2023 अप्रैल में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in April 2023 )

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फरवरी और मार्च में आपने काफी दिलचस्प फ़ोन भारत में लॉन्च होते देखे हैं, लेकिन अप्रैल 2023 का महीना और भी अधिक व्यस्त होने वाला है। आने वाले महीने में आप भारत में फ्लैगशिप फ़ोन से लेकर किफ़ायती रेंज में आने वाले स्मार्टफोन, भारतीय बाज़ार में लॉन्च होते देखेंगे। इस बार अप्रैल में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट थोड़ी लम्बी है। इन स्मार्टफोनों में गेमिंग फ़ोन ROG Phone 7 से लेकर बजट फ़ोन OnePlus Nord CE 3 Lite और Redmi Note 12 4G जैसे स्मार्टफोन शामिल होंगे।

अप्रैल 2023 में आने वाले मोबाइल फ़ोन्स ( Upcoming Mobile Phones in April 2023 )

1. ASUS ROG Phone 7

कंपनी के घोषणा कर दी है कि ये फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन विश्व स्तर पर 13 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया जायेगा। इसी दिन ये भारतीय बाज़ारों में भी लॉन्च होगा। ROG Phone 7 में 165Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें भी आपको Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 ही नज़र आएगा। साथ ही इसमें Android 13 सॉफ्टवेयर, 6000mAh की बैटरी और 64MP के प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं।

2. Redmi Note 12 4G

Redmi Note 12 सीरीज़ में एक और फ़ोन भारत में 30 मार्च 2023 को लॉन्च होगा और अप्रैल के पहले हफ्ते से ये उपलब्ध होगा। ये बेस मॉडल Redmi Note 12 का 4G वैरिएंट है। Redmi Note 12 4G एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 685 चिपसेट होगा। इसके अलावा इसमें पंच-होल कैमरा और 120Hz की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होंगे।

3. Moto G13

ये स्मार्टफोन भारत में 12,000 की कीमत के आस-पास आने वाला है। इसकी लॉन्च की तारीख़ 29 मार्च है, लेकिन ये सेल के लिए अप्रैल में उपलब्ध होगा। फ़ोन में आपको 6.5 इंच की 90Hz LCD डिस्प्ले मिलेगी और ये MediaTek Helio G85 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद होंगे।

4. OnePlus Nord CE 3 Lite

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में 4 अप्रैल 2023 को OnePlus Nord लॉन्च इवेंट में पेश किया जायेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के टीज़र पेश किये हैं, जिसे आप एक अनोखे हल्के हरे (Pastel Lime) रंग में देख सकते हैं। फ़ोन को IMDA सर्टिफिकेशन और Geekbench पर देखा जा चुका है और ये फ़ोन Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आने वाला है। इसके अलावा 108MP के प्राइमरी कैमरा 16MP का सेल्फी सेंसर और 5000mAh बैटरी के साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने के आसार हैं। इसके अलावा इसमें 8GB तक की रैम, 120Hz डिस्प्ले और Android 13 सॉफ्टवेयर आने की खबरें हैं।

5. POCO F5 5G

भारत में Poco का नया फ़ोन POCO F5 5G 6 अप्रैल 2023 को लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Redmi Note 12 Turbo, जो 28 मार्च को चीन में लॉन्च होने वाला है, का रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। कई रिपोर्ट सामने आयी हैं, जो बताती हैं कि इस स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट, 12GB तक की रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलने के आसार हैं। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रूपए तक हो सकती है।

ये पढ़ें: Snapdragon 7+ Gen 2 हुआ लॉन्च, इन दो स्मार्टफोनों में जल्दी ही आएगा नज़र

6. Samsung Galaxy M54

Samsung Galaxy M54 वैश्विक बाज़ार में लॉन्च हो चुका है और अब इसे जल्दी ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फ़ोन देखने में बिल्कुल Galaxy A54 जैसे ही है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, लेकिन फीचरों में अंतर आपको नज़र आएंगे। Galaxy M54 में 108MP का मुख्य कैमरा होगा और इसमें OIS सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा फ़ोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

