सरकार की Bharat Taxi सर्विस लॉन्च, क्या Ola-Uber की टक्कर में सस्ती होगी ? कितना सुरक्षित रहेगा महिलाओं का सफर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर कभी आपने Ola या Uber से राइड बुक की हो, तो ये अनुभव मिला होगा कि कभी अचानक surge pricing से किराया दोगुना हो गया, कभी ड्राइवर ने बुकिंग कैंसल कर दी। लेकिन अब प्राइवेट टैक्सी कंपनियों की मनमानी से छुटकारा दिलाने के लिए, सरकार ने ‘Bharat Taxi’ नाम की नई सरकारी टैक्सी सर्विस लॉन्च की जा रही है। ये “government-backed ride hailing app” होगी, यानि ड्राइवर और यात्री, दोनों के लिए ईमानदार डील।

ये भी पढ़ें: Instagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

क्या है Bharat Taxi और क्यों खास है ये सर्विस?

Bharat Taxi:

Bharat Taxi भारत की पहली cooperative taxi service है, जिसे सहकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (National e-Governance Division (NeGD)) ने मिलकर बनाया है। इसका उद्देश्य ड्राइवर्स को उनका पूरा हक़ और यात्रियों को भरोसेमंद सफर देना है।

इस सर्विस में ड्राइवर को कोई कमीशन नहीं देना होगा, यानि 0% कमिशन मॉडल। वे सीधे अपने पूरे किराए (fare) के मालिक होंगे। इतना ही नहीं, इन्हें “सारथी” कहा जाएगा, जो सिर्फ गाड़ी नहीं चलाएंगे, बल्कि इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार भी होंगे।

पायलट प्रोजेक्ट नवंबर 2025 में दिल्ली से शुरू हो रहा है, जिसमें 650 टैक्सियां सड़कों पर उतरेंगी। इसके बाद दिसंबर तक ये मुंबई, पुणे, जयपुर, लखनऊ और भोपाल जैसे शहरों तक पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा पर खास ध्यान

Bharat Taxi:

सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस ऐप में कई लेयर्स और जोड़ी हैं। हर ड्राइवर का वेरिफिकेशन DigiLocker और UMANG ऐप से लिंक होगा। साथ ही, महिला यात्रियों के लिए ऐप में “Emergency SOS” बटन रहेगा, जिससे तुरंत नज़दीकी पुलिस और कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजा जा सकेगा।

महिला ड्राइवर्स को नवंबर से मुफ्त ट्रेनिंग भी दी जाएगी और उन्हें विशेष बीमा कवर भी मिलेगा, ताकि वो भी “सारथी” बनकर आत्मनिर्भर बन सकें।

ये भी पढ़ें: EV पर सब्सिडी से क्यों नाराज़ है चीन? भारत की ‘ग्रीन रेस’ में बढ़ रही है ट्रेड टेंशन

किराया और फायदा: Ola-Uber से सस्ता होगा सफर?

Bharat Taxi:

सरकार का दावा है कि Bharat Taxi की राइड्स उचित और पारदर्शी कीमतों पर मिलेंगी। यानि ना कोई surge pricing, ना कोई hidden charges। किराया सरकार की तय गाइडलाइन्स पर आधारित रहेगा, जो शहर-दर-शहर मॉनिटर किया जाएगा। इसका मतलब ये भी है कि अन्य टैक्सी ड्राइवरों की तरह, कोई आपसे मनमाना किराया नहीं लूटेगा।

अगर आप सोच रहे हैं कि ये राइड महंगी होगी तो नहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, Bharat Taxi का किराया Ola और Uber की तुलना में 10–15% तक सस्ता होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Imageमहिलाओं की सुरक्षा और कमाई साथ-साथ! Bharat Taxi की नई पहल ‘Sarathi Didi’ लॉन्च

रात में कैब बुक करते समय अगर आपने कभी ड्राइवर की डिटेल दो बार देखी है, तो यह खबर सीधे आपसे जुड़ी है। भारत में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में Bharat Taxi ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जो सिर्फ एक नई सेवा नहीं बल्कि एक …

Imageफ्री बस सफर से लेकर ₹1 लाख तक का लाभ – दिल्ली सरकार ने पेश की नयी 4 बड़ी योजनाएँ

दिल्ली सरकार ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान के तहत महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर दी है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.