Galaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Galaxy S27 के CAD रेंडर सामने आ गए हैं और इसका डिज़ाइन लगभग Galaxy S26 जैसा ही है।
  • इसमें 6.3-इंच स्क्रीन बरकरार रहने और बैटरी बढ़कर करीब 4,900mAh तक जाने की बात कही जा रही है।
  • Samsung इस बार सभी देशों में Exynos 2700 देने पर विचार कर रहा है, और फोन 22 फरवरी 2027 के आसपास आ सकता है।

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब स्टैंडर्ड Galaxy S27 भी CAD रेंडर में नज़र आ गया है, और साफ है कि Samsung का मन इस बार एक और नया डिज़ाइन बनाने का नहीं था। ये फोन देखने में लगभग Galaxy S26 जैसा ही है।

ये पढ़ें: Galaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

डिज़ाइन

Galaxy S27 के पिछले हिस्से पर Samsung वही वर्टिकल ट्रिपल-कैमरा लेआउट दे रहा है। फोन की बनावट भी जानी-पहचानी ही है और साइज़ में भी लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ। लीक हुए डाइमेंशन करीब 149.75×71.88×7.25mm हैं। वहीँ Galaxy S26 पर ये 149.6×71.7×7.2mm थे।

Galaxy S27 CAD रेंडर

6.3-इंच का डिस्प्ले भी वैसा ही रहने की उम्मीद है। Samsung अपने सबसे छोटे Galaxy S फ्लैगशिप में कई पीढ़ियों से यही स्क्रीन साइज़ देता आ रहा है, इसलिए यहाँ किसी बदलाव की उम्मीद रखने की कोई खास वजह भी नहीं है।

डिज़ाइन के बड़े बदलाव इस बार सीरीज़ के ऊपर वाले मॉडलों के लिए रखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि Galaxy S27 Ultra में कैमरा सेक्शन नए सिरे से डिज़ाइन किया जा रहा है, और इसे Ultra और Pro, दो मॉडलों में बाँटा भी जा सकता है। इससे Samsung को दोनों फोनों को साइज़ और हार्डवेयर के हिसाब से अलग रखने की ज़्यादा जगह मिल जाएगी।

Exynos ग्लोबल हो सकता है

चिपसेट को लेकर भी Samsung इस बार अपना तरीका बदल सकता है। Galaxy S26 में अमेरिका और कुछ दूसरे बाज़ारों के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy दिया गया है। वहीँ बाकी जगहों पर इसमें Exynos 2600 इस्तेमाल हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार Exynos 2700 की परफॉरमेंस Qualcomm की अगली पीढ़ी की चिप के मुकाबले इतनी अच्छी है कि Samsung इसे सभी देशों में देने पर विचार कर रहा है।

बेस मॉडल में भी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ही बने रहने की उम्मीद है। मेमोरी के दाम अभी भी ऊँचे चल रहे हैं, इसलिए इससे बड़ा बेस कॉन्फिगरेशन मिलने की संभावना कम ही लगती है।

Galaxy S27 CAD रेंडर

कैमरा वैसा ही रह सकता है

कैमरा सेटअप लगभग पूरा का पूरा Galaxy S26 से ही आगे बढ़ने की उम्मीद है। यानी प्राइमरी कैमरा, 3x टेलीफोटो, अल्ट्रावाइड और सेल्फी कैमरा, चारों उसी हार्डवेयर के साथ वापस आ सकते हैं। इस तरह ये लगातार छठा साल होगा, जब आपको वही कैमरा हार्डवेयर मिलेगा।

बड़ी बैटरी

बताया जा रहा है कि Samsung, Galaxy S27 सीरीज़ में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देने की तैयारी कर रहा है और स्टैंडर्ड Galaxy S27 में ये करीब 4,900mAh तक पहुँच सकती है। ये Galaxy S26 के मुकाबले करीब 14% ज़्यादा कैपेसिटी होगी। Galaxy S27 Ultra में ये आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है, जहाँ 5,700mAh बैटरी की चर्चा है।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

Galaxy S27 फिलहाल 22 फरवरी 2027 के आसपास आने की उम्मीद है, हालांकि इस पर Samsung की मुहर लगनी अभी बाकी है। कीमत एक और चिंता की बात हो सकती है। अमेरिका में Galaxy S26 की कीमत पहले ही $799 से बढ़कर $899 हो चुकी है, और Galaxy S21 के बाद ये पहली बढ़ोतरी थी। पूरी इंडस्ट्री में मेमोरी की लागत ऊँची बनी हुई है, इसलिए एक और बढ़ोतरी होती है तो हैरानी की बात नहीं होगी।

ये पढ़ें: Vivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageSamsung Galaxy Z Fold8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: Fold को मिला एक नया आकार

Samsung ने वो कर दिखाया है जो उसने Galaxy फोल्डेबल्स के सात साल के सफर में कभी नहीं किया था, यानी एक ऐसा बुक-स्टाइल फोन लॉन्च किया है जो अब बुक-स्टाइल जैसा दिखता ही नहीं। लंदन में हुए Unpacked इवेंट में कंपनी ने तीन नए फोल्डेबल पेश किए, Galaxy Z Fold8 Ultra (हैंड्स-ऑन रिव्यू पढ़ें), …

Discuss

Be the first to leave a comment.