता है, यानी ₹54,999 वाला बेस मॉडल उन्हीं फीचर्स से वंचित रह जाता है, जिनके दम पर कंपनी इस फोन की मार्केटिंग करती है।

दूसरी तरफ X200T का OriginOS 6 फीचर्स और कस्टमाइज़ेशन से भरा है, और इसके साथ 5 OS अपडेट व 7 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं, यानी इस फोन को आप 2031 तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। हाँ, OriginOS 6 को सीखने और अपने हिसाब से सेट करने में थोड़ा समय ज़रूर लगता है।

कीमत

Motorola Edge 70 Max

  • 8GB + 256GB – ₹49,999 (MRP ₹54,999, ₹5,000 बैंक ऑफर के बाद)
  • 12GB + 256GB – ₹54,999 (MRP ₹59,999)

फोन की बिक्री 20 जुलाई से Flipkart और Motorola की साइट पर शुरू होगी।

Vivo X200T

  • 12GB + 256GB – ₹59,999
  • 12GB + 512GB – ₹69,999

यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है। X200T जनवरी में लॉन्च हुआ था, और हाल की Flipkart सेल में सारे कार्ड ऑफर्स के साथ ये करीब ₹45,000 तक मिल चुका है, तो असल में अक्सर ये Edge 70 Max से सस्ता भी पड़ जाता है।

ये पढ़ें: OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही?

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

Motorola Edge 70 Max लीजिए, अगर आप चाहते हैं:

  • सबसे बड़ी बैटरी, और सबसे बड़ी, तेज़ व ब्राइट डिस्प्ले।
  • Android पर मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग (इस सेगमेंट में यही अकेला विकल्प)।
  • पीक परफॉर्मेंस और Snapdragon का नाम।
  • किसे नहीं लेना चाहिए : फोटोग्राफी के शौकीन (टेलीफोटो नहीं), लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहने वाले, और 8GB वेरिएंट लेने वाले जो AI फीचर्स चाहते हैं।

Vivo X200T लीजिए, अगर आप चाहते हैं:

  • ट्रिपल ZEISS कैमरा और असली टेलीफोटो ज़ूम।
  • एक फोन लंबे समय तक चलाना (5 OS + 7 साल सिक्योरिटी)।
  • तेज़ वायरलेस चार्जिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर।
  • किसे नहीं लेना चाहिए: जिन्हें सबसे बड़ी बैटरी और सबसे बड़ी, ब्राइट डिस्प्ले चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.