Redmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Redmi Note 18 सीरीज़ का फोन चीन की 3C साइट पर 67W चार्जिंग के साथ दिखा है।
  • लीक के अनुसार Pro Max मॉडल में करीब 10,000mAh बैटरी मिल सकती है।
  • ये दोनों आंकड़े भारत में बिक रहे Note 17 Pro और Pro Max जैसे ही हैं।

Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note 17 Pro में भी 67W चार्जिंग ही मिलती है।

हालांकि लीक के अनुसार Note 18 Pro Max में करीब 10,000mAh बैटरी मिल सकती है, जितनी Note 17 Pro Max में है। आइए जानते हैं कि इसमें और क्या मिलने की सम्भावना है।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Redmi Note 18 से पहले आए Redmi Note 17 5G का कैमरा मॉड्यूल

Redmi Note 18 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार Note 18 सीरीज़ में तीन मॉडल होंगे। लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं है, लेकिन 67W की वजह से रिपोर्ट्स इसे Redmi Note 18 Pro मान रही हैं।

जानकारीNote 17 सीरीज़Note 18 सीरीज़ (लीक)
Pro मॉडल की चार्जिंग67W67W (M841EE)
Pro Max की बैटरी10,000mAhकरीब 10,000mAh

इंतज़ार करें या Note 17 Pro लें?

Xiaomi के Pro Max फोन का आधिकारिक बैनर, जिसमें 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग लिखी है

Note 17 Pro सीरीज़ के दाम लॉन्च वाले ही हैं –

  • Redmi Note 17 Pro (बेस मॉडल): ₹36,999 → Amazon पर ₹36,999
  • Redmi Note 17 Pro Max (8GB+256GB): ₹49,999 → Amazon पर ₹49,998

Xiaomi के अनुसार Pro Max की बैटरी 4 दिन से ज़्यादा चल सकती है। हमारी राय में अगर आपको बड़ी बैटरी चाहिए, तो Note 17 Pro सीरीज़ लीजिए।

हाँ अगर आपको नया प्रोसेसर या कैमरा चाहिए, तो Redmi Note 18 के लॉन्च तक रुकें।

Redmi Note 18 भारत में कब आ सकता है?

पिछली बार Note 17 Pro चीन में 14 जुलाई को आया था और दो महीने बाद भारत पहुंचा। Note 18 के साथ भी ऐसा हो सकता है। हालांकि, Note 18 पर कंपनी की मुहर लगनी अभी बाकी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme फोन अब Oppo सेंटर पर भी होगा ठीक, ऐसे ढूंढें नया सेंटर

एक नज़र में : 16 नवंबर से Realme की आफ्टर-सेल्स सर्विस Oppo के मौजूदा सेंटरों से चलेगी, और Realme सर्विस सेंटर (Realme Service Center) बढ़कर 670 के पार पहुंच जाएंगे। इन सेंटरों पर बोर्ड Realme का ही रहेगा, लेकिन कंपनी के नोटिस के अनुसार सर्विस अब RM Communications India नाम की कंपनी देगी। दरअसल Realme …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.