इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

2023 में भारत में उपलब्ध ये 10 सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकें आपके रोज़ के सफर को आसान कर सकते हैं। इनके साथ प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल/डीज़ल के खर्चे भी ख़त्म होंगे।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले साल मई के मुकाबले करीब 63% ज़्यादा हैं। कुल टू-व्हीलर बिक्री में EV की हिस्सेदारी भी अब रिकॉर्ड 9.25% तक पहुंच चुकी है।

इस तेज़ी की कई वजहें हैं। पेट्रोल के बढ़ते दाम, कम मेंटेनेंस का खर्च, और PM E-DRIVE जैसी सरकारी स्कीम ने आम खरीदार को भी इलेक्ट्रिक की तरफ मोड़ दिया है। इस समय TVS बिक्री में सबसे आगे है, Bajaj Chetak बेहद करीब दूसरे नंबर पर, और Ather की बिक्री साल भर में दोगुनी हो चुकी है। नए-नए ब्रांड और मॉडल भी लगातार बाज़ार में आ रहे हैं।

बस यहीं एक उलझन भी है। इतने सारे विकल्पों के बीच यह तय करना कि कौन सा स्कूटर आपके बजट, रेंज और रोज़ के इस्तेमाल पर सही बैठता है, थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी को आसान करने के लिए हमने यहां 2026 के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक सूची तैयार की है, ताकि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही चुनाव कर सकें।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

भारत में उपलब्ध 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर – 2026 (Best electric scooters and Bikes in India)

जल्दी में हैं? छोटा जवाब:

  • सबसे ज़्यादा रेंज चाहिए तो Simple Ultra (400km IDC रेंज)।
  • कम बजट में लेना है तो Bajaj Chetak C2501 (₹91,399) या Hero VIDA VX2 Go
  • भरोसेमंद नाम और बड़ा सर्विस नेटवर्क चाहिए तो TVS iQube या Suzuki e-Access
  • सामान रखने की ज़्यादा जगह चाहिए तो River Indie Gen 3 (43 लीटर स्टोरेज)।
  • तेज़ रफ्तार के शौकीन हैं तो Ather 450 Apex या Ola S1 Pro+

खरीदने से पहले इन बातों को ज़रूर परख लें

एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर पैसे लगाने से पहले कुछ चीज़ें साफ़ कर लेना बेहतर रहता है। इससे बाद में पछतावा नहीं होता।

  • रेंज और रियल-वर्ल्ड रेंज: कंपनियां जो IDC रेंज बताती हैं, असल में सड़क पर उससे थोड़ी कम मिलती है। इसलिए सिर्फ़ बड़ी संख्या न देखें, यह भी देखें कि रोज़मर्रा में सच में कितनी रेंज मिलेगी।
  • बैटरी और चार्जिंग का समय: बैटरी कितने kWh की है, साथ आने वाले चार्जर से कितनी देर में फुल होती है, फ़ास्ट चार्जिंग है या नहीं, और बैटरी निकालकर अलग चार्ज होती है या नहीं। आजकल कई स्कूटर LFP बैटरी के साथ आ रहे हैं, जो आम NCM बैटरी के मुकाबले ज़्यादा सुरक्षित और लंबी चलने वाली मानी जाती है।
  • मोटर, टॉप स्पीड और राइड मोड: शहर के अंदर रोज़ चलाना है या हाईवे पर भी, इस हिसाब से मोटर की पावर और टॉप स्पीड देखें। ज़्यादातर स्कूटर Eco, Normal और Sport जैसे मोड के साथ आते हैं।
  • फीचर्स और कनेक्टिविटी: डिस्प्ले, ऐप कनेक्टिविटी, नैविगेशन, रिवर्स मोड और सबसे ज़रूरी अंडरसीट स्टोरेज। रोज़ के इस्तेमाल में स्टोरेज की कमी सबसे ज़्यादा खलती है।
  • वारंटी और सर्विस नेटवर्क: स्कूटर खरीदना आसान है, लेकिन उसकी सर्विस आपके शहर में आसानी से मिलेगी या नहीं, यह उतना ही अहम है। नए ब्रांड के मुकाबले बड़े सर्विस नेटवर्क वाली कंपनी पहली बार खरीदने वालों के लिए ज़्यादा सुरक्षित रहती है।
  • कीमत और सब्सिडी: एक्स-शोरूम कीमत के साथ PM E-DRIVE और राज्य की सब्सिडी भी जोड़कर देखें, क्योंकि असली कीमत इन्हीं के बाद तय होती है।