इसके अलावा इसमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ sAMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। साथ ही इसमें 32MP का सेल्फी सेंसर भी होगा। फ़ोन की कीमत के लिए हमें लॉन्च के समय तक का इंतज़ार तो करना होगा।

ये पढ़ें: Jio ₹296 vs Airtel ₹296 vs Vi ₹296 प्लान: जानें सबसे अधिक लाभ किसमें मिलेगा

7. Vivo X90 series

Vivo X90 सीरीज़ को चीन में नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था और लगभग चार महीने बाद अब अप्रैल 2023 ये स्मार्टफोन सीरीज़ भारत में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च की तारीख अभी कंपनी ने घोषित नहीं की है, लेकिन ये फ़ोन भारत में अप्रैल के आखिर हफ्ते में लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जिनमें Vivo X90 Pro Plus, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ, Vivo X90 Pro और Vivo X90 MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट के साथ आये हैं। लेकिन भारत में कोई दो आएंगे या कंपनी तीनों ही स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, अभी ये नहीं कहा जा सकता है।

तीनों ही स्मार्टफोनों में Android 13 के साथ OriginOS 3 स्किन, 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज होंगे। इसके अलावा वनीला मॉडल X90 में 50 MP (Sony IMX866 सेंसर) + 12MP + 12MP के ट्रिपल रियर सेंसर, X90 Pro में 50MP (Sony IMX989 सेंसर) + 50MP (IMX758 सेंसर) + 12MP (Sony IMX663 सेंसर) के ट्रिपल रियर सेंसर मौजूद हैं। हाई एन्ड मॉडल X90 Pro+ में 50MP प्राइमरी Sony IMX989 सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड Sony IMX598 सेंसर, 50MP पोर्ट्रेट Sony IMX758 सेंसर और 64MP का 3.5X पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो OmniVision OV64B सेंसर को मिलाकर चार रियर कैमरे हैं।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

Imageअप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

2022 में फ़ोन बहुत रफ़्तार से लॉन्च होते जा रहे हैं। साल का पहला क्वार्टर ख़त्म हो गया है, जिसमें हमने Galaxy S22 सीरीज़, iPhone SE 2022, Oppo Reno 7 सीरीज़, OnePlus 10 Pro जैसे प्रीमियम और मुख्य फोनों के साथ कई मिड-रेंज और Realme 9 Pro सीरीज़, Galaxy F23 (रिव्यु), Poco X4 Pro, Vivo …

ImageVivo T2 और T2x इस दिन होंगे भारत में लॉन्च; किफायती दामों में मिलेंगे, दमदार स्पेसिफिकेशन

Vivo की किफ़ायती T1-सीरीज़ की सक्सेसर, Vivo T2 सीरीज़ में नए स्मार्टफोन आने वाले हैं। कंपनी ने टीज़र के साथ खुद इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी है और आज इनकी लॉन्च की तारीख भी सामने आ गयी है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Vivo T2 5G और Vivo T2X 5G, 11 अप्रैल …

Imageअप्रैल 2024 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in April 2024

मार्च में भारतीय बाज़ार में हमने कई बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन जैसे Realme Narzo 70 Pro, Samsung Galaxy A55, iQOO Z9, Nothing Phone 2a के साथ Xiaomi 14 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन भी लॉन्च होये देखे। अब बारी है अप्रैल 2024 की, जिसमें कई स्मार्टफोन ब्रैंड अपने नए स्मार्टफोनों के साथ बाज़ार में उतरने वाली हैं। अप्रैल …

Imageदिसंबर 2023 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2023

नवंबर 2023 का महीने में नए स्मार्टफोन बहुत ज़्यादा लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पहला फ़ोन ज़रूर नज़र आया। इसके अलावा Google Pixel 8 सीरीज़ जैसे प्रीमियम फ़ोन से लेकर Lava Blaze Pro जैसे किफ़ायती फ़ोन हमने नवंबर में देखे। लेकिन आने वाले महीने में, दिसंबर …

Discuss

Be the first to leave a comment.