Philips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Philips भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G, 2 सितंबर 2026 को लॉन्च कर रही है।
  • Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट में 6.67-इंच की 120Hz स्क्रीन, 64MP AI रियर कैमरा और IP64 रेटिंग कन्फर्म हो चुकी है।
  • इसमें 5,700mAh बैटरी और Android 16 मिलेगा, वहीँ Amazon पर 6GB+128GB वैरिएंट की लिस्टिंग अभी ₹21,499 की कीमत पर लाइव है।

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के नाम से उतार रही है और कंपनी ने Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। यहीं पर इस फोन की लॉन्च डेट भी घोषित कर दी गयी है।

Philips S7221 5G में आपको 6.67-इंच की 120Hz स्क्रीन, 64MP का AI कैमरा और 5,700mAh बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे। आइये जानते हैं कि इसमें और क्या-क्या मिलेगा और भारत में ये आपको कितने में मिल पाएगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

कीमत और लॉन्च कब होगा

आप इस फोन को 2 सितंबर से Amazon से खरीद सकेंगे, जहाँ फिलहाल इसकी माइक्रोसाइट पर ‘Notify Me’ का विकल्प दिया गया है। वहीँ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की लिस्टिंग ₹25,999 की MRP के साथ ₹21,499 की कीमत पर वहीं पहले से लाइव है, यानी लॉन्च वाले दिन आपको दाम इसी के आसपास देखने को मिल सकते हैं।

स्क्रीन 6.67-इंच की है और रिफ्रेश रेट भी 120Hz का मिल रहा है, लेकिन ₹21,000 के आसपास वाले फोन में भी कंपनी आपको यहाँ FHD+ नहीं, सिर्फ HD+ (720×1612) रेज़ॉल्यूशन दे रही है, जो निराशाजनक है।

Philips S7221 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनPhilips S7221 5G
डिस्प्ले6.67-इंच HD+ (720×1612) LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट
रैम और स्टोरेज6GB / 8GB रैम, 128GB / 256GB स्टोरेज
रियर कैमरा64MP AI प्राइमरी सेंसर
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी5,700mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16
मज़बूतीIP64 रेटिंग
ऑडियोड्यूल स्टीरियो स्पीकर, Ultra Max ऑडियो
बाकी फीचर5G, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C, ड्यूल सिम

रैम और स्टोरेज के दो-दो विकल्पों के अलावा इसमें आपको माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा, और Philips इस फोन पर आपको दो साल की वारंटी दे रही है।

ये पढ़ें: boltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.