Jio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में

  • ₹200 के OTT Pass में अब Cinepolis के टिकट पर फ्लैट ₹150 और खाने-पीने पर 10% की छूट भी शामिल है।
  • छूट के लिए एक ही ट्रांज़ैक्शन में कम से कम ₹550 के 2 टिकट ज़रूरी हैं। मंगलवार के शो शामिल नहीं।
  • ये ऐड-ऑन पैक है, रिचार्ज प्लान नहीं। नीचे एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए।
  • Prime Video और JioHotstar यहाँ सिर्फ मोबाइल पर चलेंगे। YouTube Premium TV पर भी चलता है।

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, लेकिन अब इसमें Cinepolis के मूवी टिकट पर फ्लैट ₹150 की छूट और थिएटर के फूड काउंटर पर 10% की छूट जोड़ी गयी है।

हमारे अनुसार इसका पूरा हिसाब दो सवालों पर टिका है। आप OTT फोन पर देखते हैं या TV पर, और आपके शहर में Cinepolis का थिएटर है या नहीं। इन्हीं जवाबों से तय होगा कि ये ₹200 आपके लिए सबसे सस्ता एंटरटेनमेंट रिचार्ज है या आधा-अधूरा सौदा।

ये पढ़ें: ₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

₹200 में मिलता क्या है

ये पैक डेटा का है, प्लान का नहीं

Jio ने ये पैक मई 2026 में पेश किया था। 28 दिन की वैलिडिटी में इसमें 30GB हाई-स्पीड डेटा, 15 OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और JioTV पर 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं।

पर ये ऐड-ऑन पैक है, रिचार्ज प्लान नहीं, और इसमें कॉलिंग या SMS नहीं हैं। इसे लेने के लिए नंबर पर पहले से एक्टिव बेस प्लान चाहिए। Jio की FAQ के अनुसार अनलिमिटेड 5G उसी बेस प्लान से जुड़ा रहता है और सिर्फ 1GB तथा 1.5GB प्रतिदिन वाले प्लानों पर मिलता है।

सबसे बड़ा नाम YouTube Premium है, जिसका इंडिविजुअल प्लान अकेले लेने पर ₹149 प्रति महीना पड़ता है, यानी ₹200 का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा यही एक सब्सक्रिप्शन कवर कर लेता है। बाकी बड़े नाम Prime Video Mobile Edition और JioHotstar (Mobile + Hollywood) हैं, जबकि SonyLIV, ZEE5 और FanCode जैसे 12 ऐप्स JioTV ऐप के अंदर से चलते हैं।

Jio ₹200 OTT Pass Cinepolis offer

Cinepolis वाले ऑफर की पूरी शर्तें

छूट फ्लैट है, पर टिकट दो लेने पड़ेंगे

  • टिकट पर फ्लैट ₹150 की छूट, कम से कम ₹550 के ऑर्डर पर
  • एक ही ट्रांज़ैक्शन में कम से कम 2 टिकट ज़रूरी
  • ऑफर सिर्फ Cinepolis की वेबसाइट और ऐप पर, किसी दूसरे बुकिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं
  • मंगलवार के शो पर छूट नहीं, बाकी सभी दिन और सभी फिल्में शामिल हैं
  • महीने में एक बार, और कूपन 30 सितंबर 2026 तक मान्य
  • खाने-पीने पर 10% की छूट अलग कूपन से, सातों दिन, काउंटर पर ऑफलाइन
  • दोनों वाउचर MyJio ऐप के Coupons सेक्शन में मिलते हैं

दो शर्तें ऐसी भी हैं जिनकी चर्चा कहीं नहीं हो रही, और दोनों Jio के अपने पेज पर लिखी हैं। पहली, ये छूट Cinepolis पर चल रहे किसी दूसरे ऑफर के साथ नहीं जोड़ी जा सकती। दूसरी, इस ऑफर से बुक किया टिकट कैंसल, रिफंड या एक्सचेंज नहीं होगा।

इन्हें मंगलवार वाली शर्त के साथ पढ़िए तो बात साफ हो जाती है। Cinepolis खुद मंगलवार को “Blockbuster Tuesdays” के नाम से सबसे सस्ते टिकट देता है, यानी जिस दिन थिएटर सबसे सस्ता पड़ता है, ठीक उसी दिन ये ₹150 काम नहीं करेंगे।

हर शहर और हर स्क्रीन पर काम नहीं करेगा

छूट एक ही चेन तक, और दो बड़े OTT फोन तक सीमित

ऑफर सिर्फ Cinepolis के डिजिटल चैनलों पर लिस्टेड सिनेमाघरों पर चलेगा। Cinepolis की वेबसाइट के अनुसार कंपनी भारत में करीब 449 स्क्रीन चलाती है, जबकि PVR Inox के पास 111 शहरों में 1,743 स्क्रीन हैं, यानी लगभग चार गुना। आपके शहर या मॉल में Cinepolis नहीं है, तो ये ₹150 आपके लिए शून्य हैं।

OTT की तरफ भी सीमा है। Amazon के सपोर्ट पेज के अनुसार Prime Video Mobile Edition सिंगल-डिवाइस, मोबाइल-ओनली प्लान है और कंटेंट सिर्फ स्टैंडर्ड डेफिनिशन में चलता है, यानी TV या लैपटॉप पर ये नहीं खुलेगा। JioHotstar का टियर भी मोबाइल वाला ही है। YouTube Premium अपवाद है, वो बड़ी स्क्रीन पर भी चलता है।

तो पैसा वसूल है या नहीं?

हमारे अनुसार ₹200 पूरे वसूल तब होते हैं जब तीन बातें आपके हक में हों। आप OTT फोन पर ही देखते हों, बेस प्लान 1GB या 1.5GB प्रतिदिन वाला हो, और शहर में Cinepolis हो। ऐसे यूज़र के लिए अकेले YouTube Premium (₹149) और महीने में ₹150 की छूट को जोड़ें, तो यही ₹200 से ऊपर निकल जाता है।

वहीँ अगर आप ज़्यादातर TV पर देखते हैं, शहर में Cinepolis नहीं है, या 28 दिन में 30GB कम पड़ता है, तो पैक का आधा हिस्सा काम ही नहीं आएगा। ऐसे में सीधा OTT सब्सक्रिप्शन या बड़ा डेटा प्लान बेहतर रहेगा। कूपन 30 सितंबर 2026 तक ही चलेंगे, इसलिए फायदा उठाना है तो जल्दी करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.