गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी हो जाता है कि उस पर पुराना कोई चालान बाकी तो नहीं।

अच्छी बात ये है कि इसके लिए अब किसी RTO ऑफिस के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे, सिर्फ़ अपनी गाड़ी का नंबर डालकर कुछ ही मिनटों में पता कर सकते हैं कि कोई चालान पेंडिंग है या नहीं, और चाहें तो उसी जगह बैठकर ऑनलाइन भर भी सकते हैं। इसके लिए सरकार की eChallan Parivahan वेबसाइट और mParivahan ऐप सबसे भरोसेमंद तरीके हैं। आप इनका उपयोग चालान चेक करने या भरने के लिए कैसे कर सकते हैं, इसके सारे आसान तरीके हम यहां बता रहे हैं।

ये पढ़ें: गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर या नंबर प्लेट से गाड़ी के मालिक की डिटेल ऑनलाइन कैसे चेक करें

गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें – How to Check Vehicle Challan Online

1. eChallan Parivahan वेबसाइट से चालान कैसे चेक करें

ये सरकार का ऑफिशियल पोर्टल है और चालान चेक करने का सबसे सटीक तरीका भी है। खास बात ये है कि इसमें लॉगिन या अकाउंट बनाने की ज़रूरत नहीं है। आपको बस गाड़ी का नंबर डालना होगा।

  • सबसे पहले eChallan Parivahan की वेबसाइट खोलें – echallan.parivahan.gov.in
  • होम पेज पर “Check Online Services” के अंदर “Check Challan Status” पर क्लिक करें।
  • अब तीन में से कोई एक डिटेल चुनें – Challan Number, Vehicle Number (गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर) या DL Number (ड्राइविंग लाइसेंस नंबर)।
  • अब गाड़ी का नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड भरें, फिर “Get Detail” पर क्लिक करें।
  • आपके सामने सारे चालान आ जाएँगे कि कौन-सा नियम तोड़ा, कितना जुर्माना है, किस तारीख़ का है और किस अथॉरिटी ने काटा है, सब जानकारी आपको यहीं मिलेगी।

(छोटा-सा नोट: कुछ मामलों में गाड़ी नंबर के साथ चेसिस या इंजन नंबर के आख़िरी कुछ अंक भी माँगे जा सकते हैं, इसलिए RC अपने पास रखें।)

2. mParivahan ऐप से चालान कैसे चेक करें

अगर आप मोबाइल पर ही सब कुछ करना पसंद करते हैं, तो mParivahan ऐप आपके लिए बेहतर है। ये भी सरकारी ऐप है, जिसे NIC (National Informatics Centre) ने बनाया है।

  • Google Play Store या App Store से mParivahan ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें।
  • अब Challan सेक्शन में जाकर अपनी गाड़ी का नंबर या DL नंबर डालें और Captcha भरें।
  • आपके सामने सारे पेंडिंग चालान खुल जाएँगे, जिनमें तारीख़, जगह, नियम का उल्लंघन, जुर्माने की रकम और कई बार कैमरे में कैद हुई फोटो भी नज़र आएगी।

ये पढ़ें: Top 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

3. राज्य की ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट से चालान चेक करें

कई राज्यों की अपनी अलग ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट भी है, जहाँ से भी चालान चेक हो जाता है। जैसे दिल्ली वालों के लिए Delhi Traffic Police की वेबसाइट और कुछ शहरों के लिए स्थानीय ट्रैफिक पुलिस पोर्टल।

  • अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • वहाँ “Pending Notice” या “Challan Status” जैसा विकल्प चुनें।
  • गाड़ी का नंबर (और कुछ साइट्स पर इंजन/चेसिस नंबर) डालकर सर्च करें।

मेन्यू के नाम हर राज्य में थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन तरीका लगभग यही रहता है।

4. Paytm या Google Pay से भी चालान चेक कर सकते हैं

रोज़ इस्तेमाल होने वाली पेमेंट ऐप्स से भी चालान चेक करना काफ़ी आसान है।

  • Paytm या Google Pay खोलें और होम पेज पर “Challan” या “Traffic Challan” सर्च करें।
  • अपना राज्य चुनें और गाड़ी का नंबर डालें।
  • पेंडिंग चालान की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप वहीं से भर भी सकते हैं।

