Second Hand Phones खरीदने के लिए वेबसाइट्स, वारंटी भी मिलेगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सेकंड हैंड फोन लेने का मन बना रहे हैं, तो सही जगह से लेना आवश्यक है, क्योंकि सेकंड हैंड फोन के नाम पर भी आपके साथ स्कैम हो सकता है, फोन खरीदने के बाद वो कितने दिन चलेगा, या उसके किस पार्ट में खराबी है आपको इसकी जानकारी नहीं होती है, इसलिए यदि आप एक सेकंड हैंड फोन खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक सही वेबसाइट से फोन खरीदना चाहिए। आगे हमनें भारत में second hand phones खरीदने के लिए वेबसाइट्स (Best websites to buy second hand phones) की जानकारी दी है, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते समय नोटिफिकेशन नहीं होंगे रिकॉर्ड, बस करें ये छोटा सा काम

भारत में Second Hand Phones खरीदने के लिए वेबसाइट्स

Cashify

Refurbished  phones या Second Hand Phones खरीदने के लिए सबसे प्रचलित वेबसाइट Cashify है, जहां लोग अपना पुराना फोन बेचते हैं, और कंपनी उसकी सही तरह से परख करके या उसमें जो खराबी है, उसे सही करके अच्छे दामों पर आपको बेचती है। फोन चार्जर के साथ बॉक्स पैक आता है, और यहां आप कंपनी, RAM, स्टोरेज जैसे फिल्टर के साथ अपने लिए एक सही फोन का चयन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां आपको समय समय पर डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलते हैं।

यहां देखें: Cashify

2GUD by Flipkart

Flipkart का नाम आप सभी ने सुना ही है, Flipkart Refurbished Phones भी बेचता है, और इसके लिए कंपनी ने 2GUD स्टोर को शुरू किया है। यहां भी आपको अलग अलग कंपनी के Second Hand Phones या Refurbished Phones मिल जाएंगे। इनमें से कुछ फोन्स वो होते हैं, जो कस्टमर द्वारा किसी कारण या छोटी सी खराबी की वजह से रिटर्न कर दिए जाते हैं, और कम कीमत पर आपको मिल जाते हैं। ये फोन्स सर्टिफाइड होते हैं, और साथ में आपको इन पर डिस्काउंट भी मिलता है।

यहां देखें: 2GUD by Flipkart

Budli

भारत में सेकंड हैंड फोन खरीदने के लिए वेबसाइट्स की लिस्ट में तीसरा नाम Budli है, जो Refurbished गैजेट्स में डील करता है। दरअसल, यहां आपको अलग अलग कंपनी के सेकंड हैंड फोन्स तो मिलेंगे ही, साथ ही आप यहां से अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी खरीद सकते हैं। इन सेकंड हैंड डिवाइसेस पर आपको वारंटी ऑप्शन भी मिलता है।

यहां देखें: Budli

Control Z

सेकंड हैंड फोन्स खरीदने के लिए ये भी भरोसेमंद वेबसाइट हो सकती है, खास कर उन लोगों के लिए जो सेकंड हैंड iPhone खरीदना चाहते हैं। क्योंकि कंपनी iphones पर 18 महीनों तक की वारंटी देती है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है, कि उनके द्वारा 250 से भी ज्यादा पॉइंट्स चेक किए जाते हैं। यहां आपको अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स के साथ EMI की सुविधा भी मिल जाती है, iPhone के साथ बॉक्स में चार्जिंग अडेप्टर और USB केबल भी आती है।

यहां देखें: Control Z

Yaantra

Best websites to buy second hand phones की लिस्ट में ये आखिरी नाम है, जहां आप सेकंड हैंड फोन्स खरीद सकते हैं। यहां आपको अलग अलग केटेगरी के आधार पर फोन्स चुनने की सुविधा मिलती है, और जो यूजर अपना फोन बेचना चाहते हैं, वो इस वेबसाइट पर बेच सकते हैं। यहां भी आपको अच्छी क्वालिटी में फोन्स मिल सकते हैं, वो भी अच्छे डिस्काउंट के साथ। फोन पर कंपनी वारंटी की सुविधा भी देती है।

यहां देखें: Yaantra

इन वेबसाइट्स से Second Hand Phones खरीदने के फायदें

  • सेकंड हैंड फोन्स आपको काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं।
  • नए फोन्स के साथ चार्जिंग अडेप्टर नहीं आता, लेकिन पुराने फोन्स के साथ आता है।
  • फोन्स की कंडीशन बिल्कुल नए जैसी ही होती है।
  • सेकंड हैंड फोन्स कम कीमत पर खरीदने से आप बार बार अलग अलग फोन्स चलाने का मजा ले सकते हैं।
  • इन वेबसाइट्स द्वारा वारंटी भी मिलती है।
  • सेकंड हैंड फोन्स को EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

सेकंड हैंड फोन खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखें?

  • फोन के IMEI नंबर की जांच करें
  • बैटरी हेल्थ की जांच करें
  • कौनसा पार्ट रिप्लेस है, इसका पता करें
  • ओरिजिनल बिल या इनवॉइस की मांग करें

निष्कर्ष

ये सेकंड हैंड फोन्स खरीदने के लिए खास वेबसाइट्स हैं, जिन पर विजित करके आप अपने लिए एक अच्छा और सस्ता पुराना फोन खरीद सकते है। यदि आप सीधे अन्य व्यक्ति से मिल कर फोन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आप OLX और Quikr जैसी वेबसाईट्स पर विजित कर सकते हैं।

ये पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च कर दिया iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, कीमत 7000 रूपये से भी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.