Jio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Jio के ₹399 और ₹3,999 प्लान में अब 4G पर भी रोज़ की डेटा लिमिट नहीं होगी।
  • ₹399 वाले प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro भी मिलेगा।
  • हालांकि Jio की प्लान डिटेल में 64Kbps वाली एक शर्त भी लिखी है।

Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी। कंपनी ये प्लान अपने 10 साल के जश्न के ठीक बाद लेकर आई है।

हालांकि Jio का ₹349 वाला प्लान पहले से 5G पर अनलिमिटेड डेटा देता है। आइए जानते हैं कि ₹50 ज़्यादा देकर आपको क्या मिलेगा और इसके साथ कौन सी शर्त जुड़ी है।

ये पढ़ें: Jio लाया सबसे सस्ता एक दिन वाला अनलिमिटेड 5G पैक, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ

Jio Happy New Year 2.0 प्लान: कीमत और फायदे

Jio की वेबसाइट पर ₹349, ₹399 और ₹3,999 वाले प्लान के कार्ड, Jio Happy New Year 2.0
  • ₹399 (28 दिन): अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, कॉल, JioHotstar Mobile, FanCode और 12 महीने का Canva Pro मिलेगा।
  • ₹3,999 (365 दिन): यही फायदे पूरे साल मिलेंगे, लेकिन इसमें Canva Pro Lite है।
  • नया 5G पैक: ₹25 में 2 दिन का अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।
  • नाइट पैक: ₹50 में 28 दिन तक रात 12 से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

वहीँ ₹15 वाला एक दिन का 5G पैक नया नहीं है, ये 5 नवंबर से ही मिल रहा है।

पुराने प्लानों से कितना अलग है ये ऑफर

प्लानवैलिडिटीडेटाCanva
₹34928 दिन2GB/दिन + अनलिमिटेड 5GPro Lite
₹39928 दिनअनलिमिटेड 4G और 5GPro
₹3,599365 दिन2.5GB/दिन + अनलिमिटेड 5GPro Lite
₹3,999365 दिनअनलिमिटेड 4G और 5GPro Lite

यानी ₹50 ज़्यादा देकर आपकी 4G वाली 2GB की रोज़ की लिमिट हट जाती है।

वहीँ सालाना प्लान में ये फर्क ₹400 का पड़ता है।

लेकिन Jio ने अपनी वेबसाइट पर ₹399 प्लान की डिटेल में लिखा है कि एक तय सीमा के बाद स्पीड 64Kbps रह जाएगी।

Jio की वेबसाइट पर ₹399 प्लान के नोट्स, जिनमें Canva Pro और 64 Kbps वाली शर्त लिखी है

हालांकि ये सीमा कितने GB की है, ये कंपनी ने नहीं बताया है।

ये पढ़ें: Jio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageJio ने लॉन्च किया 3 साल वाला प्लान, क्या सालाना रिचार्ज से पड़ेगा सस्ता? जानें किसमें है ज़्यादा फायदा

एक नज़र में : Reliance Jio ने 7 नवंबर से ₹10,000 का एक ऐसा प्रीपेड प्लान (Jio 3 Year Plan) शुरू किया है, जिसके एक ही रिचार्ज से आपका नंबर पूरे तीन साल, यानी 1,095 दिन तक चालू रहेगा। इसमें आपको रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और कॉलिंग के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products