Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, जो भारत में Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर चलने वाला पहला फोन है। और तीसरा नाम realme P4s 5G का है, जो इसी दाम पर आपको 8GB रैम और 80W चार्जिंग देता है।

लेकिन vivo T5 और iQOO Z11 में हार्डवेयर का फर्क ढूंढना मुश्किल है। इन दोनों में प्रोसेसर, स्क्रीन, बैटरी और कैमरा एक जैसे हैं। दोनों का वज़न भी 199 ग्राम है और मोटाई भी 7.99mm है। वहीँ realme का ये फोन इनसे थोड़ा अलग है।

आइए जानते हैं कि एक ही कीमत पर ये तीनों फोन (Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s) आपको क्या-क्या देते हैं और इनमें से कौन सा आपके लिए सही रहेगा।

ये पढ़ें: vivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनvivo T5iQOO Z11realme P4s 5G
कीमत (बेस)₹34,999 (6GB+128GB)₹34,999 (6GB+128GB)₹34,999 (8GB+128GB)
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED, 144Hz, 2,000 निट्स6.83-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED, 144Hz, 2,000 निट्स6.78-इंच 1.5K Samsung AMOLED, 144Hz, 1,400 निट्स
प्रोसेसरDimensity 7500 TurboDimensity 7500 TurboDimensity 7400 Ultra और HyperVision+ AI चिप
रैम, स्टोरेजLPDDR4X, UFS 3.1LPDDR4X, UFS 3.1LPDDR4X, UFS 3.1
रियर कैमरा50MP OIS (IMX882), 8MP50MP OIS (IMX882), 8MP50MP OIS, 8MP
फ्रंट कैमरा32MP32MP16MP
बैटरी7,050mAh, 44W7,050mAh, 44W8,000mAh, 80W
मज़बूतीIP68, IP69IP68, IP69IP66, IP68, IP69
अपडेट3 OS, 5 साल3 OS, 5 साल3 OS, 4 साल
वज़न, मोटाई199 ग्राम, 7.99mm199 ग्राम, 7.99mm208 ग्राम, 8.6mm

vivo T5 और iQOO Z11: एक ही हार्डवेयर, दो नाम

इन दोनों फोनों की स्पेसिफिकेशन शीट लगभग एक जैसी है। दोनों में वही Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और वही 6.83-इंच कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलती है। कैमरे में भी आपको दोनों में 50MP का Sony IMX882 सेंसर मिलेगा। दोनों का डाइमेंशन तक एक जैसा (164.4 × 75.3 × 8mm) है।

हालांकि इनमें रंगों का फर्क है। vivo T5 आपको रॉयल ब्रॉन्ज़ (Royal Bronze) और सिल्वर ग्रीन (Silver Green) रंगों में मिलता है। वहीँ iQOO Z11 ऑरोरा ग्रीन (Aurora Green) और सेलेस्टियल ब्लू (Celestial Blue) रंगों में आया है।

दूसरा फर्क खरीदने की जगह का है। vivo T5 आपको Flipkart पर मिलेगा और iQOO Z11 Amazon तथा Reliance Digital पर। तीसरा फर्क वर्चुअल रैम का है, जो vivo T5 में 6GB तक और iQOO Z11 में 8GB तक।

इन दोनों के बीच आपका चुनाव हार्डवेयर का नहीं, स्टोर और ऑफर का है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

तीनों फोनों में स्क्रीन 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही आती है। असली फर्क यहाँ ब्राइटनेस का है। vivo T5 तथा iQOO Z11 का कर्व्ड पैनल 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस तक जाता है, वहीँ realme P4s का Samsung पैनल 1,400 निट्स पर रुक जाता है।

लेकिन 144Hz का ये आंकड़ा रोज़ के इस्तेमाल में उतना काम नहीं आता। iQOO Z11 के हमारे रिव्यू में डिफॉल्ट सेटिंग पर ज़्यादातर ऐप 60 या 90Hz पर ही चलते मिले। हाई रिफ्रेश मोड चुनने के बाद भी कई ऐप 90Hz से ऊपर नहीं गए।

