9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Geekbench पर दिखे इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 16GB मिलेंगे।
  • टिपस्टर के अनुसार इसमें 9,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और अंदर कूलिंग फैन मिलेगा।
  • भारत में ये OnePlus 16R बनकर आ सकता है, लेकिन दाम 15R से काफी ऊपर बताया जा रहा है।

OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 है, यानी OnePlus 16R में आपको 15R से एक लेवल ऊपर का प्रोसेसर मिल सकता है।

टिपस्टर देबायन रॉय ने इसमें 9,000mAh बैटरी का दावा किया है। हालांकि Ace 6T की 8,300mAh बैटरी भी भारत आते-आते 15R में 7,400mAh रह गई थी। आइये जानते हैं कि इसमें क्या कौन से स्पेसिफिकेशन मिलेंगे और भारत में इसकी कीमत क्या हो सकती है।

ये पढ़ें: OnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन

Geekbench लिस्टिंग में क्या दिखा

PMS110 मॉडल नंबर वाली लिस्टिंग में ये जानकारी है –

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • रैम: 16GB
  • सॉफ्टवेयर: Android 17
  • स्कोर: सिंगल-कोर में 3,000 और मल्टी-कोर में 10,000 से ज़्यादा अंक

OnePlus 15R से कितना अलग होगा

इस बार सबसे बड़ा बदलाव कैमरे में मिल सकता है, जहां 200MP सेंसर के साथ पेरिस्कोप लेंस होने की बात सामने आयी है।

हरे रंग वाले OnePlus 15R का बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल
स्पेसिफिकेशनOnePlus 15ROnePlus Ace 7 (लीक)
डिस्प्ले6.83-इंच, 165Hz6.78-इंच, 1.5K, 185Hz
रियर कैमरा50MP + 8MP200MP + 50MP
बैटरी7,400mAh9,000mAh, 100W

भारत में कितनी हो सकती है कीमत

OnePlus 15R ₹47,999 में लॉन्च हुआ था और फिलहाल Amazon पर करीब ₹57,000 में मिल रहा है। वहीं टिपस्टर्स के अनुसार मेमोरी चिप्स महंगे होने से OnePlus 16R की कीमत भारत में ₹70,000 के आसपास जा सकती है।

हालांकि, ये जानकारी अभी लीक पर आधारित है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: iQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.