2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • जनवरी से अगस्त 2026 के बीच भारत में करीब 13.6 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक चुके हैं।
  • TVS, Bajaj, Ather और Hero Vida ने मिलकर 10,38,973 यूनिट बेचे, यानी पूरे बाज़ार का 76% हिस्सा इन चार ब्रांडों के पास है।
  • Ather ने 29 अगस्त को Konarc लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹99,999 रखी गई है।

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के बाद भी मन में संशय बना रहता है, क्योंकि हम ये नहीं जान पाते कि हमारे जैसे बाकी खरीददार असल में कौन सा स्कूटर घर ले जा रहे हैं। इसका जवाब Vahan पोर्टल के रजिस्ट्रेशन आंकड़ों में दर्ज है, जिनके अनुसार जनवरी से अगस्त 2026 के बीच देश में करीब 13.6 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक चुके हैं। इस उछाल की सबसे बड़ी वजह पेट्रोल के दाम रहे, जो 15 मई से सिर्फ दस दिनों में चार बार बढ़े और उसके बाद बहुत से खरीददार पेट्रोल स्कूटर छोड़कर EV की तरफ मुड़ गए।

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाज़ार Ola और Ather जैसे नए स्टार्टअप ने खड़ा किया था, क्योंकि पुरानी दोपहिया कंपनियों ने इस सेगमेंट में देर से कदम रखा। लेकिन इन आठ महीनों का आंकड़ा अब बताता है कि पूरा खेल बदल चुका है।

TVS, Bajaj, Ather और Hero Vida ने मिलकर 10,38,973 स्कूटर बेचे हैं, यानी हर चार में से तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर इन चार ब्रांडों में से किसी एक का ही रहा। आइये आपको बताते हैं कि आठ महीने में सबसे ज़्यादा कौन सा स्कूटर बिका है और आपके बजट में अब कौन सा लेना सही रहेगा।

ये पढ़ें: Ather Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

आठ महीने में लोगों ने कौन सा स्कूटर सबसे ज़्यादा खरीदा

ब्रांडजनवरी–अगस्त 2026पिछले साल से बढ़तबाज़ार हिस्सा
TVS (iQube, Orbiter)3,56,57977%26%
Bajaj (Chetak)3,05,22669%22%
Ather (Rizta, 450)2,29,09983%17%
Hero Vida (VX2, V2)1,48,069151%11%
कुल, चारों मिलाकर10,38,97384%76%

सबसे आगे TVS है, और आपको ये आंकड़ा एक बार दोबारा देखना चाहिए। कंपनी ने पूरे 2025 में 3,15,082 स्कूटर बेचे थे, और इस साल आठ महीनों में ही वो आंकड़ा 41,000 यूनिट से ज़्यादा पीछे छूट गया। जुलाई में TVS ने 55,823 यूनिट बेचे, जो भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा महीना रहा।

इसके बाद आता है Bajaj का नंबर और अंतर करीब 51,000 यूनिट का ही है। कंपनी 30 अगस्त को एक कैलेंडर साल में 3 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन चुकी है। Electric Scooter Sales 2026 की रिपोर्ट बताती है कि इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak का सबसे बड़ा महीना मार्च रहा, जिसमें 47,753 यूनिट बिके। इसके अलावा Ather 17% हिस्से के साथ तीसरे नंबर पर है, जहां Rizta ही उसका सबसे बड़ा वॉल्यूम ड्राइवर बना हुआ है।

लेकिन सबसे तेज़ बढ़त इन तीनों में से किसी की नहीं है। Hero Vida की बिक्री पिछले साल से 151% बढ़ी है, और इसकी वजह उसका Battery-as-a-Service विकल्प है, जिसमें आप बैटरी की कीमत आगे चलकर किराये के रूप में चुकाते हैं और ये विकल्प आपको खरीदते समय करीब ₹45,000 सस्ता पड़ता है।

बाज़ार स्टार्टअप्स ने बनाया, लेकिन बेच पुरानी कंपनियां रही हैं

Electric Scooter Sales 2026 की पूरी सूची में जो नाम हमें नहीं दिखे, वो भी उतनी ही बड़ी खबर हैं। Ola Electric ने पूरे 2025 में 2,04,526 स्कूटर बेचे थे, लेकिन 2026 में 6 जुलाई तक कंपनी सिर्फ 68,148 यूनिट तक पहुंची, यानी पिछले पूरे साल का करीब एक-तिहाई। अगस्त में उसका हिस्सा 7% के आसपास रह गया, और TVS अब कुल रजिस्ट्रेशन के मामले में भी Ola से आगे निकल चुका है।

