Motorola Edge 70 Neo लॉन्च, 7000mAh बैटरी और धूप में भी चमकने वाली स्क्रीन, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Motorola Edge 70 Neo में 6.8-इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है, जो 5,200 निट्स तक चमकती है।
  • इसकी 7,000mAh बैटरी पर कंपनी 53 घंटे तक चलने का दावा करती है।
  • पीछे OIS वाला 50MP Sony कैमरा है, लेकिन अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं मिलता।

पिछले हफ्ते लॉन्च डेट पक्की करने के बाद Motorola ने 24 नवंबर को भारत में Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको तेज़ धूप में भी साफ दिखने वाली कर्व्ड स्क्रीन और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन करीब ₹41,000 की कीमत इसे कंपनी के ही Edge 70 Fusion से काफी ऊपर ले जाती है, जबकि Fusion में यही 50MP Sony कैमरा पहले से मिल रहा है। दरअसल मेमोरी चिप्स के बढ़ते दाम ने इस साल लगभग हर कंपनी के नए फोन महंगे किए हैं।

इसके अलावा इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और IP64 रेटिंग जैसे खास फीचर दिए गए हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

Motorola Edge 70 Neo की कीमत और सेल

इस फोन की कीमत ₹40,999 है, और ये सिर्फ एक वैरिएंट में आया है।

ये फोन चार रंगों, माउंटेन व्यू (Mountain View), ग्रे लाइलैक (Gray Lilac), मिल्की ब्लू (Milky Blue) और सेज (Sage) में मिलेगा।

  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹40,999
  • ₹3,000 की फ्लैट छूट के बाद (10 दिन तक): ₹37,999
  • ₹3,000 के बैंक ऑफर के साथ: ₹34,999

इसकी सेल 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

नए Motorola फोन का सेज रंग वाला बैक पैनल

Motorola Edge 70 Neo स्पेसिफिकेशन

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 144Hz वाली 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है, जिसकी 5,200 निट्स ब्राइटनेस दोपहर की धूप में काम आएगी। वहीँ बैटरी के साथ आपको 7.5W रिवर्स और बायपास चार्जिंग भी मिलती है।

कैमरे में OIS वाले 50MP Sony LYTIA 710 के साथ बस एक 2MP मैक्रो लेंस है, यानी अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं मिलेगा। हालांकि यही सेंसर Amazon पर ₹28,949 में बिक रहे Edge 70 Fusion में भी है, जिसमें नया Snapdragon 7s Gen 4 मिलता है।

पूरे स्पेसिफिकेशन एक नज़र में

स्पेसिफिकेशनEdge 70 Neo
डिस्प्ले6.8-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED, 144Hz, Gorilla Glass 7i
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3 (4nm)
रैम और स्टोरेज8GB LPDDR5X, 128GB UFS 3.1, microSD
रियर कैमरा50MP (f/1.8, OIS) + 2MP मैक्रो
फ्रंट कैमरा32MP
बैटरी7,000mAh, 45W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16, 3 OS अपडेट
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810H
डाइमेंशन और वज़न8.49mm, 204 ग्राम

ये पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageDrishyam 3 का इंतज़ार खत्म, 27 नवंबर से Netflix पर देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) अब 27 नवंबर से Netflix पर देखी जा सकेगी। Drishyam 3 OTT रिलीज़ का Netflix ने अलग से ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर फिल्म की लिस्टिंग में यही तारीख दर्ज है। 2 अक्टूबर को थिएटर में आई ये फिल्म ठीक …

ImageMotorola Edge 70 Neo की लॉन्च डेट पक्की, महंगा Redmi Note 17 लें या 6 दिन रुकें?

एक नज़र में : Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्च डेट (Motorola Edge 70 Neo launch date) पक्की हो गई है, और ये 24 नवंबर को दस्तक देगा। कई दिनों से 26 नवंबर की तारीख की चर्चा थी, लेकिन आज कंपनी ने खुद X पर ये तारीख बताई। वहीँ दो दिन पहले Xiaomi …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.