1. TVS iQube

TVS iQube उन नामों में है जिन पर भारतीय खरीदार आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं। इसकी सबसे बड़ी ताकत सिर्फ़ इसकी रेंज नहीं, बल्कि TVS का देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क है। पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर ले रहे लोगों के लिए यही भरोसा इसे एक सुरक्षित चुनाव बनाता है।

यह iQube, iQube S और iQube ST जैसे कई वेरिएंट में मिलता है। शुरुआती कीमत करीब ₹94,434 है और टॉप ST वेरिएंट लगभग ₹1.58 लाख तक जाता है। बैटरी पैक के हिसाब से कंपनी इस पर 94km से लेकर 212km तक की रेंज का दावा करती है, यानी छोटे शहर के रोज़ के सफर से लेकर थोड़ी लंबी राइड तक यह फिट बैठ जाता है। कई कलर ऑप्शन, कनेक्टेड फीचर्स और आरामदायक राइड इसे एक संतुलित पैकेज बनाते हैं।

2. Ather Rizta

घर-परिवार के लिए एक आरामदायक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो Ather Rizta को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसमें 2.9kWh और 3.7kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनसे 123km से 160km तक की IDC रेंज मिलती है। 4.3kW की मोटर इसे करीब 80kmph की टॉप स्पीड तक ले जाती है। आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

इसका सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, जिसे एक्सेसरीज़ के साथ 56 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। Rizta S में 7 इंच का LCD कंसोल मिलता है, वहीं Rizta Z में 7 इंच का TFT कंसोल और Google Maps सपोर्ट भी आता है। AutoHold, MagicTwist रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, WhatsApp और Alexa जैसे स्मार्ट फीचर इसे और काम का बनाते हैं। कीमत करीब ₹1,09,999 से शुरू होती है।

ये पढ़ें: Suzuki e-Access रिव्यू: Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, पैसा वसूल या नहीं?

3. Ather 450 Apex

जिन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटर में तेज़ रफ्तार और दमदार राइडिंग का मज़ा चाहिए, उनके लिए Ather 450 Apex है। इसमें 3kWh बैटरी और 3kW पीक मोटर लगी है। यह 0 से 40kmph की रफ्तार सिर्फ़ 2.9 सेकंड में पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 100kmph तक जाती है। एक बार चार्ज होने पर यह करीब 157km की रेंज का दावा करता है।

फीचर्स में Warp+ मोड और MagicTwist रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग इसकी खास पहचान हैं। आगे टेलिस्कोपिक फोर्क, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह Ather की ज़्यादा प्रीमियम पेशकश है और इसकी कीमत करीब ₹1.89 लाख रखी गई है।

4. Bajaj Chetak C2501

Bajaj ने अपनी Chetak सीरीज़ में नया C2501 मॉडल जोड़ा है, जो अब इस लाइनअप का सबसे किफायती विकल्प बन गया है। ₹91,399 की कीमत के साथ इसमें 2.5kWh बैटरी मिलती है, जो 113km की रेंज देती है। बैटरी 0 से 100% तक करीब 3 घंटे 45 मिनट में चार्ज हो जाती है। खास बात यह है कि Chetak में पहली बार हब-माउंटेड मोटर दी गई है, जो 1.8kW लगातार और 2.2kW पीक पावर देती है। इसकी टॉप स्पीड 55kmph है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट वाली LCD स्क्रीन, कॉल अलर्ट, म्यूज़िक कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, दो राइड मोड, रिवर्स फंक्शन, USB चार्जर और 25 लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसका वज़न 108 किलो और सीट हाइट 763mm है। आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। यह छह रंगों में आता है और इसके साथ 3 साल या 50,000km की वारंटी मिलती है।

5. Hero VIDA VX2

Hero MotoCorp ने अपने VIDA लाइनअप को आम खरीदार तक पहुंचाने के लिए एंट्री-लेवल VX2 उतारा है। जुलाई 2025 में पेश हुआ यह स्कूटर VX2 Go और VX2 Plus दो वेरिएंट में आता है। VX2 Go की कीमत ₹99,490 और VX2 Plus की ₹1.10 लाख है। इसके अलावा कंपनी इसे Battery-as-a-Service मॉडल में भी बेच रही है, जिसमें VX2 Go ₹59,490 और VX2 Plus ₹64,990 में मिल जाता है।

