OPPO K13x 5G ने मचाई भारत में धूम, इतनी कम कीमत पर ये वाले फीचर्स के साथ हो गया लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO मिड रेंज और किफायती कीमत पर लगातार भारत में अपने फोन्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने OPPO A5 5G लॉन्च किया था और अब भारत में अपना किफायती फोन OPPO K13x 5G लॉन्च कर दिया है, जो 15,000 रुपए से भी कम कीमत में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 6,000mAh की बैटरी दे रहा है। आगे OPPO K13x 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Perplexity AI से X पर बन रहें AI वीडियो, आप भी आजमाएं ये तरीका

OPPO K13x 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार हैं:

  • 4GB + 128GB स्टोरेज: 11,499 रुपए
  • 6GB + 128GB स्टोरेज: 12,999 रुपए
  • 8GB + 256GB स्टोरेज: 14,999 रुपए
OPPO K13x 5G Colors

फोन को Midnight Violet और Sunset Peach इन दो रंगों में पेश किया गया है, और इसकी बिक्री 27 जून, 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर 1000 रुपए का बैंक ऑफर मिल रहा है, साथ ही इसे आप 3 माह की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

OPPO K13x 5G स्पेसिफिकेशंस

ये फोन मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 6nm चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शंस मिल जाते हैं।

फोन के बैक पैनल पर 50MP OV50D प्राइमरी कैमरा और 2MP SC201ACS/GC02M1B सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन Color OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

ये पढ़ें: OPPO के इस फोन ने मचाई बाजार में तबाही, इतनी कम कीमत पर शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ हो गया लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageOPPO के इस फोन ने मचाई बाजार में तबाही, इतनी कम कीमत पर शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ हो गया लॉन्च

OPPO ने भारत में अपना एक और दमदार बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को OPPO A5 5G के नाम से पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आता है। आगे OPPO A5 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

Discuss

Be the first to leave a comment.