क्या है NREGA और अपना नाम NREGA जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे चेक करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) जिसे ज़्यादातर लोग MGNREGA या NREGA के नाम से जानते हैं, 1 जुलाई 2026 से खत्म हो चुका है। इसकी जगह अब केंद्र सरकार की नई योजना विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) चल रही है। इस योजना से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक साल में कम से कम 125 दिनों के लिए रोज़गार की गारंटी मिलती है, जो पहले 100 दिन की थी। हालांकि इसके लिए पहले आपको इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है और फिर आपका नाम NREGA Job Card List में शामिल होता है। इस लिस्ट में अगर आपका नाम आ जाता है, तो आपको ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड मिलेगा, जिसे पहले NREGA जॉब कार्ड कहा जाता था।

NREGA योजना को सरकार ने 2006 में शुरू किया था और ये पूरे बीस साल इसी नाम से चली। नए कानून के साथ अब जो कार्ड बनता है वो 3 साल के लिए वैध रहता है, और इसके साथ मिलने वाले काम की मज़दूरी हर राज्य में अलग अलग है। एक बात और, पुरानी nrega.nic.in वेबसाइट अब खुलते ही आपको नई VB-G RAM G वेबसाइट की तरफ भेज देती है। तो आइये जानते हैं कि ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड के लिए कैसे अप्लाई किया जाए और NREGA जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे ढूंढें।

ये पढ़ें: खो गया आधार कार्ड ? इन आसान स्टेप्स के साथ डुप्लीकेट आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन

NREGA से VB-G RAM G, पहले क्या था और अब क्या है

NREGA योजना को सरकार ने 2006 में शुरू किया था, और पूरे बीस साल ये इसी नाम से चली। 30 जून 2026 इसका आखिरी दिन था। अगले ही दिन से नया कानून लागू हो गया, और उसी के साथ कार्ड का नाम, गारंटी के दिन और वेबसाइट, तीनों बदल गए।

पहले (MGNREGA)अब (VB-G RAM G)
कानूनMGNREGA, 2005VB-G RAM G अधिनियम, 2025
कब तक / कब से2006 से 30 जून 2026 तक1 जुलाई 2026 से
रोज़गार की गारंटी100 दिन125 दिन
कार्ड का नामजॉब कार्डग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड
कार्ड की वैधतातय नहीं थी3 साल, फिर रिन्यू
लिस्ट की वेबसाइटnrega.nic.invbgramg.dord.gov.in
हाजिरीNMMS ऐपफेस ऑथेंटिकेशन वाली हाजिरी
मज़दूरी (2026-27)राज्य के हिसाब से₹300 से ₹450 प्रति दिन, राज्य के हिसाब से

पुरानी nrega.nic.in वेबसाइट पर अब क्या होता है

पहले NREGA जॉब कार्ड लिस्ट nrega.nic.in पर देखी जाती थी। अब आप उसी पते पर जाएंगे, तो वो आपको अपने आप पुराने MGNREGA पोर्टल nrega.dord.gov.in पर ले जाती है, और वहाँ पेज खुलते ही स्क्रीन के बीच में एक बॉक्स आ जाता है जिस पर लिखा होता है VB-G RAM G Website is Live!।

इस बॉक्स में Visit VB-G RAM G Website का बटन दबाते ही आप नई वेबसाइट vbgramg.dord.gov.in पर पहुँच जाएंगे। आपको यही बटन दबाना है।

इसी बॉक्स में नीचे Continue to old NREGASoft का दूसरा बटन भी दिखेगा। ये आपको पुराने पोर्टल पर ही रोक देता है, जहाँ अब भी पुराने MGNREGA के ही आंकड़े और 100 दिन वाली जानकारी दर्ज है। नया कार्ड और ताज़ा लिस्ट आपको वहाँ नहीं मिलेगी, इसलिए इस दूसरे बटन पर क्लिक न करें।

ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड (NREGA Job Card) कैसे बनवाएं?

कार्ड का नाम भले बदल गया हो, बनवाने का तरीका वही पुराना है, यानी आपको ग्राम पंचायत ही जाना होगा।

  • सबसे पहली बात कि ये भारतीय ग्रामीणों के लिए है, और इसके लिए आपको स्थानीय ग्राम पंचायत जाकर ही आवेदन देना होगा।
  • ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड पाने के लिए ग्राम पंचायत दफ्तर जाकर इससे संबंधित फॉर्म मांगें।
  • इस फॉर्म में आपको नाम, आयु, लिंग, गाँव, ग्राम पंचायत और ब्लॉक का नाम, जाति और परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम इत्यादि भरने होंगे।
  • इसमें दी गयी जानकारी को प्रमाणित करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते की कॉपी भी देनी होगी। आधार से e-KYC भी इसी में पूरी की जाती है।
  • अब इस फॉर्म को भरकर इन दस्तावेज़ों के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करें और खुद को रजिस्टर करवाएं।
  • आपके द्वारा फॉर्म में दी गयी जानकारी को पूरी तरह वेरीफाई करने के बाद ही आपका कार्ड बनाया जायेगा, जिसमें लगभग 15 दिन का समय लगता है। ये कार्ड 3 साल के लिए वैध रहता है, उसके बाद जाँच करके इसे रिन्यू किया जाता है।

ये ज़रूर ध्यान रखें: अगर आपके पास पहले से पुराना NREGA जॉब कार्ड है, तो आपको दोबारा आवेदन नहीं करना है। बस अपनी e-KYC पूरी करवा लीजिए, क्योंकि नया कार्ड मिलने तक आपका पुराना कार्ड उसी तरह चलता रहेगा।

NREGA Job Card List में अपना नाम कहाँ और कैसे देखें?

