Vivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • X500 Pro Max में 200MP का Samsung HP0 टेलीफोटो कैमरा है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम देता है और 400mm एक्सटेंडर के साथ भी काम करता है।
  • Pro Max में 7,800mAh की बैटरी मिलती है, और तीनों फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।
  • X500 Pro और Pro Max में 2nm पर बना Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर है, और तीनों फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro Max मॉडल है, जिसमें आपको 200MP टेलीफोटो कैमरा, 6.85-इंच की 2K स्क्रीन और 7,800mAh की बैटरी मिलती है। ये सीरीज़ ऐसे वक्त आई है, जब मेमोरी चिप्स के बढ़ते दाम के चलते लगभग हर कंपनी के फ्लैगशिप फोन महंगे हुए हैं।

हालांकि इस बार तीनों फोन पिछली X300 सीरीज़ से काफी महंगे आए हैं, और X500 Pro में रैम-स्टोरेज भी पिछले Pro से कम मिल रही है। आइए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X500 सीरीज़ के बेस मॉडल का एम्बर रेड रंग और ZEISS कैमरा

Vivo X500 सीरीज़ की कीमत और सेल

Vivo X500 सीरीज़ के तीनों फोन आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं, और आप इन्हें 3 दिसंबर से vivo के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकते हैं।

  • X500 (12GB + 256GB): ₹1,19,999
  • X500 Pro (12GB + 256GB): ₹1,49,999
  • X500 Pro Max (12GB + 256GB): ₹1,64,999
  • X500 Pro Max (12GB + 512GB): ₹1,79,999
  • X500 Pro Max Photography Kit (12GB + 512GB): ₹2,29,999

अभी आपको चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, या आप इसकी जगह 10% एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं।

लॉन्च ऑफर और एक्सेसरी की कीमत

जानकारीडिटेल
प्री-बुकिंग26 नवंबर 2026 से शुरू
सेल3 दिसंबर 2026 से
कहां से खरीदेंvivo India ई-स्टोर, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर
X500 के रंगएम्बर रेड (Ember Red), टाइटेनियम ब्लैक (Titanium Black)
Pro और Pro Max के रंगएपेक्स ऑरेंज (Apex Orange), इटर्नल ब्लैक (Eternal Black)
बैंक ऑफर10% तक इंस्टेंट कैशबैक या 10% एक्सचेंज बोनस
200mm टेलीफोटो एक्सटेंडर Gen 2₹15,999 (तीनों फोन के लिए)
400mm एक्सटेंडर Gen 2 Ultra₹27,999 (सिर्फ Pro Max के लिए)
इमेजिंग ग्रिप किट₹11,999

दरअसल पिछले साल X300 का 12GB + 256GB वैरिएंट ₹75,999 में आया था, यानी इसी कॉन्फिगरेशन में X500 अब ₹44,000 महंगा है।

वहीँ X300 Pro 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ ₹1,09,999 में आया था, लेकिन ₹1,49,999 के X500 Pro में कंपनी आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दे रही है, जो निराशाजनक है।

Vivo X500 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन: कैमरा

X500 Pro Max में 200MP का Samsung HP0 पेरिस्कोप टेलीफोटो है, जो 85mm फोकल लेंथ पर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम देता है और CIPA 7.0 लेवल का स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट करता है। साथ ही 400mm वाला ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra इसी मॉडल के साथ काम करता है।

Pro Max के 200mm ज़ूम से खींची गई सूखे पेड़ पर बैठी चील की फोटो

वहीँ X500 Pro में 64MP का Sony LYTIA 610 टेलीफोटो है, जो Pro Max जितना ही 85mm ज़ूम देता है। बेस X500 में भी यही 64MP सेंसर है, लेकिन इसकी फोकल लेंथ 72mm रखी गयी है।

Vivo X500 सीरीज़ के Pro Max के लिए इमेजिंग ग्रिप और 400mm टेलीफोटो एक्सटेंडर

डिस्प्ले, परफॉरमेंस और बैटरी

Pro और Pro Max में BOE Q11 LTPO पैनल है, जो 1Hz से 144Hz तक रिफ्रेश रेट बदलता है। बेस X500 में LTPS पैनल है, लेकिन इसकी 6.59-इंच स्क्रीन X500 Pro की 6.36-इंच स्क्रीन से बड़ी है।