ये तरीका तब काम का है जब आप जल्दी में हों और अलग वेबसाइट खोलना न चाहें।

गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे भरें

चालान चेक करने के बाद उसे भरना भी उतना ही आसान है, और अच्छी बात ये है कि चेक करते वक़्त ही पेमेंट का ऑप्शन सामने मिल जाता है।

  • चालान की डिटेल वाले पेज पर “Pay Now” पर क्लिक करें।
  • UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग में से कोई एक चुनकर भुगतान पूरा करें।
  • पेमेंट होते ही रसीद (receipt) तुरंत डाउनलोड कर लें क्योंकि यही आपके भुगतान का सबूत है, इसलिए इसे संभालकर रखें।

कई बार पैसे कट जाने के बाद भी स्टेटस तुरंत अपडेट नहीं होता। ऐसे में घबराएँ नहीं, आमतौर पर 24 से 48 घंटे में स्टेटस अपने-आप “Paid” दिखने लगता है।

फेक चालान SMS स्कैम से सावधान रहें

आजकल चालान के नाम पर ठगी के मैसेज बहुत बढ़ गए हैं। इनमें असली जैसा दिखने वाला लिंक भेजा जाता है और जुर्माना भरने को कहा जाता है, ताकि आप उस नकली पेज पर अपनी पेमेंट डिटेल डाल दें। ऐसे किसी भी SMS में आए लिंक पर क्लिक न करें। अगर दुविधा हो तो असली चालान चेक करने के लिए हमेशा सिर्फ़ ऑफिशियल वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in या mParivahan ऐप पर ही चेक और वहीँ भुगतान करें। डिटेल खुद टाइप करके वेबसाइट खोलें, लिंक से कभी नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. क्या बिना लॉगिन के चालान चेक कर सकते हैं?

A. हाँ, eChallan Parivahan वेबसाइट पर बिना अकाउंट बनाए सिर्फ़ गाड़ी का नंबर और Captcha डालकर चालान चेक किया जा सकता है।

Q. चालान गलत कटा हो तो क्या करें?

A. ऐसे में आप eChallan पोर्टल या अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस के ज़रिए चालान को चुनौती (dispute) दे सकते हैं। कई जगह इसके लिए वर्चुअल कोर्ट का विकल्प भी मौजूद है।

Q. चालान कितने दिन में भरना चाहिए?

A. तय समय में न भरने पर मामला वर्चुअल कोर्ट या लोक अदालत तक जा सकता है, इसलिए चालान का भुगतान जल्द कर देना बेहतर रहता है।

Q. पैसे कट गए पर चालान अब भी “पेंडिंग” दिख रहा है, क्या करूँ?

A. थोड़ा इंतज़ार करें। पेमेंट गेटवे को अपडेट होने में आमतौर पर 24–48 घंटे लग जाते हैं। रसीद संभालकर रखें।

अब चालान चेक करना आपके लिए चंद मिनटों का काम है। समय-समय पर अपनी गाड़ी का स्टेटस देखते रहें, ताकि कोई जुर्माना बढ़कर सिरदर्द न बने। आपको कौन-सा तरीका सबसे आसान लगा, कमेंट में ज़रूर बताइएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी। लेकिन असली फर्क डिटेल में …

ImageAadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

आज के समय में Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक, सरकारी स्कीम, मोबाइल SIM, यहां तक कि कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सबसे ज़रूरी चीज बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों को खुद नहीं पता होता कि उनके आधार …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Imageड्राइविंग लाइसेंस में घर बैठे ही ऑनलाइन नए घर का पता कैसे अपडेट करें

ड्राइविंग लाइसेंस बहुत ही ज़रूरी डॉक्यूमेंट या कागज़ात है, जिसे सभी को गाड़ी या दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अपने साथ रखना होता है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस को आप किसी भी कार्य में एड्रेस प्रूफ (घर के पते का प्रमाण पत्र) के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो ज़ाहिर है कि ये …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products