Samsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल 18 सितंबर से शुरू होगी, और Amazon, Flipkart व Samsung ऑनलाइन स्टोर, तीनों पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है।
  • भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न जैसा ही होगा, यानी Exynos 2500, तीन रियर कैमरे और 12MP सेल्फी कैमरा।
  • ग्लोबल लॉन्च 27 अगस्त को हुआ था, जहां इसकी शुरूआती कीमत €799 है, हालांकि भारत की कीमत पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी है। पिछले साल Galaxy S25 FE अमेरिका में $649 पर आया था। वहीँ इस बार S26 FE $699.99 की कीमत पर पहुंच गया है, यानी मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों की चपेट में ये सीरीज़ भी आ चुकी है।

माइक्रोसाइट से ये भी साफ हो गया है कि भारत में आपको Galaxy S26 FE ग्लोबल मॉडल जैसा ही मिलेगा, यानी 3nm वाले Exynos 2500 चिप के साथ। इसके अलावा 6.7-इंच की AMOLED 2X स्क्रीन और तीन रियर कैमरे भी वैसे ही आएंगे।

आइये जानते हैं कि भारत में ये फोन किन रंगों में आएगा और आपको इसके लिए कितनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

भारत में सेल कब से शुरू होगी

आप इसे 18 सितंबर से Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे, और ये फोन ब्लूबेरी (Blueberry), ग्रैफाइट (Graphite) और पिस्ताचियो (Pistachio), तीन रंगों में आया है। अमेरिका और यूरोप में इसकी सेल 3 और 4 सितंबर से शुरू हो रही है, यानी भारतीय खरीददारों को लगभग दो हफ्ते ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ेगा।

कीमत की बात करें तो पिछले साल Galaxy S25 FE यहाँ ₹59,999 की शुरूआती कीमत पर आया था, और उसकी सेल 29 सितंबर से शुरू हुई थी। इस बार ग्लोबल दाम $50 ऊपर गए हैं, इसलिए भारत में शुरूआती कीमत ₹70,000 के आसपास रहने का अनुमान बताया जा रहा है, हालांकि इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

Galaxy S26 FE में इस बार अलग क्या है

S25 FE के 4nm Exynos 2400 की जगह इस बार आपको 3nm वाला Exynos 2500 मिलेगा, और कंपनी का दावा है कि इससे AI परफॉरमेंस 51% तक बेहतर हुई है। Wi-Fi और ब्लूटूथ संभालने के लिए Samsung ने इसमें Qualcomm की FastConnect 7800 चिप भी दी है।

बैटरी इस बार भी 4,900mAh की ही है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। स्टोरेज 512GB तक जाती है, लेकिन $699.99 के फोन में भी कंपनी आपको तीनों वैरिएंट में 8GB रैम ही दे रही है, जो निराशाजनक है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनSamsung Galaxy S26 FE
डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ (2340×1080) Dynamic AMOLED 2X, 120Hz, 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass Victus+
प्रोसेसरExynos 2500 (3nm), Xclipse 950 GPU
रैम और स्टोरेज8GB रैम + 128GB / 256GB / 512GB (UFS 4.0), माइक्रोSD कार्ड नहीं
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (f/1.8, OIS) + 12MP अल्ट्रावाइड (123°) + 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS)
फ्रंट कैमरा12MP (f/2.2)
वीडियो8K@30fps और 4K@120fps तक
बैटरी4,900mAh, 45W वायर्ड, 15W वायरलेस, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 17 पर One UI 9, 7 बड़े OS अपडेट
मज़बूतीIP68 रेटिंग, एल्युमिनियम फ्रेम
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC, eSIM, USB Type-C
डाइमेंशन और वज़न161.6×76.9×7.4mm, 193 ग्राम
रंगब्लूबेरी, ग्रैफाइट, पिस्ताचियो

ये पढ़ें: Galaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.