VX2 Plus में 3.4kWh की दो निकाली जा सकने वाली बैटरी हैं, जिनसे 142km IDC रेंज मिलती है। वहीं VX2 Go में 2.2kWh बैटरी है, जो 92km IDC रेंज देती है। फ़ास्ट चार्जर से बैटरी 0 से 80% तक करीब एक घंटे में और साथ आए चार्जर से करीब 6 घंटे में चार्ज होती है। क्लाउड कनेक्टिविटी, रिमोट इमोबिलाइज़ेशन, लाइव राइड डेटा, टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन और 4.3 इंच TFT डिस्प्ले इसके मुख्य फीचर हैं। VX2 Go में सीट के नीचे 33.2 लीटर स्टोरेज मिलता है और यह 7 रंगों में उपलब्ध है।

6. Ampere Magnus Grand Max

बजट में ज़्यादा रेंज और रोज़मर्रा की उपयोगिता चाहने वालों के लिए Ampere Magnus Grand Max एक भरोसेमंद विकल्प है। जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ यह स्कूटर खासतौर पर परिवारों की रोज़ की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 3kWh की LFP बैटरी है, जो 142km IDC रेंज देती है और City मोड में 100 किलोमीटर से ज़्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकती है। 2.4kW पीक पावर वाली BLDC हब मोटर इसे 65kmph की टॉप स्पीड तक ले जाती है। बैटरी फुल चार्ज होने में करीब 4.5 से 5 घंटे लेती है।

इसकी सबसे काम की चीज़ है इसका 33 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, जिसमें फुल-फेस हेलमेट तक आराम से रखा जा सकता है। LCD डिजिटल क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स मोड इसमें मिलते हैं। 800mm सीट हाइट, हाई-टेंसाइल स्टील फ्रेम और 5 साल या 75,000km की लंबी वारंटी इसे परिवार के लिए एक प्रैक्टिकल चुनाव बनाते हैं।

7. River Indie Gen 3

अगर आपको स्कूटर में सबसे ज़्यादा स्टोरेज और मज़बूत डिज़ाइन चाहिए, तो River Indie Gen 3 इस लिस्ट में सबसे अलग खड़ा होता है। इसमें 4kWh बैटरी, 120km की रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और Eco, Ride तथा Rush जैसे तीन राइड मोड मिलते हैं। Gen 3 मॉडल में Ceat के नए टायर लगे हैं, जो बेहतर ग्रिप और आरामदायक राइड देते हैं।

फीचर्स में 6 इंच का LCD कंसोल, बेहतर ऐप कनेक्टिविटी, राइड स्टैट्स, हिल-होल्ड असिस्ट और रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस शामिल हैं। लेकिन इसकी असली पहचान है इसका 43 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और 12 लीटर का लॉक होने वाला फ्रंट ग्लव बॉक्स। जिन्हें सफर के साथ सामान ढोने की भी ज़रूरत रहती है, उनके लिए यह बेहद काम का स्कूटर साबित होता है।

8. Ola S1 Gen 3

एक ही लाइनअप में बजट से लेकर लंबी रेंज तक हर तरह का विकल्प चाहिए, तो Ola S1 Gen 3 रेंज पर नज़र डालनी बनती है। इसमें S1 X, S1 X+, S1 Pro और S1 Pro+ मॉडल आते हैं, जिनकी कीमत ₹79,999 से ₹1,69,999 तक जाती है। बैटरी विकल्प भी 2kWh से लेकर 5.3kWh तक मिलते हैं।

टॉप S1 Pro+ 5.3kWh वेरिएंट तो 320km IDC रेंज, 13kW पीक पावर और 141kmph की टॉप स्पीड का दावा करता है, और 0 से 40kmph की रफ्तार सिर्फ़ 2.1 सेकंड में पकड़ लेता है। फीचर्स में MoveOS 5, Brake-by-wire टेक्नोलॉजी, नए डिस्प्ले थीम, लंबी सीट और स्पोर्टी ग्राफिक्स मिलते हैं, जबकि S1 Pro+ में dual-channel ABS भी दिया गया है। अपने बजट और ज़रूरत के हिसाब से सही वेरिएंट चुनने की आज़ादी इसकी सबसे बड़ी खूबी है।

9. Simple Ultra

रेंज की चिंता से पूरी तरह छुटकारा चाहिए, तो Simple Ultra इस लिस्ट का सबसे दमदार नाम है। अप्रैल 2026 में लॉन्च हुआ यह Simple Energy की Gen 2 लाइनअप का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 6.5kWh का ड्यूल-बैटरी सेटअप है, जो 400km IDC रेंज का दावा करता है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी इससे करीब 240 से 250km तक की रेंज मिल सकती है।

