बिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें? दो आसान तरीके

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा, कि किसी कारणवश आप किसी से बात नहीं कर रहे हैं, उनके द्वारा whatsapp पर शेयर किए गए स्टेटस को देखना तो चाहते हैं, पर ये भी चाहते हैं, कि उनको पता न चलें। इसके लिए कई तरीके आजमा लिए जो काम नहीं कर रहे हैं, तो हमारे द्वारा इस लेख में बताए गए Whatsapp Status Tricks को पढ़ें, जिसमें हमनें बताया है, की बिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें?

ये पढ़ें: OPPO K13x 5G ने मचाई भारत में धूम, इतनी कम कीमत पर ये वाले फीचर्स के साथ हो गया लॉन्च

बिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें?

यदि आप चाहते हैं, कि आप किसी का Whatsapp स्टेटस देखें, और ये चीज उसको पता नहीं चले, तो इसके दो खास तरीके हैं, जिनके माध्यम से आप बिना किसी को पता चले उनका Whatsapp स्टेटस देख सकते हैं।

Read Receipts को हाइड करके

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Whatsapp ऐप को ओपन करें।
  • अब आपको दाईं ओर बने तीन डॉट्स पर क्लिक करना है, और “Settings” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद यहां पर आपको “Privacy” वाले सेक्शन में जाना है।
  • अब यहां पर “Read receipts” का ऑप्शन दिखेगा, उसके सामने बने टॉगल बटन को बंद कर दें।

इतना करने पर अब आप किसी का भी स्टेटस देखेंगे, तो उसके स्टेटस व्यूज में आपका नाम नहीं दिखेगा। हालांकि, इसके बाद आप किसी का मैसेज भी सीन करेंगे, तो उसको पता नहीं चलेगा। हालांकि, आपको भी किसी का व्यू या मैसेज सीन पता नहीं चलेगा।

Flight Mode के माध्यम से

  • इसके लिए भी सबसे पहले अपने फोन में Whatsapp ऐप को ओपन करें।
  • अब स्टेटस वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां पर जो भी स्टेटस हैं, उन्हें पूरी तरह से लोड होने दें, आपको किसी भी स्टेटस को ओपन नहीं करना है।
  • इसके बाद फोन में Flight Mode को ऑन करें, और जो स्टेटस देखना चाहते हैं, उसे ओपन करें।
  • स्टेटस देखने के बाद Whatsapp को बन्द करके बैकग्राउंड ऐप्स से भी हटा देना है।
  • इसके बाद Flight Mode को हटा दें।

इतना करने पर नेट ऑफ होने की वजह से कनेक्शन नहीं मिलेगा, और आपका व्यू भी काउंट नहीं हो पाएगा, और आप सामने वाले का Whatsapp स्टेटस भी देख लेंगे। हालांकि, ये तरीका हर बार काम नहीं करता है। वहीं आप ऊपर बताए गए तरीके का उपयोग करेंगे, तो वो हमेशा काम करेगा।

ये पढ़ें: Perplexity AI से X पर बन रहें AI वीडियो, आप भी आजमाएं ये तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Imageकिसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

इंस्ट्राग्राम पर हम सब कभी न कभी कोई फोटो, वीडियो या स्टोरी डालकर, फिर उसे डिलीट कर देते हैं। ऐसा हम कभी गलती से या कभी किसी वजह से करते हैं। लेकिन कई बार जब वही पोस्ट या आप कह सकते हैं फोटो के रूप में वो यादें हमें दोबारा चाहिए होती हैं, तब हमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.