2025 में Flagship खरीदना बेवकूफी होगी, अगर आपने ये आर्टिकल नहीं पढ़ा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

2025 में Flagship फोन खरीदना मतलब एक प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव, लेकिन क्या ये सोच वाकई कम्पनियां पूरी करती हैं? नहीं! ये सोच अब आउटडेटेड हो चुकी है। अगर आपने ये आर्टिकल नहीं पढ़ा, तो हो सकता है आप ₹80,000 से ऊपर खर्च करें और बदले में मिले ऐसा फोन, जो फीचरों के मामले में मिड-रेंज से भी कमज़ोर हो।

Apple, Samsung और Google, तीनों ही कंपनियां इस साल कुछ ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं, जो देखने में तो फ्लैगशिप लगते हैं, लेकिन अंदर से ये एक कमी वाला प्रीमियम पैकेज कहे जा सकते हैं।

ये पढ़ें: अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

इस कारण से 2025 में Flagship फोन खरीदने से पहले सोचें

2025 में Flagship फोन

iPhone 17 Air को ही देखिए। इसमें सिर्फ एक कैमरा, मात्र 2,900mAh बैटरी होगी और कीमत iPhone 15 Plus जैसी। Apple ला ये फोन हल्का और पतला होने के कारण काफी चर्चा में है। शायद इसमें प्रीमियम मज़बूत बॉडी भी मिल जाए, लेकिन असल में ये एक फ्लैगशिप के नाम पर फीचरों में कटौती है।

Samsung का S25 Edge भी हम देख चुके हैं। अब Galaxy S26 Edge, अगली बार Plus मॉडल को रिप्लेस कर सकता है, लेकिन इसमें भी बैटरी छोटी होगी (4,200mAh) और कैमरा भी कम कर दिए जायेंगे, स्लिम जो बनाना है। Plus वैरिएंट में जहां ट्रिपल कैमरा सेटअप होता है, वहीं Edge मॉडल सिर्फ ड्यूल सेंसर के साथ उपलब्ध हो सकता है, लेकिन कीमत वही पुरानी फ्लैगशिप वाली।

Google भी इनसे कुछ अलग नहीं कर रहा। इसके Pixel 10 की हालत भी कुछ ऐसी ही है। रिपोर्ट्स का कहना है कि एक एक्स्ट्रा टेलीफ़ोटो सेंसर तो मिलेगा, प्राइमरी और अल्ट्रा वाइड सेंसर को डाउनग्रेड कर दिया जायेगा। यानि Pixel 9a जैसे सस्ते फोन जैसी फोटो क्वालिटी।

असल चाल ये है कि कंपनियां अब अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ के बेस मॉडल को कुछ ऐसा बना रही हैं कि लोग मजबूरी में Ultra, Pro या Fold जैसे और महंगे वर्ज़न की तरफ रुख करें।

तो सवाल ये नहीं है कि आप कौन सा फोन लें। सवाल ये है कि आप बेवकूफी से कैसे बचें।

ये पढ़ें: Spotify यूज़र्स को झटका! भारत में अब महंगा हुआ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें नए रेट्स

2025 में सिर्फ “flagship” टैग देखकर फोन खरीदना अब समझदारी नहीं रह गयी है। अगर आपको असली टॉप एन्ड एक्सपीरियंस चाहिए, तो सबसे महंगा मॉडल ही एकमात्र रास्ता बचा है। वहीँ अगर आपका बजट बेस मॉडल का या इन स्लिम वर्ज़नों का है, तो बेहतर है कि थोड़े पैसे और बचाते हुए आप कोई और फोन जैसे OnePlus 13, iQOO 13, Samsung Galaxy S25, Vivo X200 जैसे विकल्पों को चुनें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़ि

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Image2025 के Best Compact Phones: ये 6 छोटे स्मार्टफोन भारत में तहलका मचा रहे हैं

अगर आप भी उन बड़े, भारी स्मार्टफोनों से परेशान हैं जो जेब में भी फिट नहीं आते और एक हाथ से पकड़ना भी मुश्किल होता है, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। पिछले साल से इस साल के तक काफी कॉम्पैक्ट फोनों (compact phones) को ऐसे लौटते देखने को मिला है जिसकी उम्मीद …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products