इसमें 8.8kW की PMSM मोटर लगी है, जो 72Nm टॉर्क पैदा करती है। यह 0 से 40kmph की रफ्तार 2.77 सेकंड में पकड़ता है और इसकी टॉप स्पीड 115kmph तक जाती है। 7 इंच की Android आधारित टचस्क्रीन, ऑनबोर्ड नैविगेशन, चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल और 26 लीटर स्टोरेज इसे प्रीमियम बनाते हैं। कीमत करीब ₹2.35 लाख है, जो इसकी रेंज और फीचर्स को देखते हुए जायज़ लगती है।

10. Suzuki e-Access

Suzuki Access पिछले एक दशक से भारत की सबसे भरोसेमंद स्कूटरों में रही है, और अब कंपनी ने इसी भरोसे को इलेक्ट्रिक रूप दे दिया है। इसी साल लॉन्च हुआ Suzuki e-Access ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इस लिस्ट का सबसे ताज़ा विकल्प भी।

इसमें 3.07kWh की LFP बैटरी है, जो आम स्कूटरों में इस्तेमाल होने वाली NCM बैटरी के मुकाबले ज़्यादा सुरक्षित और लंबी चलने वाली मानी जाती है। इसके साथ यह 95km की रेंज का दावा करती है। 4.1kW मोटर के साथ इसकी टॉप स्पीड 71kmph है, जो Eco मोड में 55kmph तक सीमित रहती है। साथ आए चार्जर से बैटरी करीब 6.5 घंटे में फुल होती है, जबकि डीलर पर लगने वाले फ़ास्ट चार्जर से यह 0 से 80% सिर्फ़ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है। फीचर्स में 4.2 इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, कीलेस एंट्री, फुल LED लाइटिंग, तीन राइड मोड और रिवर्स मिलते हैं। 12 इंच के अलॉय व्हील और करीब 122 किलो वज़न इसे हल्का-फुल्का रखते हैं। कीमत ₹1.88 लाख (एक ही वेरिएंट) है और इसके साथ 7 साल या 80,000km की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प भी मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. भारत में सबसे ज़्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा है?

इस लिस्ट में Simple Ultra, जो 6.5kWh बैटरी के साथ 400km तक की दावा रेंज देता है।

Q. सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा है?

Bajaj Chetak C2501 ₹91,399 से शुरू होता है। Battery-as-a-Service के साथ Hero VIDA VX2 Go और सस्ता (₹59,490 से) पड़ जाता है।

Q. क्या अब भी सरकारी सब्सिडी मिल रही है?

हाँ, PM E-DRIVE के तहत फ़िलहाल 31 जुलाई 2026 तक — ₹2,500 प्रति kWh, अधिकतम ₹5,000। यह फंड खत्म होने तक ही लागू है।

Q. दावा रेंज और असली रेंज में फर्क क्यों होता है?

कंपनियां जो रेंज बताती हैं वो लैब (IDC) टेस्ट की होती है। असली राइडिंग में सड़क, स्पीड और सवारी के वज़न के हिसाब से आमतौर पर 25-35% कम रेंज मिलती है।

Q. अभी सबसे ज़्यादा कौन सी कंपनी बिक रही है?

मई 2026 में TVS नंबर एक पर रही, उसके ठीक पीछे Bajaj Chetak और फिर Ather।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageTop 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 – भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमतों से बचने का विकल्प नहीं रहे, बल्कि दोपहिया बाज़ार की सबसे तेज़ी से बढ़ती कहानी बन चुके हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले साल मई के मुकाबले करीब 63% …

ImageTVS iQube S की वापसी: बड़ी बैटरी और 175km रेंज के साथ फिर आया इलेक्ट्रिक स्कूटर

कुछ समय पहले TVS iQube कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि शायद कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बंद कर दिया है। लेकिन अब साफ हो गया है कि TVS की प्लानिंग कुछ और थी—और कह सकते हैं कि बेहतर थी। TVS ने iQube …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

6 Comments
User
Ankit
Anonymous
3 years ago

Electric scooter distributorship leni hai

Reply
Show Replies (2)
User
Ankit
Anonymous
3 years ago

Hello

Reply
User
Jagtap shivraj Subhash
Anonymous
4 years ago

Nice

Reply
User
Amrita kumati
Anonymous
4 years ago

Price hero scoty

Reply

Related Products