परफॉरमेंस के लिए Pro मॉडल्स में 2nm वाला MediaTek Dimensity 9600 Pro और X500 में 3nm वाला Dimensity 9600M है। बैटरी में Pro Max 7,800mAh के साथ सबसे आगे है, वहीँ सबसे छोटे X500 Pro में 6,510mAh की बैटरी है।

तीनों फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

हालांकि vivo के अनुसार 40W वायरलेस स्पीड के लिए कंपनी का 50W Vertical Wireless Flash Charger 2 चाहिए। पहली पीढ़ी वाला 50W वायरलेस चार्जर इस सीरीज़ के साथ काम नहीं करेगा।

Vivo X500 सीरीज़ के तीनों फोन Android 17 पर बने OriginOS 7 के साथ आते हैं। इसमें Quick Share से AirDrop वाले Apple डिवाइस पर फाइल भेजने और Apple Watch व AirPods जोड़ने का सपोर्ट है, साथ ही हिंदी सपोर्ट वाला AI Recorder भी मिलता है।

पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट

स्पेसिफिकेशनX500X500 ProX500 Pro Max
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K (2750×1260) LTPS AMOLED, 144Hz6.36-इंच 1.5K (2750×1260) LTPO AMOLED, 1-144Hz6.85-इंच 2K (3168×1440) LTPO AMOLED, 1-144Hz
पीक ब्राइटनेस4,000 निट्स4,500 निट्स4,500 निट्स
HDRHDR10+HDR10+, Dolby VisionHDR10+, Dolby Vision
प्रोसेसरDimensity 9600M (3nm), ARM G1-Ultra GPUDimensity 9600 Pro (2nm), Mali-G2-Ultra-NX GPUDimensity 9600 Pro (2nm), Mali-G2-Ultra-NX GPU
रैम और स्टोरेज12GB LPDDR5X, 256GB UFS 4.112GB LPDDR5X, 256GB UFS 4.112GB LPDDR5X, 256GB/512GB UFS 4.1
प्राइमरी कैमरा50MP Sony LYTIA 828, f/1.68, OIS50MP Sony LYTIA L910, f/1.57, OIS50MP Sony LYTIA L910, f/1.57, OIS
टेलीफोटो64MP Sony LYTIA 610, f/2.55, OIS, 72mm64MP Sony LYTIA 610, f/2.52, OIS, 85mm (3.5x)200MP Samsung HP0, f/2.67, OIS, 85mm (3.5x)
अल्ट्रा-वाइड50MP Samsung JN1, f/2.050MP Samsung JN5, f/2.050MP Samsung JN5, f/2.0
फ्रंट कैमरा50MP, f/2.0, ऑटोफोकस50MP, f/2.0, ऑटोफोकस50MP, f/2.0, ऑटोफोकस
वीडियो4K, रिपोर्ट्स में फ्रेम रेट अलग-अलग4K@240fps तक8K@30fps, 4K@240fps
बैटरी7,500mAh6,510mAh7,800mAh
चार्जिंग90W वायर्ड, 40W वायरलेस90W वायर्ड, 40W वायरलेस90W वायर्ड, 40W वायरलेस
मज़बूतीIP68, IP69IP68, IP69IP68, IP69
सुरक्षा3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB 3.2, IR ब्लास्टर5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB 3.2, IR ब्लास्टर5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB 3.2, IR ब्लास्टर
डाइमेंशन157.01×74.49×8.15mm151.78×71.92×7.95/8.12mm163.32×76.82×7.95/8.12mm
वज़न211/213 ग्राम192/197 ग्राम225/229 ग्राम

X500 सीरीज़ की सेल कब से?

Vivo X500 सीरीज़ की प्री-बुकिंग 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है, और आप 3 दिसंबर से इसे खरीद पाएंगे।

ये पढ़ें: दिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix की पाकिस्तानी सीरीज़ पर सरकार का निर्देश, क्या भारत में देख पाएंगे Fawad-Mahira का शो?

एक नज़र में : Humsafar और Zindagi Gulzar Hai जैसे पाकिस्तानी ड्रामे भारत में भी खूब देखे गए, और इनके हीरो Fawad Khan हिंदी फिल्मों में भी नज़र आए हैं। अब Fawad और Mahira Khan की Netflix सीरीज़ Jo Bachay Hain Sang Samait Lo के ट्रेलर को दो दिन में 32 लाख व्यूज मिले हैं। …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products