हाथ में पकड़ने पर आपको फर्क साफ महसूस होगा। realme P4s का वज़न 208 ग्राम है और मोटाई 8.6mm है, वहीँ बाकी दोनों फोन 199 ग्राम के और 7.99mm पतले हैं। लेकिन इसके बदले realme आपको IP66, IP68 और IP69, तीनों रेटिंग ऑफर करता है।

ये पढ़ें: realme P4s 5G भारत में लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन जानें

परफॉरमेंस और गेमिंग

परफॉरमेंस की बात करें तो, vivo T5 और iQOO Z11 में आपको नई चिप मिलती है, लेकिन गेमिंग का फायदा realme P4s को मिलता दिखता है। हमारे iQOO Z11 रिव्यू में Dimensity 7500 Turbo का AnTuTu v11 स्कोर 11,04,411 रहा।

लेकिन गेम में ये पूरी ताकत आपको नहीं मिलती। हमारे रिव्यू में BGMI इस फोन पर 60 FPS से ऊपर गया ही नहीं। कंपनी ने यहाँ 90 या 120 FPS का विकल्प दिया ही नहीं है।

realme P4s में Dimensity 7400 Ultra एक लेवल नीचे की चिप है। लेकिन कंपनी ने इसके साथ एक अलग HyperVision+ AI चिप भी दी है, जो ग्राफिक्स रेंडरिंग और फ्रेम रेट का काम संभालती है। realme का दावा है कि इन दोनों की मदद से BGMI जैसे गेमों में आपको 144FPS तक की गेमिंग मिलेगी।

रैम में realme यहाँ सबसे आगे है। ₹34,999 पर vivo T5 और iQOO Z11 का बेस मॉडल 6GB रैम का है, वहीँ realme P4s आपको इसी दाम पर 8GB रैम देता है। यही 2GB वो फर्क है जो तय करता है कि बैकग्राउंड में छोड़ा हुआ ऐप दोबारा खोलने पर वहीँ से चलेगा या नए सिरे से लोड होगा।

स्टोरेज में तीनों कंपनियाँ एक ही जगह रुक गई हैं। ₹49,999 तक के टॉप वैरिएंट में भी कंपनियाँ आपको UFS 4.0 नहीं, UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4X रैम ही दे रही हैं, जो इस कीमत पर निराशाजनक है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी तीनों की बड़ी है, फर्क चार्जिंग स्पीड का है। realme P4s में 8,000mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है। वहीँ vivo T5 और iQOO Z11 7,050mAh बैटरी और 44W चार्जर के साथ आते हैं।

हमारे रिव्यू में iQOO Z11 का 44W चार्जर फोन को 5% से 100% तक करीब 1 घंटा 10 मिनट में पहुँचाता है। आधे घंटे में ये फोन 44% तक चार्ज हो जाता है। यानी रात भर चार्ज पर लगाने की आदत हो, तो ये चार्जर ठीक है। लेकिन निकलने से पहले वाली बीस मिनट की चार्जिंग में realme का 80W चार्जर आपको ज़्यादा बैटरी देकर भेजेगा।

बैटरी लाइफ पर तीनों भरोसेमंद हैं। iQOO Z11 पर हमें मिले-जुले इस्तेमाल में वाई-फाई पर करीब 8 घंटे का स्क्रीन-ऑन-टाइम मिला। realme P4s की बैटरी इससे भी लगभग 1,000mAh बड़ी है।

कैमरा

कैमरे में इन तीनों का असली फर्क सेल्फी पर दिखता है। रियर में आपको तीनों फोनों में OIS वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। लेकिन फ्रंट कैमरा vivo T5 तथा iQOO Z11 में 32MP का है, और realme P4s में 16MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

वीडियो में भी यही बात आगे बढ़ती है। vivo T5 और iQOO Z11, दोनों फोन आगे और पीछे से 4K रिकॉर्डिंग करते हैं। वहीँ realme P4s का फ्रंट कैमरा 1080p पर ही रुक जाता है। इन तीनों की तस्वीरें असल में कितनी अलग आएंगी, ये पूरे रिव्यू के बाद ही पक्का कहा जा सकेगा।

