सस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung Galaxy S26 FE भारत में ₹79,999 पर की कीमत पर लॉन्च हुआ।
  • आप इसे 18 सितंबर से पिस्ताचियो (Pistachio), ब्लूबेरी (Blueberry) और ग्रैफाइट (Graphite) रंगों में खरीद सकते हैं। केवल एक स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध।
  • इसमें 6.7-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट और 4,900mAh बैटरी दी गयी है, जिस पर आपको सात साल तक Android अपडेट मिलेंगे।

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। आज भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 FE की कीमत ठीक उतनी ही रखी गयी है, जितनी अभी Galaxy S26 की है। मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग ने इस साल दुनिया भर में फोनों के दाम ऊपर कर दिए हैं, और Samsung का ये सबसे सस्ता S26 मॉडल भी उसी की चपेट में आया है।

इस फोन में आपको 6.7-इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे। आइये जानते हैं कि इतने दाम में आपको क्या-क्या मिल रहा है।

ये पढ़ें: Samsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

कीमत और सेल

ये फोन तीन, पिस्ताचियो (Pistachio), ब्लूबेरी (Blueberry) और ग्रैफाइट (Graphite) रंगों में आया है और आप इसे 18 सितंबर से Samsung की साइट और चुनिंदा रिटेल स्टोरों से खरीद सकते हैं।

भारत में इसका सिर्फ एक ही वैरिएंट आया है।

  • Galaxy S26 FE (8GB + 256GB): ₹79,999
  • Galaxy S25 FE (8GB + 256GB), पिछले साल: ₹65,999
  • Galaxy S25 FE (8GB + 512GB), पिछले साल: ₹77,999

यानी एक ही साल में इस मॉडल के दाम ₹14,000 ऊपर चले गए हैं, और पिछले साल जितने पैसों में आपको 512GB स्टोरेज मिल जाती थी, उतने में इस बार 256GB ही मिलेगी। ₹59,999 वाला सस्ता 128GB मॉडल इस बार भारत आया ही नहीं है।

अभी आपको पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ₹8,000 तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा, या बड़े बैंकों के कार्ड पर ₹7,000 का कैशबैक। कंपनी के अनुसार ये ऑफर एक-दूसरे से अलग हैं, यानी आपको इनमें से कोई एक ही चुनना होगा।

Galaxy S26 FE की खास बातें

परफॉरमेंस के लिए इसमें 3nm वाला Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है, जो पिछले साल के 4nm Exynos 2400 से एक लेवल ऊपर है। सॉफ्टवेयर में ये Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है, और Samsung इस पर आपको सात Android अपडेट देगी, यानी ये फोन 2033 तक चलता रह सकता है।

लेकिन ₹79,999 के फोन में भी कंपनी आपको यहां सिर्फ 8GB रैम दे रही है, जो निराशाजनक है। वहीँ ठीक इसी दाम पर मिल रहे Galaxy S26 में आपको 12GB रैम मिलती है।

Samsung ने इस बार FE सीरीज़ में My FanCam भी जोड़ा है, जिससे वीडियो बनाते वक्त कैमरा किसी एक चुने हुए व्यक्ति को फ्रेम के बीच में बनाए रखता है। कंपनी का दावा है कि 4,900mAh की इस बैटरी को 45W अडैप्टर से करीब 30 मिनट में 69% तक चार्ज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनSamsung Galaxy S26 FE
डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ (1080×2340) Dynamic AMOLED 2X, 120Hz, 1,900 निट्स, Gorilla Glass Victus+
प्रोसेसरSamsung Exynos 2500 (3nm), डेका-कोर
रैम और स्टोरेज8GB रैम + 256GB (माइक्रो-SD कार्ड सपोर्ट नहीं)
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS) + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS), 30x तक डिजिटल ज़ूम
फ्रंट कैमरा12MP
बैटरी और चार्जिंग4,900mAh, 45W वायर्ड, 15W वायरलेस, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 17 पर One UI 9, सात Android अपडेट + सात साल सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP68 रेटिंग, एल्युमिनियम फ्रेम
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC, eSIM, USB-C
फिंगरप्रिंटइन-डिस्प्ले
AI फीचरGalaxy AI, My FanCam, Photo Assist, Now Brief, Audio Eraser
डाइमेंशन और वज़न161.6×76.9×7.4mm, 193 ग्राम
रंगपिस्ताचियो, ब्लूबेरी, ग्रैफाइट
कीमत₹79,999 (8GB + 256GB)

ये पढ़ें: Samsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.