Jio का सालाना कॉलिंग प्लान Airtel से सस्ता, फिर भी साल भर में पड़ेगा महंगा… ये है वजह

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • 28 से 84 दिन तक की हर वैलिडिटी पर Jio के वॉइस-ओनली प्लान Airtel से सस्ते हैं।
  • Jio का सालाना प्लान ₹101 सस्ता है, लेकिन ये 336 दिन ही चलता है।
  • Airtel के इन प्लानों पर गलती से डेटा चला, तो हर MB के 50 पैसे कटेंगे।

TRAI के निर्देश के बाद Jio ने अक्टूबर के आख़िर में चार नए Jio voice only plan जोड़े हैं, जो ₹147 से शुरू होते हैं। 28 से 84 दिन तक की हर वैलिडिटी पर Jio के प्लान Airtel से ₹7 से ₹21 तक सस्ते हैं। लेकिन साल भर का रिचार्ज आपको Airtel में सस्ता पड़ेगा, क्योंकि Jio का सालाना प्लान 336 दिन ही चलता है।

दादी के कीपैड फोन में इंटरनेट चलता ही नहीं, तो उस पर डेटा वाला रिचार्ज क्यों कराएं? आइए जानते हैं कि किस वैलिडिटी पर किसका प्लान सस्ता है।

ये पढ़ें: Jio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

Jio voice only plan vs Airtel: दाम और रोज़ का खर्च

फोन पर jio.com का TRAI Mandated Packs पेज, जिसमें ₹448 और ₹1,748 वाले Jio voice only plan दिख रहे हैं

ये दाम 17 नवंबर 2026 को Jio और Airtel की वेबसाइट से लिए गए हैं।

वैलिडिटीJio (दाम, SMS)Airtel (दाम, SMS)रोज़ का खर्च
22 दिन₹147, 300नहीं₹6.68 / –
28 दिन₹177, 300₹185, 300₹6.32 / ₹6.61
30 दिन₹196, 300₹203, 300₹6.53 / ₹6.77
कैलेंडर महीना₹197, 300₹206, 300महीने पर निर्भर
84 दिन₹448, 1,000₹469, 900₹5.33 / ₹5.58
सालाना₹1,748, 3,600 (336 दिन)₹1,849, 3,600 (365 दिन)₹5.20 / ₹5.07

वहीँ Vi का सालाना प्लान भी ₹1,849 का है, और उसके बाकी दाम लगभग Airtel जैसे हैं।

साल भर के रिचार्ज में Airtel आगे क्यों

Jio का सालाना प्लान Airtel वाले से 29 दिन पहले खत्म हो जाता है। उन दिनों के लिए आपको ₹196 वाला प्लान अलग से लेना होगा। यानी पूरा साल नंबर चलाने में आपके ₹1,944 खर्च होंगे, जो Airtel के ₹1,849 से ₹95 ज़्यादा हैं।

Jio और Airtel के वॉइस-ओनली प्लान का रोज़ का खर्च दिखाता ग्राफ, सालाना प्लान पर Airtel ₹5.07 और Jio ₹5.20 पर

कौन सा प्लान किसके काम का है

  • कीपैड फोन वाले बुज़ुर्ग: Jio का ₹448 वाला प्लान तीन महीने चलता है।
  • OTP वाला दूसरा SIM: Airtel का ₹1,849 वाला प्लान पूरा साल चलेगा।
  • घर पर Wi-Fi: Jio का ₹197 वाला प्लान हर महीने एक ही तारीख पर रिन्यू होता है।

हालांकि Wi-Fi के बिना इन प्लानों पर UPI ऐप और WhatsApp नहीं चलेंगे, और Airtel पर डेटा चला तो हर MB के 50 पैसे कटेंगे। साथ ही 300 SMS पूरे होने पर Airtel में हर लोकल SMS ₹1 और STD SMS ₹1.5 का पड़ता है।

मेरी सलाह है कि साल भर के लिए Airtel का प्लान लीजिए। हाँ अगर नंबर Jio का है और आप पोर्ट नहीं कराना चाहते, तो 336वें दिन का रिमाइंडर लगा लीजिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageJio भेज रही SMS, बिना रिचार्ज रुक सकती है इनकमिंग कॉल… सबसे सस्ता प्लान जान लें

एक नज़र में : Jio प्लान खत्म हो चुके नंबरों पर SMS भेज रही है, जिसमें लिखा है कि इनकमिंग कॉल कभी भी रुक सकती है। अब तक प्लान खत्म होने के बाद भी Jio नंबर पर इनकमिंग कॉल कुछ समय तक आती रहती थीं। यानी सिर्फ कॉल सुनने के लिए रखे दूसरे SIM पर …

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products