ये पढ़ें: iQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

सॉफ्टवेयर और अपडेट

तीनों फोन Android 16 पर चलते हैं और तीनों आपको 3 बड़े Android अपडेट देंगे। सिक्योरिटी पैच में vivo T5 तथा iQOO Z11 एक साल आगे हैं। इन दोनों पर आपको OriginOS 6 के साथ 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, वहीँ realme UI 7.0 पर चलने वाले realme P4s पर 4 साल के।

साथ में एक बात और जान लीजिए। इन तीनों में से किसी भी फोन में आपको NFC नहीं मिलेगा, यानी फोन को टैप करके पेमेंट करने वाला तरीका यहाँ काम नहीं करेगा।

कीमत

तीनों की शुरुआती कीमत ₹34,999 ही है। लेकिन बैंक ऑफर जुड़ने के बाद realme P4s थोड़ा महंगा पड़ता है, और ऊपर के वैरिएंट में यही फोन सबसे सस्ता हो जाता है।

vivo T5 और iQOO Z11 (दोनों की कीमत एक ही है)

  • 6GB + 128GB: ₹34,999 (प्रभावी कीमत ₹31,499)
  • 8GB + 128GB: ₹39,999
  • 8GB + 256GB: ₹44,999
  • 12GB + 256GB: ₹49,999

realme P4s 5G

  • 8GB + 128GB: ₹34,999 (प्रभावी कीमत ₹31,999)
  • 8GB + 256GB: ₹37,999 (प्रभावी कीमत ₹34,999)
  • 12GB + 256GB: ₹41,999 (प्रभावी कीमत ₹38,999)

realme P4s का 256GB वाला वैरिएंट ₹37,999 का है। यही स्टोरेज बाकी दोनों फोनों में ₹44,999 की कीमत पर आती है, यानी ऊपर वाले वैरिएंट में आप realme के साथ ₹7,000 बचा लेते हैं।

इसी T-सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है, यानी एक पीढ़ी में दाम सीधे ₹10,000 ऊपर चले गए हैं। इसकी बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत है, जिसके कारण इस साल दुनिया भर में फोनों के दाम ऊपर गए हैं।

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

मेरी सलाह है कि इन तीनों में से realme P4s 5G लीजिए। एक ही ₹34,999 पर आपको यहाँ 2GB ज़्यादा रैम और लगभग दोगुनी क्षमता का चार्जर मिलता है। इसके साथ बैटरी भी 1,000mAh बड़ी मिलती है और IP रेटिंग भी तीन मिलती हैं।

हाँ अगर सेल्फी आपके लिए मायने रखती है, तो realme का 16MP वाला फ्रंट कैमरा आपको खटकेगा। फोन को दिन भर हाथ में रखने वालों को इसका 208 ग्राम वज़न भी भारी लगेगा। ऐसी स्थिति में 199 ग्राम वाला vivo T5 या iQOO Z11 बेहतर रहेगा। इन दोनों में आपको 32MP का सेल्फी कैमरा और एक साल ज़्यादा सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं।

और अगर आपको इन्हीं दोनों में से एक चुनना है, तो स्पेसिफिकेशन देखकर फैसला नहीं हो पाएगा। ये दोनों एक ही फोन हैं। इसलिए खरीदने वाले दिन Flipkart पर vivo T5 का दाम और Amazon पर iQOO Z11 का दाम, दोनों देख लीजिए। जिस पर बेहतर ऑफर चल रहा हो, उसे ले लीजिए।

ये पढ़ें: Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageVivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

Vivo T5e vs Realme C100x: अगर आपका बजट ₹14,000 के आसपास है और आप एक भरोसेमंद 4G फोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दिनों दो नाम सीधे आमने-सामने हैं, Vivo T5e और Realme C100x। दोनों हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं, दोनों की कीमत लगभग बराबर है, और दोनों ही एक जैसे खरीददार …

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products