Rajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर टिकी हुई हैं।

ये पढ़ें: Comedian Zakir Khan ने NYC में बनाया रिकॉर्ड, आप भी घर बैठे देख सकते हैं उनके Top 5 OTT Specials

Coolie OTT Release कब और कहां होगा?

फिल्म के मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि Rajnikanth’s Coolie OTT Release Prime Video पर होगा। हालांकि अभी इसकी तारीख सामने नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्म सितंबर 2025 के अंत तक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है। OTTplay Premium यूज़र्स भी टॉप-अप लेकर इसे देख सकेंगे। डिजिटल रिलीज़ के बाद भी ‘कुली’ से बड़ी व्यूअरशिप की उम्मीद की जा रही है।

Coolie OTT Release

फिल्म की कहानी ‘देवा’ (रजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त की मौत की तहकीकात करता है और एक खतरनाक स्मगलिंग सिंडिकेट से टकराता है। फिल्म में नागार्जुन (Nagarjuna), श्रुति हसन (Shruti Hassan), उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज (Satyaraj) जैसे सितारे शामिल हैं, वहीं आमिर खान (Aamir Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने इस फिल्म में कैमियो किया है।

Coolie Box Office Collection Day

बड़े पर्दे पर रिलीज़ के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। पहले पांच दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन को पार किया, वहीँ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ रुपये से ऊपर जा चुका है। हालांकि वीकेंड के बाद इस सोमवार से कमाई में गिरावट आई और इस दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। इसके बावजूद ये 2025 की सबसे बड़ी तमिल हिट मानी जा रही है।

ये पढ़ें: बिना इंटरनेट भी Google Maps चलेगा ऐसे, ये Trick 90% यूज़र्स को नहीं पता

Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत के साथ दिखेंगे ये अभिनेता

lokesh kanagaraj coolie के बाद दर्शकों का फोकस डायरेक्टर की अगली फिल्म पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सबसे पहले Kaithi 2 पर काम करेंगे जिसमें कार्थी लीड रोल निभाएंगे। इसके बाद आमिर खान के साथ एक सुपरहीरो फिल्म की योजना है। वहीं चर्चा है कि लोकेश रजनीकांत और कमल हसन को 46 साल बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर ला सकते हैं। अगर यह सच हुआ तो ये तमिल सिनेमा का ऐतिहासिक पल होगा।

कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अब दर्शक Coolie OTT Release का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

ImageSaiyaara OTT release – Saiyaara का जादू अब OTT पर, जानें कब और कहां देखें ब्लॉकबस्टर

Yash Raj Films की रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म Saiyaara ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। Mohit Suri के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ़ क्रिटिक्स का दिल जीता बल्कि दुनियाभर में ₹580 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली। Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.