Samsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung ने Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G के दाम बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें इसी समय से लागू हैं।
  • Galaxy F17 के तीनों वैरिएंट एक साथ ₹3,500 महंगे हुए हैं, यानी इसका बेस मॉडल अब ₹23,499 का हो गया है।
  • Galaxy A27 पर सबसे बड़ी बढ़ोतरी ₹5,000 की है, वहीँ Galaxy A07 5G ₹1,000 से ₹2,000 तक महंगा हुआ है।

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में अब सैमसंग के किफायती स्मार्टफोन भी शामिल हो रहे हैं।

Samsung के सबसे सस्ते फोनों में से एक Galaxy F17 5G पिछले साल 11 सितंबर को ₹14,499 की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहेगा। टिपस्टर संजू चौधरी ने X पर Samsung का लीक हुआ प्राइस रिवीज़न डॉक्युमेंट साझा किया है, जिसके अनुसार कंपनी ने 2 सितंबर से Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G, इन चारों के दाम बढ़ा दिए हैं।

यही Galaxy F17 अब ₹23,499 से शुरू होगा, यानी एक साल में इसका बेस मॉडल ₹9,000 महंगा हो चुका है।

आइये जानते हैं कि किस फोन की कीमत कितनी बढ़ी है और अब आपको इनके लिए कितने रुपए चुकाने होंगे।

ये पढ़ें: vivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

किस फोन की कीमत कितनी बढ़ी

Galaxy F17 पर कंपनी ने तीनों वैरिएंट को एक जैसा ₹3,500 महंगा किया है। वहीँ Galaxy A27 पर ये बढ़ोतरी वैरिएंट के हिसाब से ₹2,000 से ₹5,000 तक जाती है, और Galaxy A07 5G पर आपको ₹1,000 से ₹2,000 तक का अंतर मिलेगा। Galaxy A17 के जो वैरिएंट ट्रैवल अडैप्टर के बिना आते हैं, वो भी ₹3,500 ऊपर चले गए हैं।

फोन (वैरिएंट)पुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Galaxy F17 (4GB+128GB)₹19,999₹23,499₹3,500
Galaxy F17 (6GB+128GB)₹22,999₹26,499₹3,500
Galaxy F17 (8GB+128GB)₹25,999₹29,499₹3,500
Galaxy A27 (6GB+128GB)₹31,999₹33,999₹2,000
Galaxy A27 (8GB+128GB)₹34,999₹38,999₹4,000
Galaxy A27 (8GB+256GB)₹40,499₹45,499₹5,000
Galaxy A17 (6GB+128GB, बिना अडैप्टर)₹24,499₹27,999₹3,500
Galaxy A17 (8GB+128GB, बिना अडैप्टर)₹27,499₹30,999₹3,500
Galaxy A17 (8GB+256GB, बिना अडैप्टर)₹32,999₹36,499₹3,500
Galaxy A07 5G (4GB+128GB)₹18,999₹19,999₹1,000
Galaxy A07 5G (6GB+128GB)₹20,999₹22,999₹2,000

लीक डॉक्युमेंट Galaxy A17 की एक और वैरिएंट लाइन पर ₹10,500 से ₹14,500 तक की बढ़ोतरी भी दिखाता है, लेकिन ये रिटेल कीमत नहीं है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

दाम क्यों बढ़े

मेमोरी चिप्स की कीमतें 2026 में लगातार ऊपर गई हैं, और बजट फोन इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं, क्योंकि यहाँ कंपोनेंट की छोटी सी बढ़ोतरी भी पूरी कीमत ऊपर खींच देती है। Samsung इस साल पहले भी कई मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी है। इन चारों फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ इनका दाम बदला है।

अच्छी बात ये है कि नया दाम हर स्टोर पर एक साथ लागू नहीं हुआ है। 3 सितंबर तक आपको ये फोन इन कीमतों पर मिल रहे हैं –

  • Galaxy F17 5G (4GB+128GB): Croma पर ₹17,999 और Amazon पर ₹18,999
  • Galaxy A17 5G (6GB+128GB): Croma पर ₹19,499 और Amazon पर ₹22,950
  • Galaxy A27 5G (6GB+128GB): Amazon पर ₹29,990, वहीँ Croma नया दाम ₹33,999 पहले ही लगा चुका है

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.