9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • iQOO Neo 12 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच 2K AMOLED स्क्रीन है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 59 ब्लेड वाला कूलिंग फैन दिया गया है।
  • फोन में 100W चार्जिंग वाली 9,000mAh बैटरी है।

दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 59 ब्लेड वाला कूलिंग फैन भी दिया गया है।

हालांकि भारत में ये फोन शायद Neo 12 के नाम से नहीं आएगा। टिपस्टर देबायन रॉय का दावा है कि ये बदले हुए कैमरे के साथ iQOO 16R बनकर आ सकता है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

iQOO Neo 12 की कीमत

चीन में इसकी शुरूआती कीमत CNY 4,399 (करीब ₹63,000) है, जो 12GB + 256GB वैरिएंट की है।

iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 12 का बैक पैनल और 185Hz स्क्रीन वाला फ्रंट, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के पास कूलिंग फैन की जाली दिखती है
स्पेसिफिकेशनiQOO Neo 12
डिस्प्ले6.83-इंच 2K AMOLED, 185Hz, 2,200 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 + Q3 गेमिंग चिप
रैम और स्टोरेज16GB तक रैम, 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज
कूलिंग59 ब्लेड वाला कूलिंग फैन, 3D वेपर चैंबर
रियर कैमरा50MP Sony IMX921 (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
बैटरी और चार्जिंग9,000mAh, 100W वायर्ड

भारत में किस नाम से आएगा

iQOO ने भारत में लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। वहीँ कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO 16R का नाम चीन के Z12 Turbo को मिल सकता है, जैसे पिछली बार Z11 Turbo भारत में iQOO 15R बनकर आया था। ये दोनों दावे अभी सिर्फ लीक हैं।

भारत में अभी iQOO 15R ₹53,990 में मिल रहा है, जिसमें 7,600mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन है।

ये पढ़ें: iQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products