Samsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को जोड़ दिया है, और दोनों samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हैं।
  • रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra ₹1,18,999 से और Galaxy S26 ₹74,799 से शुरू होता है।
  • हर फोन पर असली Samsung पार्ट्स, सर्टिफाइड बैटरी और पूरे एक साल की कंपनी वारंटी मिलती है।

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स से बदले जाते हैं, बैटरी भी कंपनी की सर्टिफाइड होती है और वारंटी भी पूरे एक साल की मिलती है। कंपनी की वेबसाइट पर Samsung Certified Re-Newed Galaxy S26 Ultra ₹1,18,999 का है, वहीँ आज उसी samsung.com पर नया Ultra ₹1,30,999 में उपलब्ध है, यानी ₹12,000 की बचत।

हालांकि ये बचत हर मॉडल पर एक जैसी नहीं है, और कंपनी की साइट पर Ultra के साथ जो “Save ₹21,000” लिखा है, वो आंकड़ा भी वास्तविक रूप में वैसा नहीं होगा। आइये आपको बताते हैं कि नए और रीफर्बिश्ड Galaxy S26 में असल में कितने रुपये का फर्क है, और किस मॉडल पर ये सौदा वाकई बनता है।

ये पढ़ें: Samsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

Samsung Certified Re-Newed Galaxy S26 Ultra

नए और Samsung Certified Re-Newed Galaxy S26 Ultra में फर्क कितना है

सबसे बड़ा फायदा आपको 512GB वाले Galaxy S26 Ultra पर मिलेगा, जहाँ रीफर्बिश्ड मॉडल नए फोन से पूरे ₹15,000 सस्ता पड़ता है।

वैरिएंटरीफर्बिश्ड कीमतनए फोन की आज की कीमतअसली बचत
Galaxy S26 Ultra (256GB)₹1,18,999₹1,30,999₹12,000
Galaxy S26 Ultra (512GB)₹1,35,999₹1,50,999₹15,000
Galaxy S26 (256GB)₹74,799₹79,999₹5,200
Galaxy S26 (512GB)₹91,799₹99,999₹8,200

कंपनी जो “Save ₹21,000” दिखा रही है, वो ₹1,39,999 की MRP के मुकाबले है। लेकिन नया Galaxy S26 Ultra उसी साइट पर ₹9,000 की छूट के साथ ₹1,30,999 में मिल रहा है, और Amazon तथा Croma पर भी यही दाम चल रहे हैं। यानी नए और रीफर्बिश्ड में आपको ₹12,000 का ही फर्क मिलेगा।

बेस Galaxy S26 पर ये सौदा नहीं बनता

बेस Galaxy S26 के 256GB मॉडल पर आपको सिर्फ ₹5,200 की बचत मिलेगी, यानी नए फोन के दाम का करीब 6.5 प्रतिशत। इतने के लिए इस्तेमाल किया हुआ फोन लेना ज़्यादातर लोगों के लिए समझदारी नहीं है। इसी प्रोग्राम में पिछले साल वाला रीफर्बिश्ड Galaxy S25 आपको ₹58,749 में मिल रहा है, यानी ₹16,000 कम में।

Samsung Certified Re-Newed Galaxy S26 Ultra में आपको क्या मिलता है

  • स्क्रीन, कैमरा, स्पीकर या सेंसर में जो भी खराब मिलता है, कंपनी उसे असली Samsung पार्ट्स से बदलती है।
  • इसमें Samsung सर्टिफाइड बैटरी मिलती है, जो कंपनी के अपने क्वॉलिटी स्टैंडर्ड पर खरी उतरती है।
  • पिछले मालिक का पूरा डेटा हटाकर फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट किया जाता है।
  • आपको पूरे एक साल की कंपनी वारंटी मिलती है, जो नए फोन वाली वारंटी जितनी ही है।
  • डिब्बे में USB-C केबल, सिम इजेक्टर टूल और क्विक स्टार्ट गाइड मिलते हैं।

आपको लेना चाहिए या नहीं

मेरी सलाह है कि अगर बजट ₹1,20,000 के आसपास है और आपको Ultra वाला 200MP कैमरा और S Pen चाहिए, तो रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra ले लीजिए। ₹12,000 से ₹15,000 तक बच जाएंगे और वारंटी वही रहेगी।

हाँ अगर आपको फोन पर एक भी हल्का निशान मंज़ूर नहीं है, तो नया ही लीजिए। कंपनी खुद लिखती है कि रीफर्बिश्ड फोन पर हल्के बाहरी निशान हो सकते हैं, और रंग, स्टोरेज तथा स्टॉक भी सीमित ही रहते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.