vivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • vivo V80 अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारत आ सकता है।
  • इसमें 7,200mAh की बैटरी मिलेगी, जो V-सीरीज़ में अब तक की सबसे बड़ी होगी।
  • कैमरे में AI क्रिएटिव कैमरा और AI Diwali Portrait 2.0 जैसे नए मोड आएंगे।

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि कंपनी कैमरा में कुछ खास लेकर नहीं आ रही है। सामने आयी लीक के अनुसार vivo V80 में 50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP का 3x टेलीफोटो लेंस वही रहेंगे जो V70 में मिले थे, और कंपनी ने इस बार पूरा ज़ोर सॉफ्टवेयर तथा बैटरी पर लगाया है, क्योंकि इसकी लॉन्च विंडो सीधे त्योहारों से पहले है।

इसमें 7,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। V70 में आपको यही बैटरी 6,500mAh की मिली थी, यानी एक ही पीढ़ी में 700mAh का इज़ाफा हुआ है।

आइये जानते हैं कि लीक में vivo V80 के कौन से फीचर सामने आए हैं और ये फोन आपको कब मिल पाएगा।

ये पढ़ें: Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

कैमरे में नया क्या मिलेगा

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में AI क्रिएटिव कैमरा मिलेगा, जिसमें 30 से ज़्यादा AI इफेक्ट और Live Sticker Collage जैसा फीचर होगा। यानी फोटो को किसी दूसरे ऐप में ले जाए बिना आप उसे कैमरा ऐप में ही पोस्ट करने लायक बना सकेंगे।

इसके साथ AI Diwali Portrait 2.0 भी आ रहा है, जो V60 वाले फेस्टिव पोर्ट्रेट मोड का अगला वर्ज़न है और त्योहारों की उलझी हुई रोशनी में स्किन टोन संभालेगा।

vivo V80 के लीक स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनvivo V80 (लीक)
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 4
रियर कैमरा50MP + 50MP 3x टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा50MP
कैमरा फीचर10x पोर्ट्रेट ज़ूम, 4K सिनेमैटिक वीडियो
बैटरी7,200mAh, 90W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयरOriginOS 7 (Android 17)
मज़बूतीIP68 और IP69 रेटिंग, एल्युमिनियम फ्रेम

टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार चिपसेट यहाँ V70 वाला Snapdragon 7 Gen 4 ही रहेगा, यानी परफॉरमेंस लगभग V70 के बराबर ही रहेगी।

कीमत और लॉन्च

कीमत पर रिपोर्ट्स एक जगह नहीं मिल रहीं। कुछ इसे ₹50,000 से नीचे बता रही हैं, वहीँ कुछ ₹60,000 से ऊपर का अनुमान लगा रही हैं। सॉफ्टवेयर पर भी पुरानी लिस्टिंग में Android 16 दर्ज था, वहीँ नई लीक OriginOS 7 की बात कर रही है।

ये सारी जानकारी फिलहाल लीक पर ही टिकी है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। पक्की जानकारी के लिए आपको लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: Note सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products