e-SPRINTO G1 भारत में लॉन्च, लाख से कम में 130KM रेंज वाला फैमिली ई-स्कूटर, जानें इसकी खासियत और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • e-SPRINTO G1 के टॉप 3kWh मॉडल में कंपनी 130 किमी तक की रेंज का दावा करती है।
  • इसकी बैटरी स्कूटर से निकालकर घर पर करीब 4.5 घंटे में चार्ज की जा सकती है।
  • 81 किलो वज़न वाले इस स्कूटर में 28 लीटर की डिक्की मिलती है।

अब तक डिलीवरी फ्लीट के लिए स्कूटर बनाने वाली कंपनी e-SPRINTO ने परिवारों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर G1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात इसकी बैटरी है, जिसे आप स्कूटर से निकालकर घर पर करीब 4.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से शुरू होगी, यानी आज बुक करने पर भी स्कूटर आपको करीब ढाई महीने बाद मिलेगा।

हालांकि इसी ₹1 लाख के बजट में TVS Orbiter और Ather Konarc जैसे स्कूटर आज शोरूम में मौजूद हैं। आइये जानते हैं कि G1 की कीमत क्या है और इन दोनों के सामने ये कहां खड़ा है।

ये पढ़ें: Ather Konarc vs TVS Orbiter, 1 लाख में कौन सा स्कूटर लें?

e-SPRINTO G1 की कीमत

ये स्कूटर पाइन ग्रीन (Pine Green), चारकोल ब्लैक (Charcoal Black), स्लेट ग्रे (Slate Grey) और होराइज़न ब्लू (Horizon Blue) रंगों में आया है। इसके तीन वैरिएंट की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत इस तरह है –

  • 2kWh (80 किमी): ₹89,999
  • 2.5kWh (100 किमी): ₹94,999
  • 3kWh (130 किमी): ₹99,999
चार्जर के पास खड़ा हरे रंग का e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Orbiter और Konarc के मुकाबले G1

स्पेसिफिकेशनG1 (3kWh)Orbiter V2Konarc S 125
कीमत (दिल्ली)₹99,999₹87,480₹94,549
रेंज (दावा)130 किमी158 किमी125 किमी
टॉप स्पीड50 किमी/घंटा68 किमी/घंटा70 किमी/घंटा
डिक्की28 लीटर34 लीटर31 लीटर
वज़न81 किलो112 किलो126.5 किलो
ब्रेकड्रम (CBS)ड्रम (CBS)आगे डिस्क

G1 का सबसे बड़ा फायदा इसका वज़न है, जो Orbiter V2 से 31 किलो कम है। यानी घर की संकरी गली में इसे घुमाना और स्टैंड पर चढ़ाना आपके लिए आसान रहेगा।

किसके लिए नहीं है G1

अगर आपका रोज़ का रास्ता बाईपास या रिंग रोड से होकर जाता है, तो G1 की 50 किमी/घंटा की टॉप स्पीड आपके लिए कम पड़ सकती है। वहीँ दिल्ली में सब्सिडी के बाद Orbiter V2 इसके टॉप मॉडल से करीब ₹12,500 सस्ता पड़ता है, और उसमें ज़्यादा रेंज और बड़ी डिक्की भी मिलती है।

इसके अलावा कंपनी अभी आम ग्राहकों के लिए अपना डीलर नेटवर्क बना रही है, इसलिए सर्विस सेंटर आपके शहर में है या नहीं, ये बुकिंग से पहले ज़रूर पता कर लें।

हाँ अगर आप ऊपर की मंज़िल पर रहते हैं और पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट नहीं है, तो निकालकर घर में चार्ज होने वाली G1 की बैटरी आपके काम की है।

ये पढ़ें: 8 महीने में बिके 13.6 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये मॉडल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo ने लॉन्च किए X500 सीरीज़ के तीन फोन, Pro Max में 200MP ज़ूम कैमरा और 7800mAh बैटरी

एक नज़र में : Vivo ने भारत में अपनी X500 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max तीन फोन शामिल हैं, और इस बार कंपनी ने सबसे ज़्यादा ज़ोर ZEISS वाले ज़ूम कैमरे पर दिया है। इनमें सबसे बड़ा X500 Pro Max भारत में X सीरीज़ का पहला Pro …

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.