इसकी वजह प्रोडक्ट नहीं है। Ola के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने खुद माना है कि कंपनी की सर्विस में दिक्कत रही, जिससे ब्रांड पर भरोसा घटा और उसका असर बिक्री पर पड़ा।

कुल मिलाकर, इसका मतलब ये है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में अब रेंज और फीचर्स अकेले फैसला नहीं करते, सर्विस नेटवर्क और भरोसा भी उतने ही मायने रखते हैं, और यही वो जगह है जहां TVS और Bajaj को दशकों पुराने डीलर नेटवर्क का फायदा मिल रहा है।

ये पढ़ें: पेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीज़ल

किस बजट में आपके लिए कौन सा स्कूटर सही रहेगा

स्कूटरशुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)दावा की गई रेंज
Ather Konarc S 100₹99,999100km
TVS Orbiterकरीब ₹1.01 लाख86km
Bajaj Chetak C2501करीब ₹1.05 लाख113km
Bajaj Chetak C3001करीब ₹1.19 लाख131km
TVS iQubeकरीब ₹1.20 लाख94km
Ather Riztaकरीब ₹1.21 लाख123km

अगर आपका बजट एक लाख रुपये के आसपास है, तो हमारी राय में Bajaj Chetak C2501 को लीजिए। करीब ₹1.05 लाख में आपको 113km की दावा की गई रेंज मिलती है, जो इसी दाम वाले TVS Orbiter की 86km से 27km ज़्यादा है, और Chetak के साथ आपको 3 साल या 50,000km की वारंटी भी मिलती है।

एक बात यहां ज़रूर देख लीजिए। Ather अपनी वेबसाइट पर Konarc के साथ 200km रेंज और ₹99,999 की कीमत, दोनों एक ही जगह दिखा रही है, लेकिन ₹99,999 वाले वेरिएंट में आपको 100km की ही रेंज मिलेगी। 200km वाला मॉडल कंपनी के अनुसार 2027 की तीसरी तिमाही में आएगा, और Konarc Z के दोनों वेरिएंट 2027 की दूसरी तिमाही में। यानी आज ₹99,999 में जो स्कूटर आपके घर आएगा, वो उस पोस्टर वाला 200km का स्कूटर नहीं है।

वहीँ ₹1.20 लाख के आसपास का बजट सबसे दिलचस्प है, क्योंकि यहां सबसे बड़ा नाम सबसे बड़ी रेंज नहीं दे रहा। इतने ही पैसों में Bajaj Chetak C3001 में आपको 131km मिलते हैं और TVS iQube में 94km, यानी करीब बराबर कीमत पर 37km का फर्क। हमारी राय में इस बजट में Chetak C3001 या Ather Rizta को लीजिए, और iQube को तब चुनें जब आपके शहर में TVS का सर्विस सेंटर बाकी दोनों से साफ तौर पर करीब हो।

हाँ अगर आपके घर या पार्किंग में चार्जिंग के लिए सॉकेट नहीं है, तो ये पूरा हिसाब आपके लिए बदल जाता है। ऐसी स्थिति में आपको Hero Vida या TVS Orbiter का Battery-as-a-Service विकल्प देखना चाहिए, जिसमें बैटरी आप बदलकर लेते हैं और शुरुआती कीमत करीब ₹45,000 से ₹50,000 तक कम हो जाती है, लेकिन उसके बदले आपको हर किलोमीटर पर करीब ₹1 का किराया देना होता है।

ये पढ़ें: भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026: कीमत, रेंज और फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

ImageAther Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

एक नज़र में: हिमालय की ठंड में टेस्ट होते Ather Konarc की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन्हें किसी और ने नहीं, खुद कंपनी ने जारी किया है। इन तस्वीरों में Konarc अकेला नहीं है, इसके काफिले में Ather 450 और Rizta भी साथ चल रहे हैं। ऊपर से देखने पर ये स्कूटर पहचान …

ImageKia Syros EV: 30 जुलाई से सेल शुरू, लेकिन क्या ये ₹14 लाख में Nexon EV से बेहतर सौदा है?

नई कार लेने निकले किसी भी मिडिल-क्लास परिवार के लिए ‘इलेक्ट्रिक SUV’ और ‘करीब ₹8 लाख’ एक ही सांस में सुनना किसी सपने जैसा है। Kia की नई Syros EV ठीक यही सुना रही है, और यही वजह है कि लॉन्च के बाद से इसकी सबसे ज़्यादा चर्चा इसी ₹7.99 कीमत के आंकड़े की हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.