Samsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung की वेबसाइट पर Galaxy M08 “Coming soon” में दिख रहा है।
  • इसमें Helio G99+, 6,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग मिलेगी।
  • ये फोन Android 17 के साथ आएगा।

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के साथ Galaxy F08 भी आ रहा है। दोनों फोन Android 17 पर चलेंगे और इन्हें छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, यानी आपको इन पर करीब 2032 तक अपडेट मिलते रहेंगे।

हालांकि ये 5G फोन नहीं हैं। इनमें 4G वाला Helio G99+ प्रोसेसर और 4GB + 64GB का एक ही वैरिएंट दिखा है। आइए जानते हैं ये आपको कितने में मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: 7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

कितनी हो सकती है कीमत

Samsung ने अभी कीमत नहीं बताई है, लेकिन एक टिपस्टर के अनुसार –

  • Galaxy M08 (4GB + 64GB): ₹16,999 (लीक)
  • Galaxy F08 (4GB + 64GB): ₹16,999 (लीक)

यानी ये कीमत सही निकली, तो M08 अपने प्रीडेसेसर M07 से दोगुने से भी ज़्यादा महंगा होगा। हालांकि इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

Galaxy M08 में क्या बदला

M07 के मुकाबले में इसकी बैटरी 5,000mAh से बढ़कर 6,000mAh हो गई है, और IP54 की जगह अब आपको IP64 रेटिंग मिलेगी। वहीँ चार्जिंग पहले की तरह 25W ही है।

लेकिन लीक कीमत सही रही, तो ₹17,000 के फोन में भी कंपनी आपको 5G नहीं, बल्कि 4G प्रोसेसर और 64GB स्टोरेज दे रही होगी, जो निराशाजनक है।

स्पेसिफिकेशनGalaxy M08 / F08
डिस्प्ले6.7-इंच HD+ (1600×720) LCD
प्रोसेसरMediaTek Helio G99+ (2.2GHz तक)
रैम और स्टोरेज4GB + 64GB, microSD सपोर्ट
कैमरा50MP प्राइमरी, 8MP फ्रंट
बैटरी6,000mAh, 25W चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 17, 6 OS अपग्रेड, 6 साल सिक्योरिटी अपडेट
बाकी फीचरIP64, 4G, साइड फिंगरप्रिंट, 3.5mm जैक

ये पढ़ें: सस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.