OnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OnePlus ने भारत में ColorOS 17 अपडेट तय तारीख से एक हफ्ता पहले ही शुरू कर दिया है।
  • सबसे पहले OnePlus 15 को ये अपडेट मिला है, और बाकी फोनों को ये मार्च 2027 तक मिलेगा।
  • OnePlus 11, Open और 12R के लिए ये आखिरी बड़ा OS अपडेट होगा।

OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह ColorOS आएगा, क्योंकि अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद कंपनी सभी फोनों को इसी सॉफ्टवेयर पर ला रही है।

आइये जानते हैं कि इस अपडेट में आपको क्या नया मिलेगा और आपके फोन का नंबर कब आएगा।

ये पढ़ें: ColorOS 17 Update: किन Oppo, OnePlus, realme फोन को मिलेगा

ColorOS 17 में क्या नया मिलेगा

ColorOS 17 की नई लॉक स्क्रीन, जिसमें बड़ी घड़ी और वॉलपेपर पर लिखा टेक्स्ट दिख रहा है

इसमें नए Fluid डिज़ाइन के साथ आपको ये बदलाव मिलेंगे –

  • रेंडरिंग इंजन: कंपनी का दावा है कि नए Luminous Rendering Engine से एनिमेशन ज़्यादा स्मूद चलेंगे।
  • नोटिफिकेशन पैनल: ड्रॉअर अब पारदर्शी कार्ड वाले डिज़ाइन में दिखेगा।
  • AI टूल: Mind Space, AI Suggest और Mind Pilot में नए फीचर जोड़े गए हैं।

किस OnePlus फोन को कब मिलेगा ColorOS 17

कंपनी का शेड्यूल ये है –

कब सेकौन से OnePlus फोन
अक्टूबर 202615, 15R, 13, 13s
नवंबर 2026Open, 13R, 12, Nord 6, Nord CE6
दिसंबर 202612R, 11, Nord 5, Nord CE6 Lite, Nord CE5
जनवरी–मार्च 2027Nord 4, N6, N6x, N6 Lite

हालांकि कंपनी की अपडेट पॉलिसी के अनुसार OnePlus 11, Open और 12R के लिए ये आखिरी बड़ा OS अपडेट होगा। वहीँ OnePlus 10 सीरीज़, 11R, Nord 3 और Nord CE4 सीरीज़ को ये अपडेट नहीं मिलेगा।

ColorOS 17 में पारदर्शी डिज़ाइन वाला नया म्यूज़िक कार्ड

अपडेट आया या नहीं, ये आप Settings > System & Updates > Software update में जाकर देख सकते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus की अमेरिका, यूरोप से विदाई तय, भारत पर आया कंपनी का बयान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.