दो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • चीन में 7,000mAh बैटरी वाला Xiaomi 18 Pro ग्लोबल बाज़ार में 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा।
  • पीछे की दूसरी स्क्रीन की मदद से आप प्राइमरी कैमरे से सेल्फी ले सकेंगे।
  • Xiaomi India इसके भारत आने की पुष्टि कर चुकी है।

Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 Pro 6,000mAh बैटरी के साथ दिखा है। वहीं चीन में सितंबर में आए इसी फोन में 7,000mAh बैटरी मिलती है।

इस फोन की खास बात पीछे दी गयी दूसरी स्क्रीन है, जिस पर आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं और प्राइमरी कैमरे से सेल्फी भी ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि दोनों वर्ज़न में क्या अंतर है और भारत में ये आपको कितने में मिल सकता है।

ये पढ़ें: नवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

Xiaomi 18 Pro के पिछले हिस्से पर कैमरे के बगल में दी गयी दूसरी स्क्रीन और उस पर चलने वाले विजेट

चीन और ग्लोबल मॉडल में क्या अंतर है

ग्लोबल लिस्टिंग में दोनों फोनों की बैटरी घटकर आई है।

मॉडलचीनग्लोबल लिस्टिंग
Xiaomi 18 Pro7,000mAh, 100W6,000mAh, 90W
Xiaomi 18 Pro Max8,500mAh, 100W7,050mAh, 100W

भारत में कब और कितने में आएगा

  • Xiaomi India ने 9 अक्टूबर को IMC 2026 में इसके भारत आने की पुष्टि की थी।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन दिसंबर तक करीब ₹1 लाख की कीमत में आ सकता है।
  • टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार Xiaomi 18 Pro Max भारत नहीं आएगा।

हालांकि भारत वाले मॉडल की बैटरी पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। अगर यहां भी ग्लोबल वर्ज़न आता है, तो आपको चीन के मुकाबले 1,000mAh छोटी बैटरी मिलेगी।

ये पढ़ें: 9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHyundai Bayon या Maruti Victoris: ₹10.5 लाख में बड़ी डिक्की चाहिए या CNG की बचत?

Hyundai Bayon vs Maruti Victoris: Hyundai ने 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दी है। ठीक इसी बजट में Maruti की Victoris पिछले एक साल से बिक रही है, जिसका सबसे सस्ता मॉडल करीब ₹50,000 महंगा है। लेकिन इन दोनों SUV के बीच असली फर्क …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products