My FASTag App: अब टोल देने के लिए नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज, खुद-ब-खुद कटेगा पैसा – जानिए कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी दिवाली पर अपने घर कार से जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपको मुस्कुरा देगी। अब टोल प्लाज़ा पर “रिचार्ज खत्म” का झंझट नहीं रहेगा और न ही दोगुने चार्ज का डर! भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने My FASTag App में ऐसा फीचर जोड़ा है, जिससे आपका FASTag बिना मैनुअल रिचार्ज के ऑटोमैटिक काम करेगा।

ये पढ़ें: Flipkart Diwali Sale में टूटी कीमत की दीवार – अब iPhone 16 पर ₹26,000 की बचत

क्या है My FASTag App?

यह ऐप IHMCL द्वारा डेवलप किया गया है और Google Play Store व Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है। इसे अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और यूज़र्स ने इसे 3.6 स्टार रेटिंग दी है।

कैसे काम करता है UPI AutoPay फीचर?

अब आपको Google Pay, PhonePe या Paytm से बार-बार FASTag रिचार्ज नहीं करना होगा। My FASTag App में नया UPI AutoPay विकल्प जोड़ा गया है। इसमें आप अपने बैंक खाते को FASTag से लिंक कर सकते हैं। जैसे ही आपका बैलेंस कम होगा, ऐप अपने आप आपके सेट किए गए लिमिट तक FASTag को रिचार्ज कर देगा। यानी अब “Low Balance” की झंझट खत्म।

ये पढ़ें: OnePlus 15 Display को लेकर खुला बड़ा राज, क्या सच में दुनिया की सबसे तेज़ स्क्रीन होगी?

सभी ट्रांजेक्शन एक जगह

ऐप में आपको हर FASTag ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री दिखेगी – कब, कहां और कितने पैसे कटे। Transaction tracking अब पहले से कहीं आसान हो गया है।

शिकायत और बिज़नेस यूज़र्स के लिए सपोर्ट

अगर कभी कोई दिक्कत आती है, तो आप ऐप में दिए AI Chat Support या कस्टमर केयर पर संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं, FASTag for Business फीचर से आप एक ही ऐप से कई ट्रकों या गाड़ियों को मैनेज कर सकते हैं – ट्रांसपोर्टर्स के लिए ये गेमचेंजर है।

My FASTag App ने सच में सफर को आसान बना दिया है। अब हर टोल प्लाज़ा पर बेहद सुविधाजनक यात्रा करने का अनुभव मिलेगा। तो अगली बार लंबी यात्रा पर निकलने से पहले बस AutoPay ऑन करें और बेफिक्र होकर सफर का मज़ा लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageAI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Google पर कुछ भी खोजना अब तक काफी आसान था, कुछ शब्द लिखे, लिंक खुले और फिर सही जवाब खुद ढूंढना पड़ा। लेकिन Google I/O 2026 में कंपनी ने Search को लेकर बड़ा बदलाव दिखाया है। अब Google Search सिर्फ लिंक दिखाने वाला साधन नहीं रहेगा, बल्कि आपकी बात समझकर जवाब देने, जानकारी जुटाने और …

Imageसड़कों पर Toll भरने के बदले नियम: ये गलती नहीं सुधारी, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा, लेकिन इस तरीके से बच सकते हैं आप

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अभी तक FASTag नहीं लगवाया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। सरकार ने टोल कलेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर 2025 से लागू होगा। अब बिना FASTag वाले वाहनों से टोल वसूली का तरीका बदल गया है। ये नया …

Discuss

Be the first to leave a comment.