iPhone 18 अगले साल नहीं आएगा, क्या Apple का नया प्लान सब बदल देगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple फिर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। अगले साल कंपनी अपनी पारंपरिक लॉन्च स्ट्रैटेजी को पूरी तरह बदलने वाली है। इसकी वजह और कुछ नहीं, बल्कि iPhone Fold है। जी हां, जिस foldable iPhone का इंतज़ार सालों से किया जा रहा था, वो अब iPhone 18 से भी पहले आने वाला है। लेकिन इस फोन को ख़ास बनाने के चक्कर में कंपनी अपने ग्राहकों को नयी iPhone सीरीज़ का इंतज़ार थोड़ा लम्बा करवाने वाली है। अगले साल से Apple अपने फोन लॉन्च के कार्यक्रम को दो भागों में पेश कर सकती है। Apple का ये कदम न सिर्फ लॉन्च कैलेंडर हिला देगा, बल्कि iPhone के पूरे खेल के नियम भी बदल देगा। आइये जानते हैं कि आपको नए iPhones अब कब देखने को मिलेंगे।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

2026 में होगा नया साइकिल शुरू

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन 18 स्टैंडर्ड वैरिएंट 2026 में लॉन्च नहीं होगा, बल्कि इसे 2027 की स्प्रिंग यानि फरवरी – मार्च में लाया जाएगा। सितंबर 2026 में Apple सिर्फ iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और नया iPhone Air 2 पेश करेगा। अगले साल इस सीरीज़ के साथ चौथा फोन जो लॉन्च होगा, वो होगा iPhone Fold। यानि Apple का पहला foldable iPhone।

iPhone 18

Apple का ये प्लान त्योहारों के सीज़न के दौरान हाई-एंड मॉडलों की बिक्री बढ़ाने पर फोकस करने का हो सकता है। इसके बाद 2027 के पहले क्वार्टर में कंपनी बेस मॉडल और किफायती iPhone 18e जैसे बेस मॉडलों को लॉन्च करेगी।

iPhone Fold बनेगा 2026 का स्टार

Analyst reports के अनुसार, 2026 में कुल 6 iPhone मॉडल दस्तक दे सकते हैं। इनमें iPhone 17e, iPhone 18, नया Air 2, iPhone Fold, 18 Pro और 18 Pro Max शामिल हैं। इनमें से iPhone Fold को कंपनी का “ace card” यानि तुरुप का इक्का बताया जा रहा है, जो विश्व बाज़ार में बूम ला सकता है।

Investment bank Morgan Stanley का अनुमान है कि अगर foldable iPhone और Apple Intelligence (AI features) को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, तो Apple की सेल 270 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है और AAPL stock $376 तक जा सकता है।

iPhone 18 से नई “upgrade cycle”

iPhone 17 सीरीज़ की मिली-जुली सी मांग के बावजूद, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि iPhone 18 launch एक नई अपग्रेड साइकिल शुरू करेगा। कंपनी इसमें 2nm chipset, बेहतर कैमरे और AI-driven फीचर्स दे सकती है, जो इसे अब तक का सबसे एडवांस iPhone बना देंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

ImageBGMI 4.7 अपडेट 18 नवंबर को: जानें क्या नया मिलेगा, Samay Raina वाला इवेंट 9 दिसंबर से

एक नज़र में : KRAFTON India का BGMI 4.7 अपडेट कल, यानी 18 नवंबर को आपके फोन पर आ जाएगा। कंपनी ने Samay Raina का वीडियो भी “4.7 Update” नाम से YouTube पर डाला है। लेकिन Samay Raina कल गेम में नहीं दिखेंगे, क्योंकि उनका इवेंट 9 दिसंबर से शुरू होगा। यानी उनकी बस के …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

एक नज़र में : Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन अगर ये गलती से आपके हाथ से गिरकर टूट गया, तो इसका रिपेयर आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा? मैं खुद Apple यूज़र हूँ और कुछ साल पहले मेरे iPhone 13 का बैक ग्लास भी रिपेयर हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.