Samsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर मुफ्त में देख सकेंगे।

इस बार इस फोल्डेबल लाइनअप में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 शामिल होंगे। साथ में Galaxy Watch 9 और टाइटेनियम बॉडी वाली Galaxy Watch Ultra 2 भी आने की उम्मीद है।

भारत के लिए सबसे काम की बात यह है कि प्री-रिज़र्वेशन पहले से चालू है। Samsung की साइट पर सिर्फ ₹999 देकर आप डिवाइस रिज़र्व कर सकते हैं, और बदले में ₹2,799 का एश्योर्ड वाउचर भी आपको मिल रहा है। यह रिज़र्वेशन 22 जुलाई तक के लिए खुला है, जबकि भारत की आधिकारिक कीमत और सेल डेट Galaxy Unpacked 2026 इवेंट के बाद ही सामने आएंगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold8 Wide Leak: नए डिज़ाइन के Apple को टक्कर देगा Samsung

आपको एक बार फिर बता दें, Galaxy Unpacked 2026 में असली हाईलाइट सस्ता वाला Galaxy Z Fold 8 है, जो लंबाई में छोटा और पहले से चौड़ा, यानी बिल्कुल नई पासपोर्ट-स्टाइल वाला फोल्ड फोन होगा। वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra कोई नया फोन नहीं, बल्कि पुराने Fold 7 का ही सक्सेसर है, जिसके नाम में इस बार कंपनी ने Ultra जोड़ दिया है।

Galaxy Unpacked 2026 में नए फोल्डेबल में मिल सकते हैं ये ख़ास फीचर

नए Galaxy Z Fold 8 में करीब 7.6 इंच की चौकोर मुड़ने वाली स्क्रीन और बाहर फोन जैसी 5.5 इंच डिस्प्ले होने की खबर है। लीक के अनुसार इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 (for Galaxy) चिप के साथ 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। खास बात यह कि इस मॉडल में टेलीफोटो लेंस नहीं दिया जाएगा।

अगर आप कैमरे को ज़्यादा अहमियत देते हैं, तो पूरा ज़ोर Galaxy Z Fold 8 Ultra पर रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा होगा। कई टिपस्टर्स का यह भी दावा है कि सालों बाद इसी Ultra मॉडल में बिल्ट-इन S Pen की वापसी हो सकती है, हालांकि इस पर लीक अभी बंटे हुए हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

Galaxy Z Flip 8 में इस बार बदलाव थोड़े कम नज़र आ रहे हैं। इसकी बैटरी करीब पिछली बार जितनी ही (लगभग 4,300mAh) रहने के आसार हैं, पर चार्जिंग पहले से तेज़ (45W तक) होने और फोन के थोड़ा हल्का होने की खबर है।

पहनने के शौकीनों के लिए Galaxy Watch 9 (40 और 44mm) और रग्ड Galaxy Watch Ultra 2 आएंगी। दोनों में नया Qualcomm Snapdragon Wear चिप और सेहत पर नज़र रखने वाले नए सेंसर (जैसे Antioxidant Index) दिए जाने की उम्मीद है। लेकिन इस बार घूमने वाले बेज़ल वाली Classic घड़ी आने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत

  • Galaxy Z Fold 8 (नया): करीब ₹1,74,999 से ₹1,79,999
  • Galaxy Z Fold 8 Ultra: करीब ₹1,89,999 से ₹1,99,990
  • Galaxy Z Flip 8: करीब ₹1,14,999 से ₹1,19,999
  • Galaxy Watch 9: करीब ₹33,000 से ₹45,000
  • Galaxy Watch Ultra 2: करीब ₹56,000 से ₹66,000

ध्यान रहे, ऊपर दी गईं सभी कीमतें अभी लीक और अनुमान पर आधारित हैं। पक्की भारतीय कीमतें इवेंट के बाद ही सामने आएंगी।

तुलना के लिए, पिछले साल Galaxy Z Fold 7 भारत में ₹1,74,999 और Z Flip 7 ₹1,09,999 से शुरू हुए थे। यानी इस बार दाम थोड़े और ऊपर जा सकते हैं। इसकी एक बड़ी वजह वही मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें हैं। AI की मांग के चलते इस साल RAM और स्टोरेज (DRAM और NAND) के दाम तेज़ी से चढ़े हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसका सीधा असर फोल्डेबल फोनों की कीमत पर भी आपको नज़र आएगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च डेट: 22 जुलाई, कीमत, फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

Discuss

Be the first to leave a comment.