iQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में:

  • iQOO ने भारत में Z11 लॉन्च कर दिया है, जो MediaTek Dimensity 7500 Turbo वाला देश का पहला फोन है।
  • इसमें 6.8-इंच का 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED पैनल, 7,050mAh बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है।
  • iQOO Z11 की शुरूआती कीमत 6GB+128GB वैरिएंट के लिए ₹34,999 है, जिसकी प्रभावी कीमत ₹31,499 रह जाती है।
  • फोन के साथ iQOO Buds TWS ईयरफोन भी लॉन्च हुए हैं, जिनकी प्रभावी कीमत ₹1,699 है।

iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

iQOO Z11 स्पेसिफिकेशन

iQOO Z11 में 6.8-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल हुआ है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन (2800×1260), 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2,160Hz PWM डिमिंग के साथ आता है। iQOO के अनुसार, इस पैनल में Eye Protection Mode, Sleep Comfort Mode और Anti-Fatigue Brightness Adjustment भी दिए गए हैं।

ये फोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo पर चलता है। इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (1/1.95-इंच, f/1.79 अपर्चर) OIS के साथ दिया गया है, जिसका साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस (f/2.2) निभाता है। फ्रंट में आपको 32MP का सेंसर (f/2.45) मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों तरफ 4K तक होती है।

इस फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गयी है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69, दोनों रेटिंग मिलती हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, और iQOO इस पर आपको तीन बड़े Android अपग्रेड और पाँच साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी। पात्र छात्रों को AI Captions और AI Creation के लिए अनलिमिटेड AI क्रेडिट भी मिलेंगे। रंगों में इसे ऑरोरा ग्रीन (Aurora Green) और सेलेस्टियल ब्लू (Celestial Blue) में लाया गया है।

ये पढ़ें: vivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

कीमत

वैरिएंटMRPलॉन्च कीमत
6GB + 128GB₹34,999₹31,499
8GB + 128GB₹39,999₹35,999
8GB + 256GB₹44,999₹40,999
12GB + 256GB₹49,999₹45,999

इसके अलावा आपको ₹3,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, ₹1,000 का अतिरिक्त कूपन और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगी। ये फोन आप Amazon.in, iQOO.com, ऑफलाइन स्टोरों, Vivo के एक्सक्लूसिव स्टोरों और Reliance Digital से खरीद सकते हैं।

iQOO Buds स्पेसिफिकेशन और कीमत

iQOO Buds में 10mm के डायनैमिक ड्राइवर लगे हैं, और चार्जिंग केस के साथ इनका कुल प्लेबैक टाइम 50 घंटे तक बताया गया है। फीचरों में Environmental Noise Cancellation वाले ड्यूल माइक, ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी, AAC और SBC कोडेक, गेमिंग के लिए 42ms लो लेटेंसी मोड और IP54 रेटिंग शामिल हैं। ऑडियो के लिए इनमें DeepX इफेक्ट और नेटिव 8-बैंड EQ भी दिया गया है। iQOO के अनुसार, इनकी ट्यूनिंग कंपनी की Golden Ears Acoustics टीम ने की है।

iQOO Buds की प्रभावी कीमत ₹1,699 है, और इनकी MRP ₹1,899 रखी गई है। एक एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंक कार्डों पर आपको ₹200 का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इनकी सेल 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से सिर्फ Amazon.in पर शुरू होगी।

ये पढ़ें: iQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products