क्या Instagram पर किसी भी प्राइवेट अकाउंट को बिना फॉलो किये देख सकते हैं ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram में Private account फ़ीचर आने के बाद से, हम किसी भी उस व्यक्ति के अकाउंट को नहीं देख पाते हैं, जिसने अपने अकाउंट को ‘private’ किया है। ये फ़ीचर इंस्टाग्राम अकाउंट को उन व्यक्तियों से सुरक्षित रखने की एक पहल है, जो आपके लिए अंजान हैं या जिन्हें आप अपनी तस्वीरें नहीं दिखाना चाहते हैं। प्राइवेट अकाउंट द्वारा पोस्ट किये गए फोटो, रील या वीडियो को केवल वही लोग देख सकते हैं, जो उस अकाउंट के followers (फॉलोवर) हैं। लेकिन अगर किसी के Private account को बिना फॉलो किये या बिना फॉलो की रिक्वेस्ट भेजे, उसके पोस्ट या फोटो देखना चाहते हैं, तो क्या ये संभव है? दरअसल, इसी बात का जवाब हम यहां जानने की कोशिश कर रहे हैं।

ये पढ़ें: ये 2 Instagram सेटिंग्स बदलते ही आपकी फीड से निगेटिविटी हो जाएगी दूर

ये पढ़ें: Instagram पासवर्ड कैसे बदलें या भूल जाने पर कैसे रिसेट करें

Instagram प्राइवेट अकाउंट की पोस्ट को बिना फॉलो किये कैसे देखें ? 

वैसे ये पूरी तरह सही नहीं है, लेकिन अगर आप किसी Private account को बिना फॉलो की रिक्वेस्ट भेजे, उसके पोस्ट देखना चाहते हैं, तो कुछ ट्रिक हैं –

Google में इमेज सर्च द्वारा 

  • सबसे पहले गूगल सर्च में जाएँ और अब यहां सर्च बार में जिस व्यक्ति के प्राइवेट अकाउंट की फोटो आप देखना चाहते हैं, उसका नाम डालें (वही नाम डालें, जो Instagram अकाउंट में है) 
  • अब सर्च बार के नीचे मौजूद Image का विकल्प ढूंढकर उस पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको तस्वीरों में इस व्यक्ति से सम्बंधित कुछ तस्वीरें मिल सकती हैं। 

किसी और के अकाउंट द्वारा 

अगर आपका कोई दोस्त या इंस्टाग्राम फॉलोवर इस प्राइवेट अकाउंट का भी फॉलोवर है, तो आप उसकी मदद से भी इस व्यक्ति के पोस्ट चेक कर सकते हैं। बस अपने कॉमन लिंक या दोस्त की इज़ाज़त ज़रूर लें और उसके अकाउंट द्वारा इस प्राइवेट अकाउंट के पोस्ट चेक करें। 

प्राइवेट अकाउंट रखने वाले व्यक्ति के अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स के द्वारा 

जिस व्यक्ति का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, और आप उसे देखना चाहते हैं, उसे अन्य सोशल मीडिया ऐप जैसे Facebook, Twitter या linkedin पर भी सर्च कर सकते हैं। यहां आपको इनकी कुछ तस्वीरें या कम-से-कम प्रोफाइल फोटो और ट्विटर पोस्ट तो देखने को मिल ही सकते हैं।

और यदि इनमें से कोई भी तरीका आपके काम नहीं आता है, तो आपको इस इंस्टाग्राम अकाउंट के प्राइवेट से पब्लिक होने तक का इंतज़ार ज़रूर करना पड़ेगा। 

ये पढ़ें: Instagram अकाउंट को डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें

Instagram पर किसी प्राइवेट अकाउंट को रिक्वेस्ट के साथ कैसे देखें 

ये दरअसल एक प्राइवेट अकाउंट तक जाने का सही तरीका है कि आप उसे फॉलो करने की रिक्वेस्ट भेजें और इसके लिए आपको केवल ये स्टेप्स दोहराने हैं –

  • सबसे पहले Instagram अकाउंट खोलें। 
  • अब यहां ऊपर सर्च बार में जिस व्यक्ति का अकाउंट आप ढूंढना चाहते हैं, उसका नाम लिखें और सही अकाउंट ढूंढें। 
  • अकाउंट मिल जाने पर, उसके अकाउंट पर जाएँ। 
  • अब यहां ‘Follow’ की बटन दबाकर, रिक्वेस्ट भेज दें। 
  • अब उस व्यक्ति के इस रिक्वेस्ट को ‘Accept’ करने तक इंतज़ार करें। 
  • जैसे ही वो इसे ‘Accept’ करते हैं, आप उनके सभी पोस्ट या रील या वीडियो देख सकते हैं।  

ये पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

106 Comments
Sharjil Hashmi
Sharjil Hashmi
@sharjil_howecori
1 day ago

https://www.instagram.com/zi_ddii_girl1234?stkn=MTloYWxtbjhxcHcycg==

Reply
Rohit Kirar
Rohit Kirar
@rohit_sijezile
1 month ago

Ok

Reply
Gautam Dangar
Gautam Dangar
@gautam_radakoyi
2 years ago

Yes

Reply
Naresh kumar mudhai
Naresh kumar mudhai
@naresh_lusadoxe
3 years ago

hi

1
Reply
User
Sinramtyagi
Anonymous
3 years ago

Vanchit tyagi

1
Reply
User
Ved
Anonymous
3 years ago

Instagram account password kese pata kare

Reply
User
Chou.dharyror31
Anonymous
3 years ago

Ayushi_rorni_03

Reply