200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • vivo X Fold 6 की कीमत ₹2,19,999 है, जो X Fold 5 से ₹70,000 ज़्यादा है, लेकिन इसमें रैम 16GB से घटकर 12GB रह गयी है।
  • इसमें ZEISS के साथ ट्यून किया गया 200MP प्राइमरी कैमरा है, और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हैं।
  • 6,900mAh बैटरी के बाद भी खुलने पर ये फोन 4.4mm पतला है और इसमें 80W वायर्ड के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।
  • इसकी बड़ी स्क्रीन पर आप एक मुख्य ऐप के साथ चार और ऐप्स खुले रख सकते हैं।

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें भी रैम 16GB से घटकर 12GB रह गयी है। ये उछाल ऐसे साल में आया है, जब मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों के कारण लगभग हर कंपनी ने अपने फोनों के दाम बढ़ाए हैं।

हालांकि बदले में फोन के अंदर काफी कुछ नया भी मिला है। इसमें 200MP Zeiss प्राइमरी कैमरा और 80W चार्जिंग वाली 6,900mAh बैटरी जैसे खास फीचर दिए गए हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

vivo X Fold 6 की कीमत और सेल

ये फोन नेबुला टील (Nebula Teal) और प्रिज़्म ब्लैक (Prism Black) रंगों में आया है, और आप इसे 13 अक्टूबर से vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकते हैं।

  • 12GB + 512GB: ₹2,19,999
  • ₹26,400 तक के इंस्टेंट कैशबैक के बाद: ₹1,93,599

vivo X Fold 6 में अलग क्या है

X Fold 5 के मुकाबले इसमें 50MP की जगह अब 200MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है, वहीँ Snapdragon 8 Gen 3 की जगह MediaTek का Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। बैटरी भी 6,000mAh से बढ़कर 6,900mAh हो गयी है, हालांकि वहीँ फोन का वज़न भी 217 से बढ़कर 228 ग्राम हो गया है।

इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी ये फोन खुलने पर 4.4mm और बंद होने पर 9.4mm मोटा है, यानी मोटाई में ये X Fold 5 से मात्र 0.1mm और 0.2mm ही आगे है।

लेकिन ₹2.2 लाख के फोन में भी कंपनी आपको 16GB नहीं, 12GB रैम दे रही है, जो निराशाजनक है।

vivo X Fold 6 के फोल्डेबल फीचर

OriginOS 7 में बड़ी स्क्रीन के लिए आपको ये खास टूल मिलते हैं –

  • Origin Workbench: एक मुख्य ऐप के साथ चार और ऐप्स एक समय में स्क्रीन पर खुले रहते हैं।
  • AI क्रॉस-ऐप ड्रैग: किसी फोटो या ऐप का टेक्स्ट ड्रैग करके आप सीधे दूसरे ऐप में ले जा सकते हैं।
  • डेस्कटॉप मोड: मॉनिटर या टीवी से जोड़कर आप फोन को कंप्यूटर की तरह चला सकेंगे, हालांकि ये फीचर OTA अपडेट से आएगा।

vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनvivo X Fold 6
इनर डिस्प्ले8.02-इंच 2K+ AMOLED (2504×2312), 1-120Hz LTPO, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस
कवर डिस्प्ले6.51-इंच FHD+ AMOLED (2528×1120), 1-120Hz LTPO, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500 Super Edition (3nm)
रैम और स्टोरेज12GB LPDDR5X रैम, 512GB UFS 4.1 स्टोरेज
रियर कैमरा200MP प्राइमरी (OIS) + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा20MP (इनर) + 20MP (कवर)
बैटरी6,900mAh, 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 17 आधारित OriginOS 7
मज़बूतीIPX8, IPX9 और IP5X रेटिंग
वज़न228 ग्राम, खुलने पर 4.4mm और बंद होने पर 9.4mm मोटाई

ये पढ़ें: सस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products