Redmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Redmi Note 17 Pro के साथ Redmi Note 17 Pro Max भी शामिल है।
  • Note 17 Pro Max में 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग मिलती है, वहीँ Note 17 Pro में 9,000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग दी गयी है।
  • इस सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹36,999 रखी गयी है और सेल 17 सितंबर से शुरू होगी।

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ का Redmi Note 17 Pro Max ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसकी बड़ी वजह मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के वो बढ़ते दाम हैं, जिन्होंने इस साल लगभग हर कंपनी के फोनों की कीमत ऊपर कर दी है।

इन दोनों फोनों में आपको 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और IP69K तक की रेटिंग जैसे फीचर मिलेंगे। Redmi Note 17 Pro में इसी के साथ 9,000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग दी गयी है।

आइये जानते हैं कि इन दोनों फोनों की कीमत क्या है और इनमें आपको क्या क्या मिलेगा।

ये पढ़ें: Note सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

कीमत और सेल

Redmi Note 17 Pro आपको क्लाउड ब्लू (Cloud Blue), पर्पल वाइब (Purple Vibe) और स्टेल्थ ब्लैक (Stealth Black) रंगों में मिलेगा, वहीँ Note 17 Pro Max सीक्रेट सनराइज़ (Secret Sunrise), मत्चा ग्रीन (Matcha Green) और स्टेल्थ ब्लैक (Stealth Black) रंगों में आया है। आप Note 17 Pro को 17 सितंबर से और Note 17 Pro Max को 23 सितंबर से mi.com, Amazon.in, Xiaomi Retail और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकते हैं।

फोनवैरिएंटकीमत
Redmi Note 17 Pro8GB + 128GB₹36,999
Redmi Note 17 Pro8GB + 256GB₹39,999
Redmi Note 17 Pro Max8GB + 256GB₹49,999
Redmi Note 17 Pro Max12GB + 256GB₹55,999

अभी आपको Note 17 Pro पर ₹3,000 और Note 17 Pro Max पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इनकी शुरूआती प्रभावी कीमत क्रमशः ₹33,999 और ₹44,999 रह जाती है।

Redmi Note 17 Pro सीरीज़ में अलग क्या है

इस सीरीज़ का सबसे बड़ा बदलाव Note 17 Pro Max की बैटरी है। इसमें 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी इस्तेमाल हुई है, जो कंपनी के अनुसार Xiaomi के किसी भी फोन में दी गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसके साथ आपको 100W चार्जिंग के अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलेगी, यानी इसी फोन से आप अपने ईयरबड्स या कोई दूसरा फोन भी चार्ज कर सकते हैं।

चिपसेट के मामले में ये दोनों फोन एक जैसे नहीं हैं। Note 17 Pro Max भारत के उन शुरुआती फोनों में है जिनमें Qualcomm का नया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, और इसके साथ इसमें LPDDR5X रैम व UFS 4.1 स्टोरेज दी गयी है। वहीँ Note 17 Pro में एक लेवल नीचे वाला Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है।

Note 17 Pro में आपको वही AMOLED स्क्रीन और लगभग उतनी ही बड़ी 9,000mAh बैटरी मिलती है, लेकिन ₹36,999 के फोन में भी कंपनी आपको 128GB वाले बेस मॉडल में UFS 2.2 स्टोरेज और LPDDR4X रैम ही दे रही है, जो निराशाजनक है। 256GB वाले मॉडल में ये स्टोरेज UFS 3.1 हो जाती है।

कैमरों में पीछे दोनों फोन एक जैसे हैं और आपको दोनों में OIS वाला 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इन दोनों में असली फर्क आगे के कैमरे और वीडियो में है। Note 17 Pro Max में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है और ये 4K वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है, वहीँ Note 17 Pro का फ्रंट कैमरा 16MP का है और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों तरफ 1080p पर ही रुक जाती है।

अब बात करते हैं सॉफ्टवेयर की, जहाँ दोनों फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। Xiaomi इन पर आपको चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच देगी, यानी ये फोन 2032 तक अपडेट पाते रहेंगे। मज़बूती की दृष्टि से इनमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Redmi Note 17 Pro सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनRedmi Note 17 ProRedmi Note 17 Pro Max
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K (2772×1280) AMOLED, 120Hz, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस6.83-इंच 1.5K (2772×1280) AMOLED, 120Hz, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरSnapdragon 6s Gen 4 (4nm), 2.4GHz तकSnapdragon 6 Gen 5 (4nm), 2.6GHz तक
रैम और स्टोरेज8GB LPDDR4X रैम, 128GB (UFS 2.2) / 256GB (UFS 3.1)8GB / 12GB LPDDR5X रैम, 256GB (UFS 4.1)
रियर कैमरा50MP (f/1.8) OIS प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड50MP (f/1.5) OIS प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा16MP (f/2.4)32MP (f/2.2)
वीडियो1080p तक4K तक
बैटरी और चार्जिंग9,000mAh, 67W चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन, 100W चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर HyperOS 3, 4 साल OS + 6 साल सिक्योरिटी अपडेटAndroid 16 पर HyperOS 3, 4 साल OS + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP66 / IP68 / IP69 / IP69K, Gorilla Glass Victus 2IP66 / IP68 / IP69 / IP69K, Gorilla Glass Victus 2
ऑडियो और बाकी फीचरस्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, NFCस्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, NFC
डाइमेंशन163.45×78.27×8.6mm163.44×78.27×8.57mm
कीमत₹36,999 से शुरू₹49,999 से शुरू

ये पढ़ें: Redmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.