Jio दे रहा है ₹35,000 वाला Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल फ्री! जानिए कैसे मिलेगा ये ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप Reliance Jio यूज़र हैं और आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच है, तो आपके लिए खुशखबरी है। Jio और Google ने मिलकर एक ज़बरदस्त ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी अपने यूज़र्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल मुफ्त दे रही है। जी हां, जिस प्लान की कीमत करीब ₹35,100 है, अब वो आपको बिना एक रुपये खर्च किए मिल सकता है।

ये पढ़ें: TRAI का बड़ा फैसला – अब मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का वेरिफाइड नाम

ये ऑफर खासतौर पर Jio Unlimited 5G Plans (₹349 या उससे ऊपर) वाले यूज़र्स के लिए है। Google का ये कदम भारत में AI को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

activate the Google AI Pro Plan through the MyJio app
activate the Google AI Pro Plan through the MyJio app

क्या मिलेगा Jio-Google Gemini AI Pro Plan में?

इस AI Pro Plan में Google के कई प्रीमियम टूल्स और फीचर्स मिलेंगे, जो आमतौर पर पेड सब्सक्रिप्शन में ही आते हैं। इनमें से कुछ हम आपको नीचे बता रहे हैं –

  • Gemini 2.5 Pro Access: Google का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल, जो कठिन रीज़निंग, कोडिंग, और क्रिएटिव राइटिंग जैसे मुश्किल काम आसानी से करता है।
  • AI Image & Video Generation: Veo 3.1 और Nano Banana जैसे टूल्स से वीडियो और फोटो को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ करने की सुविधा मिलती है।
  • NotebookLM Integration: छात्रों और रीसर्च करने वालों के लिए ये एकदम सही है और पढ़ाई व राइटिंग कार्यों में मददगार है।
  • 2TB Cloud Storage: Google Drive, Photos और Gmail में यूनिफाइड स्टोरेज, यहां तक कि WhatsApp backups भी शामिल हैं।
  • Gemini in Google Workspace: Gmail, Docs और Vids में डायरेक्ट AI की मदद जैसे इंस्टेंट ई-मेल ड्राफ्ट, और समरी।
Gemini AI Pro Plan

ये भी पढ़ें: Galaxy Z TriFold First Look: ऐसा फोल्डेबल पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

कैसे पाएं ये ऑफर? (How to claim Jio Google Gemini AI Pro offer)

  1. Jio यूज़र होना जरूरी है, जिसकी उम्र 18–25 साल हो।
  2. आपके पास Unlimited 5G plan ₹349 या उससे ऊपर वाला प्लान होना चाहिए।
  3. MyJio App खोलें – होमपेज पर “Claim Now” या “Rewards & Offers” सेक्शन में ये ऑफर दिखेगा।
  4. वेरिफिकेशन के बाद Google अकाउंट से लॉग-इन करें और आपका Gemini AI Pro Plan एक्टिव हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: सरकार की Bharat Taxi सर्विस लॉन्च, क्या Ola-Uber की टक्कर में सस्ती होगी ? कितना सुरक्षित रहेगा महिलाओं का सफर?

भारत में AI की बड़ी जंग

Jio का ये कदम तब आया है जब Airtel पहले ही Perplexity Pro का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है, और OpenAI भी जल्द ChatGPT Go प्लान लॉन्च करने वाला है।
Google और Jio की ये साझेदारी भारत को AI की तरफ लेजाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस प्लान के साथ हर युवा, छात्र या प्रोफेशनल अब Gemini AI Pro tools का इस्तेमाल कर सकेगा, वो भी बिलकुल फ्री।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageAirtel दे रहा है ₹17,000 वाला Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कैसे पाएं

Free Perplexity Pro airtel – AI की दुनिया में हलचल मचाने वाला Perplexity अब भारत में भी तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है। भारत में AI को और ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Airtel ने Perplexity AI के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत सभी Airtel मोबाइल, DTH और ब्रॉडबैंड यूज़र्स को अब Perplexity …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.