एक नज़र में :
- Canva के फ्री प्लान पर भी आप किसी फोटो से 5 सेकंड की AI क्लिप बना सकते हैं, बस महीने की फ्री AI लिमिट बची होनी चाहिए।
- Adobe Firefly सिर्फ एक फ्री Adobe अकाउंट पर आपको रोज़ कुछ वीडियो जनरेशन देता है, जो रोज़ दोबारा मिल जाती हैं।
- Jio के ₹349 या उससे ऊपर वाले 5G प्लान पर Google का AI Pro प्लान 18 महीने फ्री मिल रहा है, और इसी में Gemini वाला वीडियो टूल भी शामिल है।
कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI टूल जोड़ दिए हैं, जो तस्वीर में हरकत भर देते हैं। यानी गोवा ट्रिप वाली फोटो में समुद्र की लहरें किनारे तक आने लगेंगी, और सोफे पर बैठा आपका पालतू कुत्ता पूंछ हिलाता नज़र आएगा।
हालांकि दिक्कत ये है कि कई ऐप्स एक-दो क्लिप बनाने के बाद ही सब्सक्रिप्शन का पेज सामने रख देते हैं। इसलिए सही ऐप चुनने से पहले आपको तीन बातें पता होनी चाहिए, कि वो सच में फ्री है या नहीं, उसमें कितनी वीडियो बनेंगी और उसके लिए कौन सा अकाउंट या प्लान चाहिए।
आइये जानते हैं उन ऐप्स के बारे में, जिनमें आप फोटो से वीडियो (Photos to AI Video) फ्री में बना सकते हैं।
ये पढ़ें: इन AI ऐप्स के साथ किसी भी फोटो में बदलें अपने कपड़े और स्टाइल
फोटो से वीडियो बनाने वाले फ्री AI ऐप्स (Free Photos to AI Video Apps)
| ऐप | फ्री में कितना मिलता है | कहाँ इस्तेमाल करें | ज़रूरी शर्त |
|---|---|---|---|
| Canva | महीने की फ्री AI लिमिट तक, 5 सेकंड की क्लिप | Canva ऐप और वेबसाइट | Canva अकाउंट |
| Adobe Firefly | रोज़ कुछ फ्री जनरेशन | Firefly वेबसाइट | Adobe अकाउंट, उम्र 18+ |
| Meta AI | फ्री, कंपनी ने संख्या तय नहीं बताई | Meta AI ऐप और meta.ai | Meta अकाउंट |
| Gemini (Jio ऑफर) | 18 महीने का AI Pro प्लान, वीडियो की सीमित लिमिट | Gemini ऐप | Jio ₹349+ 5G प्लान, उम्र 18+ |
| Google Photos | रोज़ सीमित वीडियो, 6 सेकंड तक की क्लिप | Photos ऐप का Create टैब | पर्सनल Google अकाउंट |
1. Canva: फ्री प्लान पर 5 सेकंड की क्लिप

Canva को ज़्यादातर लोग पोस्टर बनाने के लिए जानते हैं, लेकिन इसका Photos to AI Video फीचर फ्री प्लान पर भी काम करता है। जब तक आपकी महीने की AI लिमिट बची है, आप किसी भी फोटो को 5 सेकंड की क्लिप में बदल सकते हैं, और ये लिमिट अगले महीने अपने आप रीसेट हो जाती है।
इसके अलावा Canva में AI Effects नाम के तैयार टेम्प्लेट भी हैं, जिन्हें ऐसे इस्तेमाल करें:
- होमपेज पर Templates में जाएं और Meet AI Video Effects सेक्शन ढूंढें।
- See all पर टैप करके कोई इफेक्ट चुनें।
- Add image से अपनी फोटो जोड़ें और Create with AI दबाएं।
- वीडियो बनने के बाद Download कर लें।
हालांकि AI Effects वाली वीडियो सिर्फ वर्टिकल फॉर्मेट में बनती है, और 30 मिनट में आप ज़्यादा से ज़्यादा सात वीडियो बना सकते हैं।
2. Adobe Firefly: रोज़ मिलने वाली फ्री जनरेशन

