RCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing के फोन पहचाने जाते हैं।

इस फोन में पावर के लिए Snapdragon 6 Gen 4 चिप है, साथ में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी दी गई है, जो अब तक किसी भी Nothing फोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। साथ ही इस बार कंपनी ने क्रिकेट फैंस के लिए एक खास RCB एडिशन भी पेश किया है। आइए इसके स्पेक्स, कीमत और कलर ऑप्शन एक-एक करके देखते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

स्पेसिफिकेशनNothing Phone (4b)
डिस्प्ले6.77-इंच फ्लैट AMOLED, फुल HD+, 120Hz, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 4 (4nm)
रैम / स्टोरेज8GB LPDDR4X / 128GB व 256GB
रियर कैमरा50MP (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी6000mAh, 33W वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर Nothing OS 4.1
बिल्ड व सिक्योरिटीIP64, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, Glyph इंटरफेस
कीमत₹34,999 से शुरू

कीमत, सेल डेट और कलर ऑप्शन

Nothing Phone (4b) दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है, और दोनों में आपको 8GB रैम मिलती है। कीमत कुछ इस तरह है:

  • 8GB + 128GB – ₹34,999
  • 8GB + 256GB – ₹38,999 (सिर्फ भारत के लिए)

बैंक और एक्सचेंज ऑफर जोड़ने पर शुरुआती वेरिएंट की असरदार कीमत ₹29,999 तक आ जाती है। फोन की पहली सेल 14 जुलाई से Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर शुरू होगी।

स्टैंडर्ड मॉडल तीन रंगों में आया है, काला (Black), नीला (Blue) और सफेद (White)। इसके अलावा कंपनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ मिलकर एक खास RCB एडिशन पेश किया है, जो मैट फिनिश के साथ लाल रंग में RCB लोगो के साथ आता है। ये लिमिटेड एडिशन सिर्फ बेंगलुरु के Nothing स्टोर पर 7 जुलाई को एक दिन की सेल में, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिल रहा है। इसे ऑनलाइन नहीं बेचा गया।

Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशन

रोज़मर्रा की स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग के लिए फोन में 6.77-इंच का फ्लैट फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलता है। तेज़ धूप में स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, और ऊपर सुरक्षा के लिए AGC DT-Star2 ग्लास मौजूद है।

परफॉर्मेंस की कमान 4nm पर बने Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के हाथ में है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यानी रोज़ के काम, थोड़ी-बहुत मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग इसके दायरे में हैं।

Nothing Phone (4b) में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट), और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस हैं। रियर कैमरे से 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड हो सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने 16MP का Samsung सेंसर वाला कैमरा फिट किया गया है।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी दी है, जो Nothing के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, और ये 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है, यानी ज़रूरत पड़ने पर आप इससे अपने ईयरबड्स जैसी छोटी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

ये पढ़ें: 10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बातें

डिज़ाइन में Nothing ने अपनी पहचान बरकरार रखी है। फोन में पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी और सिग्नेचर Glyph इंटरफेस मिलता है, जिसके Glyph बार में 45 मिनी-LED लगी हैं। कॉल और नोटिफिकेशन आने पर पीछे की ये लाइट्स जलती-बुझती हैं। कंपनी का दावा है कि ये बॉडी Phone 3a Lite के मुकाबले 20% ज़्यादा बेंड-रेज़िस्टेंट है।

बाकी फीचर्स की बात करें तो फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी ये धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, 5G और USB-C पोर्ट दिया गया है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर फोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है, और कंपनी इस पर 3 Android OS अपडेट व 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।

इस कीमत के साथ Nothing अपनी नई “b” सीरीज़ से ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में दूसरे फोनों को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.