बिना इंटरनेट भी Google Maps चलेगा ऐसे, ये Trick 90% यूज़र्स को नहीं पता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Maps offline feature – आज के समय में Google Maps हम सभी के हर सफर के लिए बेहद ज़रूरी और भरोसेमंद साथी बन चुका है। चाहे आप शहर में किसी नए पते की तलाश कर रहे हों या पहाड़ों में ड्राइव पे निकले हों, ये ऐप आपको सही रास्ता दिखाने में बहुत मदद करती है। लेकिन असली चुनौती तब आती है जब आपका डेटा पैक खत्म हो जाए या आप किसी ऐसी जगह हों जहां मोबाइल सिग्नल न हो। तो फिर आप Google Maps का इस्तेमाल कैसे करें ? अच्छी बात ये है कि Google Maps में एक खास Offline Maps फीचर है, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी रास्ता ढूंढ सकते हैं।

ये पढ़ें: Google Maps पर कैसे जानें अपनी करंट लोकेशन? बेहद आसान है तरीका

ये फीचर ज़रूरी क्यों है ?

ट्रेकिंग, रोड ट्रिप या विदेश यात्रा के दौरान कई बार नेटवर्क गायब हो जाता है। ऐसे में अगर आपके पास पहले से डाउनलोड किए गए ऑफलाइन मैप्स हैं, तो आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।

Google Maps offline feature कैसे इस्तेमाल करें?

  1. Google Maps ऐप खोलें – अपने Android या iOS डिवाइस में ऐप लॉन्च करें और Google अकाउंट से लॉग-इन रहें।
  2. लोकेशन सर्च करें – उस शहर या इलाके का नाम सर्च करें जिसके मैप आपको ऑफलाइन चाहिए या जहां आप ऑफलाइन इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  3. डाउनलोड ऑप्शन चुनें – स्क्रीन में थोड़ा नीचे Directions वाली लाइन में बायीं तरफ को स्क्रॉल करें और फिर More पर क्लिक करें। कुछ फोनों में लोकेशन डिटेल पर टैप करें और ‘Download’ या ‘Offline Map Download’ सेलेक्ट करें।
  4. एरिया कस्टमाइज़ करें – अब ज़ूम इन/आउट करके तय करें कि कितना बड़ा एरिया आपको डाउनलोड करना है।
  5. मैप सेव करें – अब डाउनलोड कंफर्म करें। ये मैप आपके डिवाइस में सेव हो जाएगा और आप इसे Offline Maps सेक्शन से कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें

  • Google Maps offline feature में रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और लाइव नेविगेशन उपलब्ध नहीं होंगे।
  • डाउनलोड किए गए मैप्स एक तय समय बाद एक्सपायर हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर अपडेट करना ज़रूरी है।
  • बड़े एरिया के मैप को डाउनलोड करने लिए डिवाइस में पर्याप्त स्टोरेज भी होना चाहिए।

ये पढ़ें: 2025 में Flagship खरीदना बेवकूफी होगी, अगर आपने ये आर्टिकल नहीं पढ़ा

Google Maps का ये ऑफलाइन फीचर यात्रियों, ट्रैवल ब्लॉगर्स और रोज़ाना सफर करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है। बस एक बार सेटिंग कर लें, और फिर नेटवर्क न होने पर भी आपका रास्ता भटकने का डर खत्म हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Imageआपका Google Maps आपके बारे में कितना जानता है? ज़्यादातर लोग ये बात चेक ही नहीं करते

Google Maps आज सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है। हम रोज़ कहीं न कहीं जाते हैं, लोकेशन ऑन रखते हैं और बिना सोचे-समझे ऐप का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन बहुत से यूज़र्स को ये अंदाज़ा नहीं होता कि Google Maps उनके बारे में कितनी जानकारी सेव कर रहा है। अगर आपने …

ImageYouTube ऐसे सुनें सिर्फ Audio में – 90% यूज़र्स को नहीं पता ये बैटरी–डेटा बचाने वाली ट्रिक

Youtube ऐप पर बहुत सारा कंटेंट फ्री में उपलब्ध है। लोग म्युज़िक या गाने वीडियो के साथ देखने और सुनने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं, लेकिन कई बार जब हम बिजी हैं और साथ में हमें कुछ सुनना भी हैं, तो Youtube पर हम कोई लेक्चर या गाना या पॉडकास्ट चलाकर साथ में …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.