Adobe का कहना है कि Firefly का इमेज-टू-वीडियो टूल एक फ्री Adobe अकाउंट पर भी चलता है, और ऐसे अकाउंट को रोज़ कुछ फ्री Photos to AI Video जनरेशन मिलती हैं। ये वीडियो Adobe के अपने Firefly Video मॉडल से बनती हैं, जिसे लाइसेंस वाले कंटेंट पर ट्रेन किया गया है।
- Firefly की वेबसाइट पर इमेज-टू-वीडियो टूल खोलें और Adobe अकाउंट से लॉग-इन करें।
- अपनी फोटो अपलोड करें और प्रॉम्प्ट में लिखें कि उसमें क्या हिलना चाहिए, जैसे “पानी में हल्की लहरें”।
- वीडियो जनरेट करके डाउनलोड कर लें।
हालांकि ज़्यादा वीडियो और दूसरी कंपनियों के AI मॉडल के लिए आपको पेड प्लान लेना होगा।
3. Meta AI: एक लाइन लिखकर फोटो एनिमेट करें

Meta का AI वीडियो टूल Meta AI ऐप और meta.ai वेबसाइट पर फ्री है, और इसमें फोटो एनिमेट करने के लिए बस प्रॉम्प्ट की शुरुआत “Animate” से करनी होती है।
- Meta AI ऐप खोलें, नीचे बाईं ओर Upload पर टैप करें और गैलरी से फोटो चुनें।
- अब लिखें, जैसे “Animate this photo, make the leaves move in the wind”।
- Send दबाएं और वीडियो बनने का इंतज़ार करें।
ध्यान रहे कि Meta के अनुसार ये फीचर अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है, इसलिए अगर आपके ऐप में फोटो एनिमेट नहीं हो रही है, तो ऐप अपडेट करके दोबारा कोशिश करें।
4. Gemini: Jio यूज़र्स के लिए 18 महीने फ्री

Gemini ऐप में वीडियो बनाने के लिए Google AI प्लान लेना पड़ता है, लेकिन Jio यूज़र्स को यही AI Pro प्लान 18 महीने फ्री मिल रहा है। Jio के अनुसार ₹35,100 वाले इस ऑफर में Veo 3 Fast मॉडल से सीमित वीडियो जनरेशन भी शामिल है, बशर्ते आपके नंबर पर ₹349 या उससे ऊपर का अनलिमिटेड 5G प्लान चालू हो और आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा हो।
- MyJio ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर Google Gemini ऑफर वाले बैनर पर टैप करें।
- अपनी Gmail ID से रजिस्टर करके ऑफर क्लेम करें।
- इसके बाद Gemini ऐप में Video चुनें, फोटो जोड़ें और बताएं कि उसमें क्या होना चाहिए।
हाँ अगर आप Jio यूज़र नहीं हैं, तो Gemini में फोटो से वीडियो बनाने के लिए आपको Google AI प्लान खरीदना होगा।
ये पढ़ें: Jio यूज़र्स को मिल रहा ₹35,000 का Google Gemini AI Pro Plan फ्री, जानें कैसे
5. Google Photos: अगर आपके फोन में Create टैब दिख रहा है
Google Photos में Photo to video नाम का टूल किसी फोटो को 6 सेकंड तक की क्लिप में बदल देता है। Google ये फीचर देश-दर-देश ला रहा है, इसलिए Photos ऐप अपडेट करके देख लें कि Create टैब में ये विकल्प आपको मिल रहा है या नहीं।
- नीचे Create पर टैप करें और Photo to video चुनें।
- फोटो चुनने के बाद Subtle movement या I’m feeling lucky में से एक चुनें।
- वीडियो बनने पर Save या Share दबाएं।
इसमें रोज़ गिनी-चुनी वीडियो ही फ्री बनती हैं, और अपना प्रॉम्प्ट लिखने का विकल्प सिर्फ 18 साल से ज़्यादा उम्र के यूज़र्स को मिलता है।
फोटो से वीडियो बनाते समय ये बातें ध्यान रखें
- AI की पहचान: Google Photos से बनी क्लिप में SynthID का अदृश्य वॉटरमार्क रहता है, इसलिए ऐसी वीडियो को असली फुटेज बताकर शेयर करना ठीक नहीं है।
- दूसरों की फोटो: Google की शर्तों के अनुसार आप सिर्फ वही फोटो अपलोड कर सकते हैं, जिन पर आपका अधिकार है, इसलिए किसी और की फोटो से उसकी मर्ज़ी के बिना वीडियो न बनाएं।
एक ही फोटो को अलग-अलग ऐप में चलाकर देखेंगे तो हर बार आपको थोड़ी अलग हरकत वाली क्लिप मिलेगी, इसलिए अपनी पसंदीदा फोटो के लिए दो-तीन ऐप ज़रूर आज़माएं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































