Jio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने ₹3,599 वाले सालाना प्लान पर एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है।
  • प्लान 365 दिन चलता है, इसमें 2.5GB प्रतिदिन डेटा और अनलिमिटेड 5G मिलता है, और ऑफर में 120GB बोनस डेटा जुड़ा है।
  • Airtel इसी ₹3,599 में 2GB प्रतिदिन ही देता है।

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB प्रतिदिन डेटा के लिए Airtel के सालाना प्लान में आपको ₹3,999 चुकाने होंगे, यानी ₹400 ज़्यादा देने पड़ेंगे।

आइये आपको बताते हैं कि इस ऑफर में असल में क्या-क्या मिल रहा है, कहाँ शर्तें लगी हैं, और ये सौदा किसके लिए फायदे का है।

ये पढ़ें: Jio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

Jio ₹3,599 vs Airtel: उसी दाम पर क्या-क्या मिलता है

इस ऑफर के बाद Jio इसी ₹3,599 में साल भर का करीब 1,032GB डेटा दे रही है, और Airtel का प्लान 730GB पर रुकता है।

Jio 3599 Annual PlanAirtel ₹3,599Airtel ₹3,999
वैलिडिटी365 दिन365 दिन365 दिन
रोज़ का डेटा2.5GB2GB2.5GB
बोनस डेटा120GB (12 मासिक वाउचर)नहींनहीं
साल भर का कुल डेटाकरीब 1,032GB730GB912GB
अनलिमिटेड 5Gहाँहाँहाँ
AI सब्सक्रिप्शनGoogle Gemini Pro, 18 महीनेनहींनहीं
अन्य फायदेJioHotstar (मोबाइल), JioTV Pro, 50GB JioAICloudAdobe Express PremiumAdobe Express Premium
रोज़ का खर्च₹9.86₹9.86₹10.96

रिचार्ज से पहले ये तीन बातें जान लीजिए

  • 120GB बोनस डेटा एकमुश्त नहीं मिलेगा, ये 10GB के 12 मासिक वाउचरों के रूप में आता है, जिन्हें MyJio ऐप से हर महीने खुद क्लेम करना पड़ेगा।
  • Gemini Pro पर लिखा ₹35,100 Google की लिस्ट प्राइस है, और यही ऑफर Jio के ₹349 से ऊपर के हर अनलिमिटेड 5G प्लान पर मिल रहा है। यानी इसके लिए सालाना रिचार्ज ज़रूरी नहीं, और इसका असली फायदा 5TB का स्टोरेज है।
  • JioHotstar का जो सब्सक्रिप्शन इसमें मिलता है, वो मोबाइल टियर का है, न कि बड़ी स्क्रीन वाला प्रीमियम प्लान।

आपके लिए ये प्लान सही है या नहीं

मेरी सलाह है कि अगर आपका रोज़ का डेटा 2GB से ऊपर चला जाता है, तो Jio 3599 Annual Plan को ही लीजिए। लेकिन जो महीने भर में 1.5GB प्रतिदिन भी पूरा नहीं कर पाते, उनके लिए एक साथ ₹3,599 ब्लॉक करना समझदारी नहीं है।

हाँ अगर आपका नंबर Airtel का है और आप पोर्ट नहीं करवाना चाहते हैं, तो इसी ₹3,599 में आपको 2GB प्रतिदिन पर ही रुकना पड़ेगा, या 2.5GB के लिए ₹3,999 वाला प्लान लेना होगा।

ये पढ़ें: Jio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products