Instagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी ऐसा हुआ है कि आपने कोई Reel देखी, जानकारी भी काम की थी, लेकिन Save करना भूल गए? फिर दोबारा याद आया तो Instagram की गहराइयों में वो Reel गुम हो गई।
अब इस झंझट का इलाज खुद Instagram ने निकाल लिया है। ये सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक नया Instagram Watch History feature फीचर लेकर आया है, जिससे आप अपनी पहले देखी गई Reels को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

मतलब अब “वो Reel कहां गई थी?” वाली समस्या खत्म।

ये पढ़ें: My FASTag App: अब टोल देने के लिए नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज, खुद-ब-खुद कटेगा पैसा – जानिए कैसे

क्या है नया Watch History feature ?

Instagram ने हाल ही में ऐसा टूल लॉन्च किया है जो बिल्कुल YouTube Watch History जैसा काम करता है। Instagram Head Adam Mosseri ने Threads पर Instagram Watch History feature की घोषणा की। अब आप यह देख पाएंगे कि आपने पिछले 30 दिनों में कौन-कौन-सी Reels देखी थीं। इतना ही नहीं, आप चाहें तो किसी खास तारीख, date range, या किसी क्रिएटर के नाम से भी अपनी पुरानी Reels खोज सकते हैं।

अगर कोई वीडियो याद आ रहा है लेकिन बस किसने डाली थी, इतना ही याद है, तो ये फीचर आपकी काफी मदद करेगा।

Instagram Watch History feature का इस्तेमाल कैसे करें

  1. Instagram खोलें और नीचे-दाएँ कोने में अपने Profile icon पर टैप करें।
  2. ऊपर-दाएँ कोने में दिख रहे तीन लाइन (≡) पर क्लिक करें।
  3. अब Settings and Privacy में जाएँ।
  4. वहाँ स्क्रॉल करके Your Activity खोलें।
  5. अब आपको नया ऑप्शन मिलेगा – Watch History। उस पर टैप करें।

यहाँ आपको आपकी देखी गई सारी Reels मिलेंगी। आप इन्हें तीन तरह से मैनेज भी कर सकते हैं –

  • By Date / Date Range: आज, पिछले हफ़्ते या किसी खास दिन की Reels देखें।
  • By Order: नई से पुरानी या पुरानी से नई क्रम में सॉर्ट करें।
  • By Author: अगर क्रिएटर का नाम याद है, तो सीधे उसी से Reels ढूंढें।

साथ ही, आप चाहें तो कुछ Reels अपनी हिस्ट्री से डिलीट भी कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Netflix फ्री के साथ 1 साल का ब्रॉडबैंड – जानिए कौन-सा प्लान दे रहा है सबसे तगड़ी डील – JioFiber, Airtel या ACT

क्यों है ये ज़रूरी फीचर?

अब तक अगर कोई Reel गुम हो जाती थी, तो उसे ढूंढना लगभग नामुमकिन था। लोगों को अपनी पूरी Instagram डेटा फाइल डाउनलोड करनी पड़ती थी, जो बेहद झंझट भरा प्रोसेस था। लेकिन इस Instagram Watch History फीचर ने वो सिरदर्द खत्म कर दिया है। अब आप अपनी मनपसंद या जानकारी भरी Reels को कुछ ही टैप में फिर से देख सकते हैं।

Instagram लगातार Reels को और मज़ेदार बना रहा है। अब आप Picture-in-Picture (PiP) मोड में वीडियो चला कर दूसरे काम भी कर सकते हैं, या एक सीरीज़ में कई Reels लिंक कर लंबी स्टोरी भी सुना सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products