ग्राम पंचायत में आवेदन देने के 15-20 दिन बाद, आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम इस लिस्ट में देख सकते हैं। भारत के सभी राज्यों के लिए यहाँ अलग-अलग लिस्ट होती हैं, और इसे देखने का कोई शुल्क नहीं लगता।

  • सबसे पहले VB-G RAM G की वेबसाइट vbgramg.dord.gov.in पर जाएँ। पुराने पते nrega.nic.in से आएंगे, तो ऊपर बताए बॉक्स में Visit VB-G RAM G Website दबाकर यहीं पहुँचेंगे।
  • ऊपर मेन्यू में Analytics & Reports पर क्लिक करें और फिर State Report का विकल्प चुनें।
  • अब आपके सामने राज्यों की एक लिस्ट आएगी। इनमें से जिस राज्य में आपने कार्ड के लिए आवेदन भरा था, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना जिला चुनें, फिर ब्लॉक और फिर अपनी ग्राम पंचायत पर क्लिक करें।
  • अब ग्राम पंचायत रिपोर्ट का पेज खुलेगा, जिसमें सबसे ऊपर R1. Job Card/Registration सेक्शन मिलेगा। इसे खोलकर Job card/Employment Register पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने पूरे गाँव के कार्डधारकों की लिस्ट आ जाएगी, जिसमें Gramin Rozgar Guarantee Card No. और नाम दोनों दिए होते हैं। कंप्यूटर पर Ctrl+F दबाकर आप अपना नाम सीधे भी ढूंढ सकते हैं।
  • नाम मिल जाने पर अपने नाम के आगे दिए कार्ड नंबर पर क्लिक करें और आपका कार्ड खुल जायेगा। इस कार्ड को आप यहीं से डाउनलोड भी कर सकते हैं, और इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।

लिस्ट में अगर किसी कार्ड नंबर के आगे तारे का निशान (*) लगा है, तो इसका मतलब है कि वो कार्ड डिलीट किया जा चुका है। ऐसे में आपको अपनी ग्राम पंचायत में संपर्क करना होगा।

ये कार्ड किसके लिए है?

  • ये कार्ड देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के रोज़गार के लिए बनाई गई योजना है।
  • इस कार्ड को बनवाने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • ये कार्ड पूरे परिवार के नाम पर बनता है, और परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम इसी एक कार्ड में दर्ज होते हैं।
  • अकेली महिला, दिव्यांग व्यक्ति, 60 साल से ऊपर के लोग, बंधुआ मज़दूरी से मुक्त हुए लोग, PVTG समुदाय और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को स्पेशल ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड मिलता है, जिसका रंग अलग होता है और काम देने में इन्हें विशेष सुरक्षा मिलती है।
  • ये योजना देश के सभी राज्यों में एक साथ चलाई जा रही है।
  • इसका आवेदन आप केवल ऑफलाइन, यानी ग्राम पंचायत जाकर ही भर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको पहचान पत्र (आधार, वोटर कार्ड), बैंक या पोस्ट ऑफिस के खाते की जानकारी और अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो भी लेकर जानी होगी।
  • आपका कार्ड सिर्फ तीन हालात में ही रद्द हो सकता है, अगर वो डुप्लीकेट पाया जाए, पूरा परिवार गाँव छोड़कर कहीं और बस जाए, या परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का निधन हो जाए।

ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड (NREGA Job Card) अलग-अलग रंगों में दिखते हैं, लेकिन इन रंगों का भी मतलब है –

  • हरे रंग का नरेगा कार्ड मतलब फोटो के साथ जॉब कार्ड जिसे रोज़गार मिल गया।
  • ग्रे या सलेटी रंग का नरेगा जॉब कार्ड मतलब फोटो वाला जॉब कार्ड, जिसे रोज़गार नहीं मिला।
  • नारंगी या सनफ्लॉवर रंग का जॉब कार्ड मतलब उस पर फोटो नहीं है, लेकिन रोज़गार मिल गया।
  • लाल रंग का नरेगा जॉब कार्ड मतलब बिना फोटो वाला कार्ड और रोज़गार भी अब तक नहीं मिला।

ये पढ़ें: आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं, जिसमें सरकार द्वारा मिलता है 5 लाख का बीमा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

Discuss

2 Comments
Be the first to leave a comment.