iQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • iQOO 16 के भारत लॉन्च पर टिपस्टर ने अपना दावा बदला है, पहले दिसंबर बताया था और अब जनवरी 2027 की बात कही है।
  • भारत से पहले ये फोन 8 दिसंबर को Malaysia में लॉन्च होगा, जहां इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • कंपनी भारत के लिए 2K 165Hz स्क्रीन और 8,000mAh से बड़ी बैटरी कंफर्म कर चुकी है, जो iQOO 15 से एक कदम आगे है।

iQOO 16 के लिए भारत में आपका इंतज़ार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि ताज़ा लीक के अनुसार इसका लॉन्च अब जनवरी 2027 में हो सकता है। पिछले साल इसी हफ्ते, 26 नवंबर को iQOO 15 भारत में लॉन्च हो गया था। वहीँ इस बार कंपनी iQOO 16 को पहले Malaysia में 8 दिसंबर को ला रही है।

हालांकि भारत की तारीख कंपनी ने अब तक नहीं बताई है। आइए जानते हैं कि ये कब तक आ सकता है और भारत में इसकी कीमत क्या हो सकती है।

ये पढ़ें: iQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान

iQOO 16 भारत लॉन्च से पहले चीन में आए इसके तीन रंगों वाले मॉडल

iQOO 16 भारत में कब लॉन्च होगा?

  • कंपनी: CEO निपुन मार्या ने अक्टूबर में भारत लॉन्च कंफर्म किया था, लेकिन तारीख की जगह बस “जल्द” कहा था।
  • 22 नवंबर: टिपस्टर देबायन रॉय ने दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लॉन्च का दावा किया था।
  • अब: यही टिपस्टर इसके जनवरी 2027 में आने की बात कह रहे हैं।
  • Malaysia: iQOO ने वहां 8 दिसंबर की तारीख कंफर्म करके प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

पिछले साल iQOO 15 चीन लॉन्च के करीब पांच हफ्ते बाद भारत आ गया था।

वहीँ iQOO 16 को चीन में आए दो महीने होने वाले हैं, और भारत की बारी अब भी नहीं आई है।

iQOO 16 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

कंपनी भारत के लिए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 2K 165Hz डिस्प्ले और 8,000mAh से बड़ी बैटरी कंफर्म कर चुकी है। चीन में इसकी बैटरी 8,400mAh की है, जो iQOO 15 से 1,400mAh बड़ी है।

इसकी 6.85-इंच की स्क्रीन 165Hz पर चलती है, लेकिन iQOO 15 की स्क्रीन 144Hz की है। फोटोग्राफी के लिए, इसके तीनों रियर कैमरे 50MP के हैं, जिनमें 3x ज़ूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो भी शामिल है।

कितनी हो सकती है कीमत?

इसका अंदाज़ा आपको iQOO 15 से मिलेगा, जिसके दाम लॉन्च के बाद काफी बढ़ चुके हैं –

  • 12GB + 256GB: ₹72,999 → ₹85,999 (₹13,000 की बढ़ोतरी)
  • 16GB + 512GB: ₹79,999 → ₹93,999 (₹14,000 की बढ़ोतरी)

वहीँ चीन में iQOO 16 की शुरुआती कीमत iQOO 15 से करीब 43% ज़्यादा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इसकी कीमत ₹1 लाख के आसपास या उससे ऊपर जा सकती है।

CEO निपुन मार्या ने कीमत पर बस इतना कहा कि “कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग की परिभाषा बदल गई है”।

पुराने मॉडल से तुलना

स्पेसिफिकेशनiQOO 15 (भारत)iQOO 16 (चीन)
डिस्प्ले6.85-इंच 2K, 144Hz6.85-इंच 2K, 165Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
रियर कैमरातीन 50MPतीन 50MP, 3x पेरिस्कोप
बैटरी7,000mAh, 100W8,400mAh, 100W
सॉफ्टवेयरOriginOS 6OriginOS 7

हालांकि तारीख और कीमत पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है, इसलिए पक्की जानकारी के लिए आपको iQOO के ऐलान का इंतज़ार करना होगा।

50MP प्राइमरी और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे की जानकारी वाला पोस्टर

ये पढ़ें: iQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products